"हर हफ्ते काम की टेंशन, घर की टेंशन, टेंशन के ऊपर भी टेंशन" पर क्या आप जानते हैं टेंशन से बचने का सबसे अच्छा तरीका क्या है ? नहीं जानते तो कोई बात नहीं हम आपको बताते हैं, कि हर हफ्ते की टेंशन से कैसे निजात पाई जाए।
जी हाँ दोस्तों अगर आप भी साप्ताहिक भागम-भाग से थक चुके हैं और चाहते हैं कुछ आराम तो जाइए इन आकर्षण जगह पर जो दिल वालों के शहर दिल्ली से बस कुछ ही दूरी पर हैं। अपनी फैमिली, फ्रेंड्स या अपने पार्टनर के साथ आप वीकेंड को बना सकते हैं यादगार।
यह हैं दिल्ली शहर के आस-पास के डेस्टिनेशंस जो हर तरह से हैं एकदम परफेक्ट, जहाँ आप अपनों के साथ खूब ढेर साड़ी मस्ती कर सकते हैं। तो देर किस बात की कर लीजिये तैयारी खुद को तरोताज़ा करने के लिए। भगवान कृष्ण की जन्म भूमि मथुरा को अंनत प्रेम की भूमि कहा जाता है। कहा जाता है कि भगवान कृष्ण का बचपन और उनकी जवानी के कुछ दिन इसी ऐतिहासिक शहर में व्यतीत हुए हैं। जहाँ की गलियों में नंदलाल गोपियों संग खेले हैं। वीकेंड में आप मथुरा की सैर कर सकते हैं। मुग़ल काल में देश की राजधानी आगरा वर्तमान में देश की राजधानी दिल्ली से तक़रीबन 200 किलोमीटर दूर है। जो अपने आलीशान ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। दुनिया का सातवां अजूबा कहा जाने वाला ताज महल इसी शहर की सर ज़मीं पर है। इतना ही नहीं यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल फतेहपुर सीकरी भी यहाँ शामिल है जो आगरा से कुछ ही दूरी पर है। ऐतिहासिक और पौराणिक कहानियों से रचा कुरुक्षेत्र आज भी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। जहाँ पर्यटक इतिहास के बहुत से पहलुओं से रूबरू होते हैं। कुरुक्षेत्र के नाम का अर्थ है 'धर्म का क्षेत्र'। इसी भूमि में महाभारत का ऐतिहासिक युद्ध लड़ा गया था। उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहर आगरा में यह धरोहर स्थित है जिसे फतेहपुर सीकरी कहा जाता है। जहाँ से मुग़ल बादशाह अकबर ने बहुत से ऐतिहासिक फैसले लिए थे। 1571 और 1583 में 16 वीं सदी में अकबर द्वारा निर्मित की गई थी। जो मुग़ल संस्कृति और सभ्यता का प्रतिक है। अरावली की पथरीली चट्टानों में बसा यह ऐतिहासिक शहर अलवर राजस्थान के मुख्य आकर्षणों में से एक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार पांडवों ने इसी स्थल पर 13 वां साल भेष बदलकर बिताया था, जब उस समय अलवर मत्स्य देश के नाम से जाना जाता था। इतिहास में यह स्थान मेवाड़ के नाम से भी जाना जाता था। यहाँ आकर आप अलवर खूबसूरती को सही से देख सकते हैं यहाँ के किले, झीलें और यहाँ का अद्भुत दृश्य देखने योग्य होता है।
क्लियरट्रिप कूपन्स: होटल और फ्लाइट बुकिंग पर 5000 नकदी वापस

मथुरा
Photo Courtesy: Hemant Shesh
आगरा
Photo Courtesy: Muhammad Mahdi Karim
कुरुक्षेत्र
Photo Courtesy: Sharad.iiita
फतेहपुर सीकरी
Photo Courtesy: Sfu
अलवर
Photo Courtesy: Tapish2409



Click it and Unblock the Notifications













