Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चंडीगढ़ से इन खूबसूरत स्थानों का बनाएं प्लान

चंडीगढ़ से इन खूबसूरत स्थानों का बनाएं प्लान

चंडीगढ़ के आसपास मौजूद खूबसूरत स्थल। Beautiful places to visit near chandigarh.

जब भी भारत में व्यवस्थित शहरों की बात आती है तब चंडीगढ़ का नाम सबसे पहले आता है, चंडीगढ़ को स्वतंत्रता के बाद सबसे पुराने प्लांड सिटी का दर्जा प्राप्त है। शहर की संरचना किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकती है। सड़कें हों या गलियां आपको सब सुव्यवस्थित तरीके से दिखेंगी। शहरी योजनाबद्धता और शांति के कारण यहां देश की एक बड़ी आबादी रहने का ख्वाब देखती है।

घूमने-फिरने के लिए शहर में कई आकर्षक जगहें मौजूद हैं, जहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं। जीपीएस या सामान्य से मानचित्र का सहारा लेकर आप चंडीगढ़ के किसी भी कोने तक का सफर तय कर सकते हैं। आज इस खास लेख में जानिए चंडीगढ़ शहर से आप कौन-कौन सी खास जगहों के घूमने का प्लान बना सकते हैं।

मोरनी हिल्स

मोरनी हिल्स

PC- Manojkhurana

चूंकी चंडीगढ़ पंजाब के साथ-साथ हरियाणा का भी राजधानी शहर है तो आप आसानी से इन राज्यों में धूम-फिर सकते हैं। चंडीगढ़ से आप हरियाणा के पंचकुला की मोरनी हिल्स का प्लान बना सकते हैं। यह प्राकृतिक क्षेत्र चंडीगढ़ से नजदीकी सबसे खूबसूरत गंतव्यों में गिना जाता है। मोरनी हिल्स यहां की झील के आसपास विकसित है, जहां का नजारा देखने लायक होता है।

आसपास के लोग यहां पिकनिक मनाने के लिए भी आते हैं। आप यहां ट्रेंकिग जैसी एडवेंचर गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं, साथ ही झील में नौकाविहार भी कर सकते हैं।

नालागढ़ का किला

नालागढ़ का किला

PC- Harvinder Chandigarh

चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश ज्यादा दूर नहीं है, आप सड़क मार्गों के द्वारा भी हिमाचल के खूबसूरत गंतव्यों तक पहुंच सकते हैं। आप यहां से हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ किले की सैर का प्लान बना सकते हैं। नालागढ़ किला एक ऐतिहासिक धरोहर है जिसका निर्माण राजा बिकरम चंद ने 1421 में करवाया था।

हालांकि अब यह फोर्ट एक चार सितारा रिजॉर्ट में तब्दील हो चुका है। यह किला पहाड़ी पर बना है, जहां से आप खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। आप चंडीगढ़ से नालागढ़ के लिए 1दिन का प्लान बना सकते हैं।

भारतगढ़ किला, रोपर

भारतगढ़ किला, रोपर

चंडीगढ़ से आप पंजाब के रोपर जिले के भारतगढ़ किले की सैर का प्लान बना सकते हैं। इस किले का निर्माण शिवालिक श्रृंखला की एक पहाड़ी पर सन् 1783 में किया गया था। इस किले में राजघराने के लोग आज भी रहते हैं। बस किले का एक भाग पर्यटन के लिहाज से खोल दिया गया है।

चूंकि यह किला पहाड़ी पर बना है तो आप यहां किले की खूबसूरती के अलावा प्राकृतिक सौन्दर्यता का आनंद भी उठा सकते हैं। आप यहां ट्रेकिंग का रोमांचक अनुभव भी ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां लजीज पंजाबी व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

नहान, हिमाचल प्रदेश

नहान, हिमाचल प्रदेश

PC- Harvinder Chandigarh

हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है नहान, जहां का प्लान आप चंडीगढ़ से आसानी से बना सकते हैं। यह छोटा मगर खूबसूरत हिल स्टेशन पहाड़ी हरियाली, मंदिरों और खूबसूरत झीलों से घिरा है। नहान, चंडीगढ़ से सबसे नजदीकी खूबसूरत हिल स्टेशन में गिना जाता है।

आप यहां रेणुका झील, त्रिलोकपुर मंदिर,सुकेती फॉसिल पार्क, धालुआ कुआन, रेणुका अभयारण्य, रानी ताई, पक्का तलाब आदि स्थानों की सैर कर सकते हैं।

सोलन. हिमाचल प्रदेश

सोलन. हिमाचल प्रदेश

PC- Bhanu Sharma Solan

भारत की मशरूम राजधानी के नाम से प्रसिद्ध सोलन, हिमाचल प्रदेशएक एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां का प्लान आप चंड़ीगढ़ से आसानी से बना सकते हैं। यह पर्वतीय स्थल कालका और शिमला के बीच स्थित है। इस स्थल का नाम स्थानीय देवी शूलिनी देवी के नाम पर पड़ा है। इसके अलावा सोलन को 'लाल सोना' भी कहा जाता है, क्योंकि यह पहाड़ी क्षेत्र भारी मात्रा में टमाटर की खेती करता है।

आप यहां शूलिनी माता मंदिर, जाटोली शिव मंदिर, गोरखा किला, करोल टिब्बा और मोहन शक्ति राष्ट्रीय उद्यान आदि जगहों की सैर का आनंद ले सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+