Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Holiday : अप्रैल में घूमने लायक शानदार जगहें, अभी बनाएं प्लान

Holiday : अप्रैल में घूमने लायक शानदार जगहें, अभी बनाएं प्लान

भारत में अप्रैल महीने के दौरान घूमने लायक स्थान। Best Destination to visit during April month of the year.

भारत में मौसम के अनुरूप घूमने-फिरने की जगहों की कमी नहीं है। सर्दियों में जिस तरह दक्षिण भारत आरामदायक छुट्टियां बिताने का मौका देता है ठीक उसी प्रकार गर्मियों के दौरान भारत के पहाड़ी और समुद्री तट सुकून भरा आश्रय प्रदान करते हैं। भारत में गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में लोगों को उन गंतव्यों की तलाश रहती है जहां वे समर सीजन को मस्ती के साथ इन्जॉय कर सकें।

इस विशेष लेख के माध्यम से जानिए भारत के उन खास चुनिंदा स्थानों के विषय में जहां आप आने वाले अप्रैल महीने के दौरान यात्रा का प्लान बना सकते हैं।

पचमढ़ी, मध्यप्रदेश

पचमढ़ी, मध्यप्रदेश

PC- Twinkle Bhaisare

पचमढ़ी भारत के ह्रदय राज्य मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है। जो राज्य के होशंगाबाद जिले के अंतर्गत आता है। सतपुड़ा की पहाड़ियों के मध्य बसे होने के कारण इसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है। यह पर्वतीय स्थल अपने हरे-भरे घने जंगलों, तालाबों, जलप्रपातों के लिए जाना जाता है। प्रकृति प्रेमियों के साथ-साथ यह स्थल रोमांच प्रेमियों के मध्य काफी लोकप्रिय है। आप यहां की पहाड़ी खूबसूरती के साथ-साथ सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान की सैर का भी आनंद उठा सकते हैं।

कदमत द्वीप, लक्षद्वीप

कदमत द्वीप, लक्षद्वीप

PC- Kadmat Island

लक्षद्वीप स्थित कदमत द्वीप गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए एक आदर्श स्थान माना जाता है। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से कदमत ट्रैवलर्स के मध्य काफी लोकप्रिय है। यह जगह प्रयटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं। लक्षद्वीप के अंतर्गत यह द्वीप लगभग 3.12 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है। यहां आप समुद्री खूबसूरती के अलावा वाटर एडवेंचर का आनंद उठा सकते हैं।

आप यहां डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, तैराकी आदि अंडर वाटर गतिविधियों का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। आप यहां का प्लान अप्रैल माह के दौरान बना सकते हैं।

कन्याकुमारी, तमिलनाडु

कन्याकुमारी, तमिलनाडु

PC- Aleksandr Zykov

भारत के अंतिम छोर पर स्थित कन्याकुमारी छुपे हुए आश्चर्यों के लिए जाना जाता है। यहां ज्यादातर श्रद्धालु शक्तिपीठ के दर्शन के लिए आते हैं। गर्मियों के दौरान समुद्री किनारा ढूंढ रहे सैलानी यहां का प्लान बना सकते हैं। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त के मनोरम दृश्यों को देखने के लिए रोजाना सैलानियों का जमावड़ा लगता है।

एक धार्मिक स्थान होने के साथ-साथ यह समुद्री किनारा हर तरह के पर्यटकों की इच्छाओं को तृप्त करता है। आप यहां गांधी स्मारक, तिरूवल्लुवर मूर्ति, विवेकानंद रॉक मेमेरियल, कन्याकुमारी अम्मन मंदिर आदि स्थानों के दर्शन कर सकते हैं।

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

PC- Golf Bravo

समुद्री किनारों से हटकर अगर आप पहाड़ी आबोहवा का आनंद लेना चाहते हैं तो पश्चिम बंगाल स्थित दार्जिलिंग का प्लान बना सकते हैं। अपने हरे-भरे चाय-कॉफी के बागानों के लिए प्रसिद्ध दार्जिलिंग की घाटियां यहां मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। दार्जिलिंग भारत के चुनिंदा पर्यटन गंतव्यों में गिना जाता है।

यहां आप साल के किसी भी महीने घूमने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन गर्मियों के दौरान यहां पर्यटक ज्यादा आना पसंद करते हैं। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए यह पहाड़ी क्षेत्र एक आदर्श विकल्प माना जाता है।

डलहौजी, हिमाचल प्रदेश

डलहौजी, हिमाचल प्रदेश

PC- Irfan Shaikh

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले स्थित डलहौजी एक शानदार पर्यटन गंतव्य है, जिसे बसाने का श्रेय अंग्रेजों को जाता है। पांच पहाड़ियों पर स्थित इस हिल स्टेशन का नाम ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड डलहौजी के नाम पर रखा गया था। गर्मियों के दौरान एक आरामदायक आश्रय के रूप में डलहौजी को बसाया गया था। भारत में और भी कई हिल स्टेशन हैं जिन्हें अग्रेजों ने बसाया था।

क्योंकि अग्रेजों को गर्मी बर्दाश्त नहीं होती थी इसलिए वे गर्मियों के मौसम में इन हिल स्टेशनों की ओर रूख कर लिया करते थे। यह जगह अपनी प्राकृतिक सौंदर्यता के लिए जानी जाती है, आप अप्रैल के महीने में यहां का प्लान बना सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+