गुरुद्वारा शहीद गंज, गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब के अंदर मुख्य क्षेत्र में स्थित है। यह गुरुद्वारा उन 6000 सिखों के अंतिम संस्कार की स्मृति में बनाया गया है जिन्होंने युद्ध के दौरान अपना बलिदान दिया था। ऐसा माना जाता है कि गुरुद्वारे की मुख्य संरचना उसी स्थान पर है जिस स्थान का प्रयोग बंदा बहादुर सिंह जी द्वारा अंतिम संस्कार के लिए किया गया था।
गुरुद्वारे की छोटी सफ़ेद संरचना गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब की पृष्ठभूमि में बहुत निर्मल(सौम्य) नज़र आती है। यात्री अपने शहीद नायकों को श्रद्धांजली देने के लिए गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब आते हैं। ऐसा कहा जाता कि यह गुरुद्वारा शाहजहाँ के शासनकाल में बनाया है।



Click it and Unblock the Notifications