Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आज से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे 6 महीने के लिए बंद, क्या है वैकल्पिक रास्ते? जानिए यहां

आज से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे 6 महीने के लिए बंद, क्या है वैकल्पिक रास्ते? जानिए यहां

अगर आप मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से होकर अक्सर यात्रा करते हैं, तो ध्यान दें। मीडिया रिपोर्ट में किये जा रहे दावों के मुताबिक मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को अगले 6 महीने के लिए बंद किया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे को भारी और हल्के सभी तरह के वाहनों के लिए बंद किया जा रहा है। लेकिन जरा रुकिए...मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को 6 महीने के लिए पूरी तरह से बंद नहीं किया जा रहा है बल्कि इसके एक हिस्से को सिर्फ बंद करने का फैसला लिया गया है।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के कौन से हिस्से को बंद किया जा रहा है? इस दौरान क्या होंगे वैकल्पिक रास्ते? क्यों बंद किया जा रहा है मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा?

mumbai-pune-expressway

क्यों बंद किया जा रहा है मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे?

Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक नया फ्लाईओवर और अंडरपास बनाया जाएगा, जिसकी वजह से इसके एक हिस्से को अगले 6 महीने के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। बताया जाता है कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRDC) कालाम्बोली सर्किल पर नए फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण करने वाली है।

इसे कालाम्बोली जंक्शन विकास परियोजना के तहत बनाया जाएगा। नवी मुंबई के डेप्यूटी पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) तिरुपति ककडे की तरफ से एक्सप्रेसवे को तब तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है, जब तक निर्माण कार्य पूरे नहीं हो जाते। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए DCP ककडे का कहना है कि एक बार अगर यह परियोजना पूरी हो जाती है, तो कालाम्बोली सर्किल पर ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।

कब से बंद होगा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे?

Free Press Journal की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के एक हिस्से को 11 फरवरी से करीब 6 महीने के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। हालांकि इस एक्सप्रेसवे को पूरी तरह से बंद नहीं किया जा रहा है। यशवंतराव च्वहाण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का पनवेल में मुंबई की तरफ जाने वाले रास्ते को ही बंद रखने का फैसला लिया गया है।

अपने निर्देश में DCP ककडे ने बताया कि एक्सप्रेसवे के इस हिस्से पर भारी, हल्के सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगायी जा रही है। इस रूट से होकर पनवेल, मुंबई या जवाहर लाल नेहरु पोर्ट ट्रस्ट की ओर न तो भारी और न ही हल्के वाहन आ-जा सकेंगे।

क्या होंगे वैकल्पिक रास्ते?

  • मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से होकर पनवेल, गोवा और जवाहर लाल नेहरु पोर्ट ट्रस्ट की ओर जाने वाली सभी गाड़ियों को कोनफाटा से NH48 की तरफ मोड़ दिया जाएगा। ये सभी गाड़ियां पलास्पे सर्किल से होकर अपने-अपने गंतव्यों की तरफ जाएंगी।
  • पुणे से मुंबई और तलोजा, शिलफाटा, कल्याण की ओर जाने वाली गाड़ियां पनवेल-सायन हाईवे पर 1.2 किमी सीधे जाकर पुरुषोत्तम पेट्रोल पंप फ्लाईओवर के नीचे से निकलेंगी और रोडपली व NH48 रूट से होकर आगे जाएंगी।

बता दें, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे देश का पहला 6 लेन का एक्सप्रेसवे है, जो लगभग 94.5 किमी लंबा है। मुंबई से पुणे के बीच आवाजाही को इस एक्सप्रेसवे ने लगभग 2 से 2.5 घंटे तक घटा दिया है। साल 2002 में इस एक्सप्रेसवे को आम लोगों के उपयोग के लिए खोल दिया गया था। उससे पहले ओल्ड मुंबई-पुणे हाईवे (NH48) रूट का इस्तेमाल ही मुंबई से पुणे होकर बेंगलुरु, गोवा और दक्षिण भारत की ओर आने-जाने में किया जाता था।

इस एक्सप्रेसवे पर कारों के लिए गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा है, जो शहयाद्री की पहाड़ियों के शानदार नजारों से होकर गुजरते हैं। मानसून के दिनों में इस रूट से यात्रा करना बड़ा ही अच्छा लगता है।

More News

Read more about: mumbai pune expressway
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+