रविवार को पीएम मोदी 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें हैदराबाद-बैंगलोर और पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। 9 वंदे भारत एक्सप्रेस में 2-2 प. बंगाल और तमिलनाडू, 1-1 केरल, ओडिशा, तेलंगना, गुजरात और राजस्थान से होने वाली है। 24 सितंबर का दिन Supersunday होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नहीं...दो नहीं...तीन भी नहीं बल्कि पूरे 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

रविवार को पीएम मोदी जिन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे उनमें गेमचेंजर हैदराबाद-बैंगलोर वंदे भारत एक्सप्रेस और Much Awaited पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। इसके अलावा और 7 वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार से शुरू हो सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सभी वंदे भारत एक्सप्रेस 8 कोच की ट्रेन होने वाली है।
कौन सी 9 रूट पर चलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस
- हैदराबाद-बैंगलोर
- पटना-हावड़ा
- रांची-हावड़ा
- विजयवाड़ा-चेन्नई
- तिरुनेल्वेली-चेन्नई
- राउरकेला-पुरी
- उदयपुर-जयपुर
- कासरगोड-तिरुअनंतपुरम
- जामनगर-अहमदाबाद
कहां-कहां से गुजरेंगी ये वंदे भारत एक्सप्रेस

1. हैदराबाद-बैंगलोर वंदे भारत एक्सप्रेस
दो Tech शहरों को जोड़ने का काम करेगी यह वंदे भारत एक्सप्रेस। जानकारी के मुताबिक 610 किमी की दूरी को यह 8.5 घंटे में पूरी करेगी। संभावित समयानुसार हैदराबाद के काचेगुड़ा से सुबह 5.30 बजे खुलकर बैंगलोर के यशवंतपुर में यह ट्रेन दोपहर 2 बजे पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 2.45 बजे यशवंतपुर से खुलकर रात 11.15 बजे काचेगुड़ा पहुंचेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव महबुबनगर, कुरनुल सिटी, अनंतपुर, धोन, धरमवरम में हो सकता है।
2. पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
24 सितंबर से पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ना शुरू करेगी। संभावना है कि 24 सितंबर को पीएम मोदी इस ट्रेन को भी 8 अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ हरी झंडी दिखाएंगे। पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार का किराया ₹1200 और एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया ₹2300 हो सकता है। जल्द ही इस ट्रेन की बुकिंग ओपन कर दी जाएगी।
3. पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस
पिछले बुधवार को ही पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस का फाइनल ट्रायल रन किया गया था। सेमी हाई स्पीड इस ट्रेन ने ट्रायल रन के दौरान 505 किमी का रास्ता 7 घंटा 30 मिनट में पुरा कर लिया था। दो समुद्रतटीय जिलों को जोड़ने का काम पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस करेगी।
4. तिरुनेल्वली-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ट्रेन का संचालन मंगलवार के अलावा सप्ताह के 6 दिन किया जाएगा। सुबह 6 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस तिरुनेल्वली से रवाना होगी जो दोपहर 1.50 बजे चेन्नई पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 2.50 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस चेन्नई से रवाना होगी। यह ट्रेन 83.30 किमी की रफ्तार से पटरी पर दौड़ेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव विरुधुनगर, मदुरै, दिंदीगुल और तिरुची में हो सकता है।
बता दें, यह तमिलनाडू की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। इससे पहले पिछले साल के अंत में चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस और चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हो चुकी है। जनवरी 2019 में वाराणसी-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन पहली बार शुरू किया गया था। सेमी हाई स्पीड यह ट्रेन सर्वाधिक 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से राजस्थान के कोटा-सवई माधोपुर सेक्शन पर चलती है। अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस को 50 रूट्स पर चलाया जा चुका है।



Click it and Unblock the Notifications














