त्रिशूर शहर से 15 किमी. की दूरी पर स्थित पीची बाँध का निर्माण त्रिशूर के आसपास के गाँवों के लिए सिंचाई की परियोजना के तहत किया गया। समय के साथ धान के किसानों की आवश्यकता को पूरा करते हुए बाँध के आसपास के क्षेत्र को सौंदर्यीकरण परियोजनाओं के लिए ले लिया जिसके अंतर्गत मानव निर्मित झरने और रंगीन पौधे स्थापित किए गए।
साफ़ सुथरे वनस्पति उद्यान और आकर्षक फव्वारों से सुसज्जित यह उद्यान, इस दृश्य को देखने वाले को प्रसन्नता प्रदान करता है। मनाली नदी पर बना हुआ यह बाँध सकालीन सुंदरता से घिरा हुआ है जिसे देखना एक अच्छा अनुभव है।



Click it and Unblock the Notifications