Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई की ट्रैफिक पुलिस ने कोस्टल रोड में प्रवेश के लिए तय किया नया समय

मुंबई की ट्रैफिक पुलिस ने कोस्टल रोड में प्रवेश के लिए तय किया नया समय

मुंबई कोस्टल रोड में प्रवेश के समय अब बदल चुका है। मुंबई की ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार (1 मई) से कोस्टल रोड में प्रवेश का नया समय लागू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई की ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के सुचारु रूप से संचालन के लिए ही इस बदलाव को किया है।

गौरतलब है कि मुंबई कोस्टल रोड को धर्मवीर स्वराज्य रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज मार्ग के नाम से भी जाना जाता है।

new timing of mumbai coastal raod

इस बारे में DCP (दक्षिण ट्रैफिक) प्रडन्य जेडगे ने Times of India को दिये अपने बयान में बताया कि मुंबई कोस्टल रोड पर गाड़ियों को खड़ी कर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी या फिर गाड़ी से बाहर उतरना सख्त मना है। अगर कोई भी व्यक्ति ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

क्या है नया समय

मुंबई कोस्टल रोड पर बिन्दु माधव ठाकरे जंक्शन से सप्ताह के सभी दिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक प्रवेश किया जा सकेगा। वहीं रजनी पटेल जंक्शन (लोटस जंक्शन), अमरसंस गार्डन से मरीन ड्राईव (प्रिंसेस स्ट्रीट ब्रिज) तक एंट्री और एग्जिट सप्ताह के सभी दिन सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक किया जा सकेगा।

सभी वाहन सीधी सड़क पर 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार, सुरंग में 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार और टर्निंग प्वाएंट (मोड़) पर 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ही चलेंगे।

mumbai coastal road news

मीडिया को दिये गये अपने बयान में DCP (दक्षिण ट्रैफिक) प्रडन्य जेडगे ने कहा कि उपरोक्त समय में मुंबई कोस्टल रोड प्रतिबंधित वाहनों के अलावा बाकी सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला रहेगा। सिटी ट्रैफिक पुलिस ने इस बाबत नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

इस नोटिस में बताया गया है कि मुंबई कोस्टल रोड पर किसी भी प्रकार के भारी वाहन, ट्रेलर, मिक्सर, टैक्टर, भारी वाहन (जिसमें BEST या ST बस अथवा यात्रीवाही वाहन शामिल नहीं है), मालवाही वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इसके अलावा सभी प्रकार के दो पहिया वाहन, साइकिल, दिव्यांगों की मोटरसाइकिल या स्कूटर (साइड कार समेत), 3 पहिया वाहन, तांगा, हाथगाड़ी, जानवरों द्वारा खींची जाने वाली गाड़ियां और पैदल यात्रियों को भी इस रोड पर चढ़ने की अनुमति नहीं है।

More News

Read more about: maharashtra mumbai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+