Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» तेनमाला

तेनमाला - शहद की भूमि

17

तेनमाला एक मुख्य पर्यावरण पर्यटन के हॉट स्पॉट के रूप में जाना जाता है। यह कोल्लम जिले में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। वस्तुत: यह जगह 'हनी हिल' के रूप में जानी जाती है, इस जगह शहद का उत्पादन होता है और ऐसा माना जाता है कि इस शहद में कई औषधीय गुण होते हैं।

केरल की राजधानी से लगभग 70 किमी की दूरी पर स्थित इस जगह पर भारत की पहली पारिस्थितिकी पर्यटन (इको ट्युरिज्म) की योजना बनाई गई।इको ट्युरिज्म के अंतर्गत इस क्षेत्र को 5 प्रमुख क्षेत्रों में विभाजित किया गया है- सांस्कृतिक क्षेत्र, साहसिक क्षेत्र, आराम क्षेत्र, हिरण पुनर्वास क्षेत्र और नौकाविहार क्षेत्र। सदाबहार जंगल के कई एकड़ में फैला हुआ तेनमाला देश के भीतर और विदेश से लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है।

यहाँ देशी विदेशी वनस्पति और जीवों की विस्तृत विविधता पाई जाती है। यह पहाड़ी इलाका साहसिक नौका विहार, रोप ब्रिज, ट्रैकिंग, पर्वतारोहण, बाईकिंग और संगीतमय फव्वारा सहित अनेक मनोरंजन गतिविधियों का पूरा पैकेज है।

दर्शनीय स्थलों की यात्रा के इच्छुक लोगों के लिए एक स्वर्ग है।

कल्ल्लादा नदी पर बनाया बांध इस क्षेत्र के मुख्य आकर्षणों में से एक है। पलारुवी झरना तेनमाला को पिकनिक हॉट स्पॉट और हनीमून स्पॉट बनाता है। हिरण पार्क, एक अन्य आकर्षण है, जो कि जंगली हिरण की कई प्रजातियों का निवास स्थान है| पार्क में बने हुए ट्री हाउस इस जगह को विदेशी रंग देते हैं।

नक्षत्रवनम (पेड़ों की नर्सरी),आर्यनकवू शास्ता मंदिर, कुलाठुपुज्हा सस्था मंदिर और झूला पुल घूमने वालों के लिए के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाते हैं

कैसे पहुंचें तेनमाला

यह सड़क मार्ग से तिरुवनंतपुरम और पुनालुर से उचित कनेक्टिविटी से जुड़ा हुआ है।

तेनमाला का मौसम

सुखद और समशीतोष्ण जलवायु हर मौसम में यात्रियों का स्वागत करती है। साहसिक और आराम पसंद यात्रियों की सभी अपेक्षाओं को पूरा करता है।

तेनमाला इसलिए है प्रसिद्ध

तेनमाला मौसम

घूमने का सही मौसम तेनमाला

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें तेनमाला

  • सड़क मार्ग
    तेनमाला में तिरुवनंतपुरम और कोल्लम से सड़क मार्ग से पहुँचा जा सकता है। केरल राज्य सड़क परिवहन निगम तिरुअनंतपुरम से तेनमाला तक नियमित बस सेवाएं चलाता है। बसें सस्ता परिवहन विकल्प हैं और छोटी यात्राओं के लिए आरामदायक हैं। टैक्सी और निजी वाहनों द्वारा सड़क मार्ग से तेनमाला तक पहुंचा जा सकता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    तेनमाला के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन कोल्लम है, जो कि 66 किमी की दूरी पर है। कोल्लम केरल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है और अच्छी तरह से भारत के अन्य सभी भागों से जुड़ा हुआ है। यात्रियों टैक्सी सेवाओं द्वारा तेनमाला तक पहुँच सकते हैं। टैक्सी शुल्क 7 रूपये से 12 रूपये तक है,जो कि वाहन के प्रकार पर निर्भर करता है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    तेनमाला निकटतम तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 72 किमी की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा बंगलौर, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और हैदराबाद जैसे भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। यात्रियों को हवाई अड्डे से तेनमाला तक पहुँचने के लिए आसानी से टैक्सी उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
06 Sep,Sun
Return On
07 Sep,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
06 Sep,Sun
Check Out
07 Sep,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
06 Sep,Sun
Return On
07 Sep,Mon