देशभर में सबसे ज्यादा नॉन-वेज खाने वाले लोग किस राज्य में मिलते हैं? आम लोगों की धारणा होती है कि पश्चिम बंगाल में लोग सबसे ज्यादा मांसाहारी भोजन खाना पसंद करते हैं, लेकिन हाल ही में केंद्रीय Statistics and Programme Implementation मंत्रालय की ओर से एक सर्वे ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है।
जी हां, इस सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सबसे ज्यादा नॉन-वेज भोजन केरल में खाएं जाते हैं। नॉन-वेज खाने वाले प्रमुख राज्यों में पश्चिम बंगाल का स्थान तीसरा आता है। तो फिर बिहार और उत्तर प्रदेश वालों की क्या रैंकिंग है? भारत में सबसे ज्यादा किस राज्य के लोग वेज खाना पसंद करते हैं?

हाल ही में केंद्रीय Statistics and Programme Implementation मंत्रालय की ओर से National Sample Survey Office (NSSO) की रिपोर्ट सामने आयी है। यह सर्वे 2022-23 में भारत में लोगों के खाने-पीने से जुड़ी आदतों के बारे में जानने व समझने के लिए की गयी थी। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत के हर क्षेत्र में खान-पान से जुड़ी आदतें बदलती रहती हैं।
NSSO की रिपोर्ट से पता चलता है कि केरल के ग्रामीण क्षेत्रों में घरों में आमतौर पर जितने खाद्य उत्पादों की खपत होती है, उसमें से लगभग 23.5% नॉन-वेज ही होता है। वहीं शहरी इलाकों में नॉन-वेज भोजन की खपत 19.8% होती है। इस वजह से केरल देशभर में सबसे ज्यादा नॉन-वेज की खपत वाला राज्य बन गया है।
बात अगर वेज खाद्य उत्पादों की सबसे ज्यादा खपत की करें तो प्रमुख राज्यों में सब्जियो की सबसे ज्यादा खपत छत्तीसगढ़ (18.8%) में होती है। वहीं सबसे ज्यादा फल खाने वाले राज्य में एक बार फिर से केरल (11.3%) वालों ने ही बाजी मारी है। दूध और दूध से बने उत्पादों की सबसे ज्यादा खपत गुजरात, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में होती है।
क्या है बिहार और उत्तर प्रदेश वालों की रैकिंग?
NSSO की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा दूध और दूग्ध उत्पादों (22.6% ) की खपत होती है। उत्तर प्रदेश में नॉन-वेज खाना 6.7% लोग खाते हैं। वहीं यूपी में हरी सब्जियों की खपत 12.6% होती है। उत्तर प्रदेश में रहने वाले मात्र 7.7% लोगों को ही फल खाते हैं।
वहीं दूसरी तरफ बिहार में 11.2% लोगों को नॉन-वेज, 17.1% लोगों को दूध और दूध से बने उत्पादों को खाना, 11.8 % लोगों को हरी सब्जियां खाते हैं। यानी इस रिपोर्ट के मुताबिक नॉन-वेज हो या वेज दोनों तरह के ही भोजन की खपत के मामले में ही उत्तर प्रदेश वालों के मुकाबले बिहारवाले आगे निकलते नजर आ रहे हैं।
प्रमुख राज्यों में कहां होती है नॉन-वेज की कितनी खपत?

| राज्य | खपत (प्रतिशत) |
|---|---|
| केरल | 23.5 |
| बिहार | 11.2 |
| उत्तर प्रदेश | 6.7 |
| पश्चिम बंगाल | 18.9 |
| गुजरात | 2.6 |
| मध्य प्रदेश | 5.1 |
| छत्तीसगढ़ | 9.1 |
| महाराष्ट्र | 9 |
| ओडिशा | 13.1 |
| कर्नाटक | 11.3 |
| हरियाणा | 2.1 |
| राजस्थान | 2.6 |
| तमिल नाडु | 14.5 |
| तेलंगाना | 15.8 |
| झारखंड | 13.9 |
| पंजाब | 3 |
| असम | 20 |
| आंध्र प्रदेश | 14.8 |
किस राज्य में वेज खानों की कितनी खपत?
| राज्य | खपत (प्रतिशत) |
|---|---|
| केरल | 11.2 |
| बिहार | 11.8 |
| उत्तर प्रदेश | 11.7 |
| पश्चिम बंगाल | 12.6 |
| गुजरात | 11.9 |
| मध्य प्रदेश | 11.6 |
| छत्तीसगढ़ | 18.8 |
| महाराष्ट्र | 11.2 |
| ओडिशा | 15.3 |
| कर्नाटक | 11.2 |
| हरियाणा | 12.2 |
| राजस्थान | 8.7 |
| तमिल नाडु | 10.9 |
| तेलंगाना | 10.4 |
| झारखंड | 12.5 |
| पंजाब | 10.8 |
| असम | 13.6 |
| आंध्र प्रदेश | 10.6 |
कौन से राज्य में दूध और डेयरी उत्पादों की होती है सबसे ज्यादा खपत?

| राज्य | खपत (प्रतिशत) |
|---|---|
| केरल | 9.7 |
| बिहार | 17.1 |
| उत्तर प्रदेश | 22.6 |
| पश्चिम बंगाल | 7.4 |
| गुजरात | 25.5 |
| मध्य प्रदेश | 21.5 |
| छत्तीसगढ़ | 7.5 |
| महाराष्ट्र | 13.8 |
| ओडिशा | 6.8 |
| कर्नाटक | 11.8 |
| हरियाणा | 41.7 |
| राजस्थान | 35.5 |
| तमिल नाडु | 11.1 |
| तेलंगाना | 13.1 |
| झारखंड | 11 |
| पंजाब | 34.7 |
| असम | 8 |
| आंध्र प्रदेश | 14.2 |
*Times of India की रिपोर्ट से मिली जानकारी के आधार पर



Click it and Unblock the Notifications













