Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मार्च से पहले बनाएं इन खूबसूरत स्थलों की सैर का प्लान

मार्च से पहले बनाएं इन खूबसूरत स्थलों की सैर का प्लान

भारत स्थित कुछ खास चुनिंदा पर्यटन स्थल, जिनकी सैर का आनंद आप मार्च से पहले जी भरकर उठा सकते हैं। Some specially selected tourist destinations in India, Which known for their nature beauty.

प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने व सैर सपाटे के लिए सर्दियों के महीने आदर्श माने जाते हैं। क्योंकि इस दौरान चिलचिलाती धूप से निजात जो मिल जाती है। सर्दियां प्रतिवर्ष एक अलग एहसास के साथ प्रवेश करती हैं। इस दौरान मौसम का मिजाज बिलकुल बदल जाता है। सब कुछ नया-नया सा लगता है। इस बीच प्राकृतिक खूबसूरती अपने पूरे शबाब पर होती है, जिसका दीदार करने के लिए सैलानी विश्व के अलग-अलग गंतव्यों के भ्रमण पर निकलते हैं।

अगर आप गर्मी आने से पहले कुदरत की अनमोल खूबसूरती का दीदार करना चाहते हैं, तो बताए जा रहे गंतव्यों का प्लान बिना सोचे बना सकते हैं। हमारे साथ जानिए भारत स्थित कुछ खास चुनिंदा पर्यटन स्थलों के बारे में, जिनकी सैर का आनंद आप मार्च से पहले जी भरकर उठा सकते हैं।

 पचमढ़ी मध्यप्रदेश

पचमढ़ी मध्यप्रदेश

PC- Manishwiki15

पचमढ़ी, मध्यप्रदेश स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। जो राज्य के होशंगाबाद जिले में स्थित है। यह खूबसूरत पर्वतीय स्थल अपने प्राकृतिक नजारों के लिए प्रसिद्ध है। जिसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है। अगर आप मार्च के पहले किसी खूबसूरत स्थल की खोज मे हैं तो पचमढ़ी आपके लिए एक आदर्श विकल्प हो सकता है। जहां आप जी भरकर प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं।

यहां आप 'सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान' की जंगल सफारी का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। साथ ही आप यहां स्थित अन्य खूबसूरत स्थलों की सैर का आनंद भी उठा सकते हैं। जिसमें प्रियदर्शिनी प्‍वाइंट, रजत प्रपात, जटाशंकर गुफा, पांडव गुफा आदि शामिल हैं।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

PC- Saurabhgupta8

तवांग, भारत के उत्तर पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश का एक खूबसूरत शहर है, जो मुख्यत: अपने बौद्ध मठों के लिए जाना जाता है। यह पूरा क्षेत्र हिमालय की तराई पर स्थित है जिसकी समद्र तल से ऊंचाई लगभग 3500 मीटर है। यहां आप हिमालय की बर्फीली पहाड़ियों के अद्भुत नजारों का आनंद उठा सकते हैं। यहां स्थिल खूबसूरत चोटियां, शांत झील, शानदार गोनपा और छोट-छोटे पहाड़ी गांव मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं।

यह क्षेत्र हिन्दू पौराणिक मान्यता से भी जोड़ कर देखा जाता है। शहर का तवांग मठ विश्व भर में प्रसिद्ध है। जिसे देखने के लिए देश-विदेश से सैलानी यहां तक का सफर तय करते हैं। यहां की बर्फीली सैर आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

हेमिस, कश्मीर

हेमिस, कश्मीर

PC- Aaryan.05421

हेमिस भारत के जम्मू-कश्मीर के लेह जिले का एक खूबसूरत गांव है। जो लेह शहर से 40 किमी की दूरी पर स्थित है। यह खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र हेमिस मठ के लिए प्रसिद्ध है। जिसे 1672 में राजा संगे नमार ग्यालवे द्वारा स्थापित किया गया था। हेमिस गांव हर साल आयोजित होने वाले अपने रंगीन त्योहार के लिए खूब जाना जाता है।

हेमिस अपने राष्ट्रीय उद्यान 'हेमिस नेशनल पार्क' के लिए भी प्रसिद्ध है। यह नेशनल पार्क कई जीव-वनस्पतियों का निवास स्थान है। यह पार्क लुप्तप्राय हिम तेंदुए का घर भी है। हेमिस नेशनल पार्क1981 में बनाया गया था । आप अपने परिवार व दोस्तों से साथ यहां की सैर का आनंद उठा सकते हैं।

कुल्लू, हिमाचल प्रदेश

कुल्लू, हिमाचल प्रदेश

PC- Ekabhishek

कुल्लू, हिमाचल प्रदेश का एक प्रसिद्ध पहाड़ी पर्यटन स्थल है, जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं। जब भी हिमाचल की बात आती हैं मनाली के साथ कुल्लू का नाम अवश्य लिया जाता है। यह खूबसूरत शहर अपने प्राकृतिक नजारों व एडवेंचर के लिए जाना जाता है। जहां दूर-दूर से सैलानी रोमांचक अनुभव की तलाश में आते हैं। कुल्लू गर्मियों के साथ-साथ सर्दियों में भी सैलानियों से भरा रहता है। यहां आप वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स के साथ अन्य एडवेंचर गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां धार्मिक स्थल रघुनाथजी मंदिर, बिजली महादेव मंदिर आदि के दर्शन भी कर सकते हैं।

ऊटी, तमिलनाडु

ऊटी, तमिलनाडु

PC- rajaraman sundaram

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप तमिलनाडु स्थित ऊटी हिल स्टेशन की सैर का आनंद ले सकते हैं। यह खूबसूरत पहाड़ी शहर कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा पर बसा है। यह पर्वतीय स्थल नीलगिरि की पहाड़ियों के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है, जहां की प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाने के लिए देश-दुनिया से सैलानी आते हैं।

आप यहां स्थित आकर्षक दर्शनीय स्थलों की सैर का आनंद उठा सकते हैं। जिनमें ऊटी झील, डोडाबेट्टा चोटी प्रमुख हैं। इसके अलावा आप आसपास मौजूद स्थल जैसे मदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य, कोटागिरी, कलहट्टी जलप्रपात आदि की सैर भी कर सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+