Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सूरत स्टेशन पर प्लेटफार्म का हो रहा पुनर्विकास - जानें उन ट्रेनों की पूरी List जो हुई प्रभावित

सूरत स्टेशन पर प्लेटफार्म का हो रहा पुनर्विकास - जानें उन ट्रेनों की पूरी List जो हुई प्रभावित

देशभर के कई रेलवे स्टेशनों का विकास कार्य चल रहा है। इसी क्रम में गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन का विकास कार्य भी शुरू हो चुका है। सूरत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिस कारण से कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है।

हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए वेस्टर्न रेलवे (Western Railways) ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि सूरत रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का पुनर्विकास 10 जून से शुरू हो चुका है।

surat station redevelopment

अपने पोस्ट में वेस्टर्न रेलवे ने स्पष्ट किया है कि पुनर्विकास का यह कार्य 7 सितंबर 2024 तक जारी रहेगा। बताया जाता है कि यह पुनर्विकास कार्य का फेज 1 है। इस दौरान कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने वाला है। इस दौरान सूरत से खुलने और सूरत तक आने वाली कई ट्रेनों के स्टेशन में बदलाव किया गया है।

बताया जाता है कि ये ट्रेन सूरत से खुलने या सूरत तक आने के बजाए अब उधना स्टेशन तक ही आएंगी व वापस इसी स्टेशन से खुलेंगी। इसके साथ ही वेस्टर्न रेलवे ने उन ट्रेनों की लिस्ट भी जारी की है, जिन ट्रेनों का ओरिजिनेटिंग और टर्मिनल स्टेशन सूरत से बदलकर उधना कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुनर्विकास कार्यों की वजह से प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट में अधिकांश ट्रेनें वो हैं, जो महाराष्ट्र से खुलती और महाराष्ट्र तक जाती हैं।

सूरत के बजाए उधना स्टेशन से खुलने वाली (Short Originating) ट्रेनों की लिस्ट :

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम तारीख समय

प्लेटफार्म नंबर

(उधना स्टेशन)

19002 सूरत-विरार पैसेंजर 11 जून से 7 सितंबर 4.25 बजे 4
12936 सूरत-बांद्रा टर्मिनस इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 जून से 7 सितंबर 16.35 बजे 3
19005 सूरत-भूस्वाल पैसेंजर 10 जून से 7 सितंबर 23.30 बजे 4
19007 सूरत-भूस्वाल पैसेंजर 10 जून से 7 सितंबर 17.24 बजे 3
09065 सूरत-छपरा स्पेशल 17 जून से 2 सितंबर 08.35 बजे 3
19045 सूरत-छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 12 जून से 6 सितंबर 10.20 बजे 5
22947 सूरत-भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 जून से 7 सितंबर 10.20 बजे 5
20925 सूरत-अमरावती सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13 जून से 6 सितंबर 12.30 बजे 3

सूरत के बजाए उधना स्टेशन तक आने वाली (Short Termination) ट्रेनों की लिस्ट :

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम तारीख समय

प्लेटफार्म नंबर

(उधना स्टेशन)

19006 भूस्वाल-सूरत एक्सप्रेस 9 जून से 7 सितंबर 4.40 बजे 5
19008 भूस्वाल-सूरत एक्सप्रेस 9 जून से 7 सितंबर 06.05 बजे 3
09096 नंदुरबार-सूरत मेमू स्पेशल 10 जून से 7 सितंबर 09.25 बजे 4
12935 बांद्रा टर्मिनस-सूरत इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 जून से 7 सितंबर 10.25 बजे 1
20926 अमरावती-सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 जून से 7 सितंबर 18.50 बजे 3
19001 विरार-सूरत पैसेंजर 10 जून से 7 सितंबर 23.05 बजे 1
09066 छपरा-सूरत स्पेशल 12 जून से 4 सितंबर 13.35 बजे 4
19046 छपरा-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 9 जून से 6 सितंबर 15.55 बजे 1
22948 भागलपुर-सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 जून से 5 सितंबर 15.55 बजे 1

*Western Railways के आधिकारिक X हैंडल से मिली जानकारी के आधार पर

More News

Read more about: surat train gujarat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+