Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »तो भारत की इन खूबसूरत जगहों के दीवाने हैं विदेशी

तो भारत की इन खूबसूरत जगहों के दीवाने हैं विदेशी

जानिए भारत में विदेशी भारत में किन जगहों जगहों को बार बार देखना पसंद करते हैं..

By Goldi

यहां के खान पान, कला, संस्कृति भाषा और धर्म की चर्चा बरसों से होती चली आ रही है और इन सभी चीजों ने हमेशा ही विदेशी पर्यटकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है।

भारत एक ऐसा देश है, जहाँ हर तरह के मौसम को महसूस किया जाता है और उसका आनंद उठाया जाता है। तो आइये इसी क्रम में जानिए भारत की उन खूबसूरत जगहों को जिसकी खूबसूरती के कायल है विदेशी....

गोवा

गोवा

जब भी बात समुद्री तट की होती है तो दिमाग में सबसे पहला नाम आता है गोवा का..गोवा सिर्फ भारतीयों का ही नहीं बल्कि विदेशियों की पहली पसंद है।गोवा में विदेशियों के लिए खूबसूरत बीच है, जहां भारतीय प्रतिबंधित है। शाम होते ही गोवा, पार्टियों के स्वर्ग में बदल जाता है। यहां दूर तक शांत समुंदर, नारियल और पाम के पेड़, बीच पर पड़ी रेत आपका मन मोहने के लिए काफी हैं। रात को खुले आसमान के नीचे समुद्र तट के किनारे रेतीली जगह पर पार्टी करने का मजा ही कुछ और होता है।गोवा की पार्टीज की खास बात यह की यहां होने वाली पार्टी पूरी रात चलती है।PC: wikimedia.org

वाराणसी

वाराणसी

भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी विदेशियों को अपनी और काफी आकर्षित करती है। यह सांस्कृतिक शहर अपनी संस्कृति, सभ्यता व पौराणिक महत्त्व के लिए विश्वभर में मशहूर है। गलियों व मंदिरों के नाम से मशहूर यह शहर साहित्य, कला एवं संगीत के लिए विश्व प्रसिध्द है क्यूंकि इस शहर ने वास्तव में विश्व को कई मशहूर साहित्यकार,कलाकार एवं संगीतज्ञ दिए हैं। प्रसिद्ध अमरीकी लेखक मार्क ट्वेन ने तो वाराणसी के लिए यह भी लिखा है कि, "बनारस इतिहास से भी पुरातन है, परंपराओं से पुराना है, किंवदंतियों (लीजेन्ड्स) से भी प्राचीन है और जब इन सबको एकत्र कर दें, तो उस संग्रह से भी दोगुना प्राचीन है।

PC: nopaspoc

ऋषिकेश

ऋषिकेश

उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश धार्मिक राजधानी के अलावा योग सिटी के नाम से भी जाती है। ऋषिकेश कई मंदिरों,आश्रमों,और योग संस्थानों के साथ ज्ञान और शांति प्राप्त करने का प्रतिक हैं। इस शहर पवित्र माना जाता है और इसके कारण लोंगो का ध्यान मोक्ष की ओर जाता है।
PC:Asis K. Chatterjee

आगरा

आगरा

सात आश्चर्यो में शुमार ताजमहल विदेशियों के बीच खासा लोकप्रिय है। ताजमहल आगरा में यमुना नदी के किनारे स्थित है। प्रेम के प्रतीक इस स्मारक पर एक साल में करीब 20 से 40 लाख तक देशी-विदेश पर्यटक आते हैं।PC: Tiberio Frascari

कसोल

कसोल

हिमाचल प्रदेश में स्थित कसोल इजराइलियों की पसंदीदा जगहों में से एक है..इतना ही नहीं इस जगह में आओ इजराइली रेस्तरां को भी देख सकते हैं।पर्यटन के द्रष्टि से इस क्षेत्र में भारतीयों का जाना वर्जित है।

PC: Devendra Makkar

केरल

केरल

दक्षिण भारत में स्थित प्रकृतिक सौन्दर्य से लिपटा राज्य केरला भी पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इसकी जितनी तारीफ़ की जाये उतनी कम है।यहां आकर पर्यटक एक साथ कई स्‍थानों पर सैर करके दुनिया के सबसे सुंदर प्राकृतिक नजारों को देख सकते हैं।केरल के खूबसूरत समुद्र तट जैसे कोवलम, वर्कला, कन्नूर, बेकल, केरल से चाय और मसाला के बागान के साथ एक पहाड़ी स्टेशन आदि विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर खींचते है।PC: wikimedia.org

हम्पी

हम्पी

कर्नाटक में स्थित हम्पी अपने खंड़हरों की सुंदर वास्तुकला के अलावा अपने धार्मिक इतिहास के लिए भी प्रसिद्ध है।मंदिरों और प्राकृतिक दृश्यों के अलावा, यहां बड़ी खूबसूरती के साथ बनाए गए कई पानी के ताल और अन्य सार्वजनिक भवन भी हैं, जो विजयनगर के राजाओं के नगर नियोजन कौशल को दर्शाते हैं। यहां के जलसेतु और नहरें 13 से 15वीं सदी की जल प्रबंधन प्रणाली की एक झलक दिखलाते हैं।

PC: Bjørn Christian Tørrissen

गोकर्णा

गोकर्णा

गोवा के अलावा गोकर्णा भी विदेशियों को खूब भाता है..यहां गोवा की तरह भीड़भाड़ नहीं है..साथ ही आप यहां साफ़ समुंद्र की लहरों के साथ खेल सकते हैं।PC: Kaustubhvya

जयपुर

जयपुर

जयपुर राजस्थान के सबसे शाही और ऐतिहासिक शहरों में से एक है जहाँ साल के पूरे 365 दिन, पर्यटकों की आवाजाही लगी ही रहती है। किलों से लेकर महल तक, कई सारी ऐसी रचनाएँ शहर में मौजूद हैं जो आपको राजस्थान के गौरवमयी अतीत में ले जाती हैं।PC: wikimedia.org

पांडिचेरी

पांडिचेरी

विदेशियों की पसंदीदा जगहों में से एक पांडिचेरी भी है.. पांडिचेरी एक बेहद ही खूबसूरत जगह है, जोकि फ्रांस का चोला ओढ़े है। आपको यहां अधिकतर लोग बड़ी आसानी से फ्रेंच में बात करते मिल जाएंगे।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+