Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» वागामण

वागामण - प्रकृति का आशीर्वाद

46

वागामण केरल के कोट्टायम और इडुक्की जिलों की सीमा पर स्थित एक हिल स्टेशन है। यह पर्यटकों तथा विशेष रूप से नवविवाहित जोड़ो और काम का बोझ उतारने वालों के लिये एक शानदार जगह है। हरे भरे मैदान, नीली पहाड़ियाँ, इठलाती नदियाँ, शोर करते झरने, ताजी और ठंडी हवायें और घने देवदार के जंगल वागामण को एक बहुत ही खास गंतव्य बनाते हैं। थंगल हिल, मुरुगन हिल और कुरीसुमाला अपने प्राकृतिक सौंदर्य से इस छोटे से शहर को सजाते हैं।

इस सौंदर्य की सौगात में क्या करें - वागामण

अपने सौंदर्य की सौगात के अलावा, वागामण पर्यटकों को कई अन्य चीजों को देखने और करने के लिये भी आमंत्रित करता है। आप रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रैकिंग, पर्वतारोहण और पैराग्लाइडिंग भी कर सकते हैं। और अगर आप साहसिक गतिविधियों में रुचि नहीं रखते तो आप केवल बैठ कर यहां के लुभावने परिवेश में पाए जाने वाले विविध प्रकार के फूलों और ऑर्किड की प्रशंसा कर सकते हैं। यह प्राचीन हिल स्टेशन समुद्र तल से 1100 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। वागामण को अक्सर 'एशिया का स्कॉटलैंड' कहा जाता है। इस जगह को नेशनल ज्योग्राफिक यात्रियों द्वारा 'भारत के सबसे आकर्षक 50 स्थानों' में दर्ज किया गया है।

वागामण को एक ब्रिटिश द्वारा दुनिया के सामने प्रस्तुत किया गया था जिसने यह महसूस किया कि यह जगह चाय के बागानों के लिए उपयुक्त है। इसके तुरन्त बाद कई ईसाई मिशनरियों ने स्वयं को कुरीसुमाला में स्थापित कर लिया।

वागामण कैसे पहुँचें

वागामण कोट्टायम से 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ के लिये निकटतम हवाई अड्डा कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और निकटतम रेलवे स्टेशन कोट्टायम रेलवे स्टेशन है।

आसपास के पर्यटन केन्द्र

यहाँ आसपास के क्षेत्र में काफी सस्ते सैरगाह उपलब्ध हैं। वागामण के पास ही थेक्कडी, पीरमदे और कुलामवू जैसे कुछ अन्य पर्यटन केन्द्र हैं। यहाँ साल भर एक बहुत ही आरामदायक जलवायु का अनुभव होता है।

वागामण इसलिए है प्रसिद्ध

वागामण मौसम

घूमने का सही मौसम वागामण

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें वागामण

  • सड़क मार्ग
    वागामण तक सड़क मार्ग द्वारा भी पहुँचा जा सकता है। आप आसपास के स्थानों से बस द्वारा वागामण तक पहुँच सकते हैं। आप एक टैक्सी भी किराए पर ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    निकटतम रेलवे स्टेशन कुट्टीकनम, वागामण से 22 किमी दूर स्थित है। आसपास के अन्य रेलवे स्टेशन वागामण से 33 किमी दूर -पलाई, 39 किमी दूर -थोडूपुझा, 45 किमी दूर कुमिली और कोट्टायम का पहाड़ी शहर जो 65 किमी की दूरी पर स्थित है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    वागामण के लिए निकटतम हवाई अड्डा कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। इस हवाई अड्डे पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुविधा उपलब्ध है। कोचीन और वागामण के बीच की दूरी 107 किलोमीटर है। इसलिए, इस हवाई अड्डे से बस या टैक्सी द्वारा हिल स्टेशन तक केवल दो घंटे का समय लगता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
06 Sep,Sun
Return On
07 Sep,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
06 Sep,Sun
Check Out
07 Sep,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
06 Sep,Sun
Return On
07 Sep,Mon