पिछले लंबे समय से भारतवासी बुलेट ट्रेन का सपना देखने वाले हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब भारत में भी जापान के तर्ज पर तेज रफ्तार वाली बुलेट ट्रेन दौड़ा करेंगी। लेकिन कब तक? भारत में कब शुरू होगा बुलेट ट्रेन? बुलेट ट्रेन की सवारी क्या बहुत महंगी होने वाली है? कितना चुकाना पड़ेगा किराया?
ऐसे कई सवाल हैं, जो इस वक्त हर उस भारतीय के दिमाग में घूम रहा है, जो बुलेट ट्रेन को लेकर उत्साहित है। खासतौर पर मुंबई और अहमदाबाद में रहने वाले लोग, जहां भारत की पहली बुलेट ट्रेन चलने वाली है। हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बात करते हुए इस बारे में कई अहम जानकारियां दी हैं।

कब तक शुरू होगी बुलेट ट्रेन
बुलेट ट्रेन के मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर को बनाने का काम नवंबर 2021 में शुरू किया गया था। उसके बाद से लगातार यह काम चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले एक किमी लंबे वायडक्ट का काम तो 6 महीने में ही पूरा कर लिया गया था। अप्रैल 2023 तक उससे आगे का काम किया गया था और इस दौरान 50 किमी का काम पूरा हुआ था।
रेल मंत्री का बयान के अनुसार पहली बुलेट ट्रेन साल 2026 तक तैयार हो जाएगी जो सूरत सेक्शन पर चलेगी। उन्होंने बताया कि बुलेट ट्रेन के लिए स्टेशनों का निर्माण में काफी महत्वपूर्ण विकास हुआ है। इसके साथ ही समुद्री सुरंग को तैयार करने का काम शुरू हो चुका है।
अर्थव्यवस्था का होगा एकीकरण

रेल मंत्री ने अपने बयान में बताया कि बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद मुंबई, ठाणे, वापी, बड़ौदा, सूरत, आनंद और अहमदाबाद की अर्थव्यवस्था एकीकृत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि दुनिया में जहां भी बुलेट ट्रेन चल रही हैं, वहां 90 फीसदी लोग लंबी दूरी की यात्रा के लिए बुलेट ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। इसका मतलब है कि बुलेट ट्रेन का किराया फ्लाइट के किराए से बहुत सस्ता होगा।
कितना होगा किराया
रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की लागत करीब 1.08 लाख करोड़ रूपए है। इसमें से 10 हजार करोड़ रूपए केंद्र सरकार करेगी और महाराष्ट्र व गुजरात सरकार 5 हजार करोड़ रूपए खर्च कर रही है। वहीं बाकी बची रकम जापान से लोन लिया गया है, जिसका ब्याज 0.1 फीसदी है। हालांकि रेल मंत्री ने बुलेट ट्रेन के किराए के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है।
लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बुलेट ट्रेन का किराया 3000 रुपए हो सकता है। रेलमंत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद आप सूरत में सुबह का नाश्ता करके मुंबई काम करने जा सकते हैं। फिर रात को वापस सूरत अपने परिवार के पास लौटकर आ सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications














