Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केविन पीटरसन ने भी कर डाली तारीफ, क्यों इतना खास है बैंगलोर एयरपोर्ट!

केविन पीटरसन ने भी कर डाली तारीफ, क्यों इतना खास है बैंगलोर एयरपोर्ट!

उद्घाटन के बाद से ही सभी बैंगलोर एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 की सराहना करते नहीं थक रहे हैं। अगर ट्वीटर (वर्तमान X) को खंगाला जाए तो इस टर्मिनल से होकर यात्रा करने वाले लगभग सभी यात्रियों ने इसकी सराहना ही की है। पिछले साल दिसंबर में बैंगलोर एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 को UNESCO ने विश्व का सबसे खुबसूरत एयरपोर्ट होने के खिताब से भी नवाजा।

भारत में किसी एयरपोर्ट को पहली बार यह खिताब मिला है। हाल ही में इस एयरपोर्ट से होकर यात्रा करने वाले दिग्गज क्रिकेटर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भी अपने X हैंडल पर बैंगलोर एयरपोर्ट की तारीफ की है।

X हैंडल पर किये अपने पोस्ट में पीटरसन ने लिखा है, "हाल ही में मैंने बैंगलोर के ब्रांड न्यू एयरपोर्ट से होकर यात्रा की। यह विश्वस्तरीय एयरपोर्ट है। इसकी तुलना दुनिया के किसी भी एयरपोर्ट से की जा सकती है।" इसके साथ ही उन्होंने बैंगलोर एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 का एक छोटा सा वीडियो भी पोस्ट किया है। लेकिन बैंगलोर एयरपोर्ट इतना क्यों खास है कि UNESCO से लेकर अपने क्षेत्र के महारथी पीटरसन तक ने इस एयरपोर्ट की तारीफ कर डाली।

कुछ तो बात होगी न बैंगलोर एयरपोर्ट में...तभी तो इसकी तारीफें करते लोग नहीं थक रहे हैं। आइए जल्दी से आपको भी उन खासियतों से रू-ब-रू करवा देते हैं।

  • बैंगलोर के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 का उद्घाटन 11 नवंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
  • इस टर्मिनल को तैयार करने में लगभग 5000 करोड़ की लागत आयी थी।
  • बैंगलोर एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 का पूरा क्षेत्र 2,55,645 वर्ग मीटर है।
  • इसके गेट लाउंज में बैठने की क्षमता 5,932 वर्ग मीटर है।
  • दिखने में बैंगलोर के केम्पेगौड़ा इंटरनेशन एयरपोर्ट T2 को किसी आलीशान महल की तरह लगता है।
  • एयरपोर्ट की साज-सज्जा में विशेष तौर पर कर्नाटक की संस्कृति का ध्यान रखा गया है।
  • बैंगलोर एयरपोर्ट का पूरा टर्मिनल 2 गोल्डन थीम पर सजाया गया है।
  • इसे बैंगलोर के गार्डन सिटी के तर्ज पर डिजाइन किया गया है। इससे यहां आने वाले यात्रियों को किसी बागिचे में टहलने जैसा ही अनुभव मिलता है।
  • यात्रियों के आने-जाने के रास्ते को लटकते बागिचे, हरी दिवारों से सजाया गया है और इन सभी का निर्माण स्वदेसी तकनीक से किया गया है।
  • टर्मिनल 2 को पूरी तरह से रिन्यूबल एनर्जी का इस्तेमाल कर बनाया गया है।
  • बैंगलोर एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 के जरिए बैंगलोर के संस्थापक नादप्रभु केम्पेगौड़ा को श्रद्धांजलि दी गयी।
  • एयरपोर्ट के हर हिस्से को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि सभी यात्री आराम से यात्रा कर सकें और उन्हें कोई असुविधा न हो।
  • इस एयरपोर्ट के पास वार्षिक रूप से 6 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता है।

More News

Read more about: karnataka bangalore airport
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+