अंडमान की खूबसूरती किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकती है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ थोड़ा समय बिताना चाहते हैं और आप अंडमान जाने की सोच रहे हैं तो आईआरसीटीसी (IRCTC) की ओर से एक टूर पैकेज निकाला गया है, जिसके तहत यात्रियों को अंडमान की सैर कराई जाएगी और सभी को वहां की खूबसूरती भी देखने का मौका मिलेगा तो सोचिए मत बुक कर लीजिए ये पैकेज कहीं देर न हो जाए...
इस पैकेज के तहत आप अपने पार्टनर अंडमान के बीच पर बैठ कुछ सुकून के पल बिता सकते हैं। खास बात ये हैं कि ये पैकेज वैलेंटाइन डे पर शुरू हो रहा है, ऐसे में आप दोनों के रिश्तों में प्यार घोलने के लिए ये पैकेज बेहद ही उम्दा है। यहां आसपास में घूमने के लिए कई सारे स्थान भी मिलेंगे, यहां कई खंडहर भी है, जहां आप फोटोग्राफी का भी आनंद ले सकते हैं। इस पैकेज का नाम है- एक्सोटिक अंडमान (Exotic Andaman)...। इस पैकेज की शुरुआत इंदौर से 20 फरवरी 2023 को होगी, जो 25 फरवरी 2023 तक चलेगी।

'एक्सोटिक अंडमान' पैकेज का रूट मैप
पहला दिन (20-02-2023) - पहले दिन सभी यात्रियों को सुबह 04:30 बजे तक इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा, जहां से उन्हें अंडमान के लिए सुबह 07:00 बजे फ्लाइट (विमान संख्या - 6E 756/548) मिलेगी, जो चेन्नई होते हुए दोपहर 12:50 बजे तक सभी यात्री को अंडमान के पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर छोड़ देगी। जहां से सभी यात्रियों को होटल ले जाएगा, जहां थोड़ा आराम करने के बाद सभी यात्रियों को सेल्युलर जेल (काला पानी जेल) व पास के बीच पर ले जाया जाएगा। फिर रात में डिनर सभी होटल में आराम कर सकेंगे।
दूसरा दिन (21-02-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद रॉस आईलैंड और कोरल आईलैंड की सैर करवाई जाएगी। अगर आप वहां कोई वॉटर स्पोर्ट्स वाली एक्टिविटी करना चाहेंगे तो खुद के खर्च पर कर सकेंगे। फिर रात में डिनर सभी होटल में आराम कर सकेंगे।
तीसरा दिन (22-02-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद सभी को हैवलॉक बीच और राधानगर बीच घुमाने के लिए ले जाया जाएगा। फिर रात में डिनर सभी होटल में आराम कर सकेंगे।
चौथा दिन (23-02-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद सभी को घुमाने के लिए कालापत्थर बीच व नील आईलैंड ले जाया जाएगा, जहां घुमाने के बाद लक्ष्मणपुर बीच ले जाया जाएगा। फिर रात में डिनर सभी होटल में आराम कर सकेंगे।
पांचवां दिन (24-02-2023) - सुबह के समय आप भरतपुर बीच पर सनराइज का आनंद ले सकते हैं। फिर नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट करा दिया जाएगा। फिर क्रुज के जरिए पोर्ट ब्लेयर ले जाया जाएगा, जहां आप घूम सकेंगे और शॉपिंग कर सकेंगे। फिर रात में डिनर सभी होटल में आराम कर सकेंगे।
छठा दिन (25-02-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट कराकर एयरपोर्ट ले जाया जाएगा, जहां दोपहर 03:00 बजे इंदौर के लिए फ्लाइट (विमान संख्या - 6E 5286/5286) मिलेगी, जो मुम्बई एयरपोर्ट होते हुए रात 11:20 बजे तक इंदौर एयरपोर्ट पर छोड़ देगी।
यहां आपकी सुंदर और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

'एक्सोटिक अंडमान' पैकेज का टिकट मूल्य
IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'एक्सोटिक अंडमान' पैकेज के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -
एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 73150 रुपये
दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 56500 रुपये
तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 54900 रुपये
बेड के साथ बच्चों के लिए (5-11 Years) - 47950 रुपये
बेड के बिना बच्चों के लिए (5-11 Years) - 44550 रुपये
नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...



Click it and Unblock the Notifications












