Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मिर्ज़ापुर में होगा रेल कोच रेस्तरां में बैठकर खाने का रोमांचक अनुभव, किफायती कीमत में लज़ीज व्यंजन

मिर्ज़ापुर में होगा रेल कोच रेस्तरां में बैठकर खाने का रोमांचक अनुभव, किफायती कीमत में लज़ीज व्यंजन

खाना खाने के लिए किसी भी रेस्तरां को लोग मूल रूप से दो वजहों से चुनते हैं, पहला खाने का स्वाद-कीमत और दूसरी वहां का माहौल। खासतौर से बच्चों के लिए जब रेस्तरां चुनने की बारी आती है तो उनकी दिलचस्पी और पसंद-नापसंद का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। हाल ही में मिर्जापुर में खुले रेल कोच रेस्तरां में भोजन करने के लिए आपको दोनों वजहें ही मिल जाएंगी।

किफायती कीमतों पर लजीज व्यंजन के साथ ही रोमांचक माहौल, जो रेल प्रेमियों और खासतौर पर बच्चों को खूब पसंद आने वाला है।

mirzapur rail coach restaurant

कहां खुला है रेल कोच रेस्तरां

News 18 की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 1 पर रेल कोच रेस्तरां को बनाया गया है। बताया जाता है कि रेल कोच रेस्तरां को पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया गया है। रेस्तरां की आंतरिक साज-सज्जा में मिर्जापुर की पहचान चुनार किला, टांडाफॉल, मां विंध्यवासिनी धाम समेत अन्य ऐसे ही ऐतिहासिक धरोहरों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। इस रेल कोच रेस्तरां को इतनी अच्छी तरह से सजाया गया है कि यहां आने वाले ग्राहकों को बिना सेल्फी और ग्रुप फोटो खिंचवाए यहां से जाने का मन नहीं होगा।

किफायती कीमतों पर लजीज व्यंजन

मिर्जापुर के रेल कोच रेस्तरां की सबसे बड़ी खासियत यहां मिलने वाले अच्छी गुणवत्ता और लजीज स्वाद के साथ किफायती कीमतों पर मिलने वाले व्यंजन हैं। दावा किया जा रहा है कि रेल कोच रेस्तरां में खाने-पीने की चीजों पर अतिरिक्त और अनावश्यक चार्ज नहीं लिया जाएगा। यहां पूरी तरह से वेज भोजन मिलेगा। रेल कोच रेस्तरां, मिर्जापुर में आपको देसी, दक्षिण भारतीय और चाइनीज व्यंजन मिलेंगे।

इसके अलावा यहां स्नैक्स, फास्ट फूड, चाट, पिज्जा और आइसक्रीम जैसी चीजें जो खासतौर पर बच्चों को खूब पसंद है, काफी किफायती कीमतों पर उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि किसी ट्रेन के आम कोच की तरह ही रेल कोच रेस्तरां में भी एक साथ 72 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है।

rail coach restaurant mirzapur

सेल्फी प्वाएंट पर बिना फोटो लिए न जाएं

मिर्जापुर का रेल कोच रेस्तरां न सिर्फ स्टेशन से ट्रेन पकड़ने या यहां आने वाले यात्रियों को पसंद आने वाला है बल्कि दूर-दराज के इलाकों में भी इसे पसंद किया जाएगा। रेस्तरां में सुबह के समय चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी होगी, जिससे यात्रियों को भी काफी सुविधा होने वाली है। यहां मात्र 10 रुपए में 75 मिली चाय मिलेगी, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वह इलाके में और कहीं नहीं मिलेगी।

चाय या कॉफी के साथ अगर आप स्नैक्स खाना चाहे तो रेल कोच रेस्तरां में आपको कटलेट, पकौड़ा, समोसा आदि के विकल्प भी मिल जाएंगे। रेस्तरां में एक सेल्फी प्वाएंट भी बनाया जाएगा जहां खासतौर पर युवा अपनी फोटो लेकर उसे सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट कर सकेंगे।

बता दें, प्रयागराज मंडल में मिर्जापुर स्टेशन पर दूसरा रेल कोच रेस्तरां खोला गया है। इससे पहले प्रयागराज स्टेशन पर रेल कोच रेस्तरां की शुरुआत की जा चुकी है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+