Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के इन टॉप डेस्टिनेशंस पर जाकर आप कर सकते हैं दीवाली सेलिब्रेट

भारत के इन टॉप डेस्टिनेशंस पर जाकर आप कर सकते हैं दीवाली सेलिब्रेट

दीपों का त्योहार यानी दीवाली, भारत का सबसे बड़ा त्योहार कहा जाता है। इस दिन का लोग सालभर बेसब्री से इंतजार करते हैं। भारत देश का सबसे खास पर्व होने के नाते ये विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। इस दिन भारत के विभिन्न हिस्सों में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं और इस खास पर्व को दीपों की चमक के साथ अपने और अपने परिजनों को भी खुशनुमा कर देते हैं। दीवाली भारत के उन पर्व में से एक है, जो किसी एक समुदाय का नहीं है बल्कि इसे सभी समुदाय मिलकर एक साथ मनाते हैं और एक-दूसरे के घर मिठाईयां भी बांटी जाती है।

अगर सांस्कृतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो दीवाली अपनी विविधता और विशेषता के चलते पूरे विश्वभर में जाना जाता है। जगमगाते लाइटों और साउंड का विश्व के उन चुनिंदा त्योहारों में से एक है, जिसे भारतीयों से ज्यादा विदेशी मनाना पसंद करते हैं। कहा जाता है कि "बुराई पर अच्छाई की जीत" होने पर भगवान श्रीराम इस दिन अयोध्या लौटे थे और फिर उस खुशी में पूरे अयोध्या को दीपों से सजाया गया था, तब से लेकर आज तक इस दिन को दीवाली या दीपावली के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

पांच दिवसीय त्योहार है दीवाली

पांच दिवसीय त्योहार है दीवाली

दीवाली को पांच दिवसीय त्योहार कहा जाता है। दरअसल, दीवाली के दो दिन पहले धनतेरस से इस त्योहार की शुरुआत होती है और फिर दीवाली के दो दिन बाद ये भाई दूज (धनतेरस, छोटी दिवाली या हनुमान जंयती, बड़ी दिवाली या दीवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज) तक चलती है। वहीं, अगर बिहार राज्य की बात की जाए तो बिहार में दीवाली का पर्व महापर्व के नाम से जाना जाता है, क्योंकि दीवाली के छठें दिन छठ पूजा पड़ता है, जो पूरे बिहार के लिए सबसे बड़ा पर्व माना जाता है।

दीवाली पर घूमने के लिए टॉप डेस्टिनेशंस

दीवाली पर घूमने के लिए टॉप डेस्टिनेशंस

ऐसे में अगर आप इस फेस्टिवल को अगर ठीक तरीके एंजॉय करना चाह रहे हैं या फिर कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो भारत में ऐसी कई जगहें है, जहां आप अपने परिवार, पार्टनर या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। इसी क्रम में आज अपने इस आर्टिकल के जरिये हम आपको अवगत कराएंगे भारत के उन डेस्टिनेशनों से जहां दीवाली का पर्व सबसे अनूठे अंदाज में मनाया जाता है।

अयोध्या, उत्तर प्रदेश

अयोध्या, उत्तर प्रदेश

राम नगरी के नाम से प्रसिद्ध अयोध्या में हर साल लाखों दिए जलाए जाते हैं। इस दिन शाम के समय सरयू नदी का नजारा किसी को भी आश्चर्यचकित कर सकता है, मानिए जैसे धरती पर स्वर्ग लोक उतर आया हो। इस खास पर्व पर अयोध्या नगरी में घूमने के लिए देशी के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी आते हैं और दीपों के इस खास पर्व को और भी खास बनाते हैं।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

शिव नगरी के नाम से प्रसिद्ध वाराणसी अपने संस्कृति और धार्मिक स्थलों के लिए जानी जाती है। विश्व के सबसे पुराने शहर यानी बनारस या काशी को मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। यहां की गंगा आरती काफी प्रसिद्ध है, जिसे देखने के लिए अब कर विश्व के बड़े से बड़े दिग्गज आ चुके हैं। यहां पर भी दीवाली के दिन काफी जगमगाहट देखी जाती है। दीवाली के 15 दिन बाद देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है, जो बेहद खास होता है। इस दिन काशी के सभी घाटों को दीयों से रौशन किया जाता है, जो देखने में किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता।

दिल्ली

दिल्ली

भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अपनी धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत के लिए जानी जाती है। यहां पर आपको पुराने से पुराना इतिहास भी देखने को मिलेगा और अत्याधुनिक चीजों का संकलन भी। ऐसे नें अगर दीवाली के पर्व पर दिल्ली जाने की सोच रहे हैं तो इस दौरान ये शहर पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। यहां की सजावट और लाइटिंग किसी को भी अपना दीवाना बना सकती है।

जयपुर, राजस्थान

जयपुर, राजस्थान

भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक और पिंक सिटी के नाम से जाने जानी वाली जयपुर अपनी वास्तुशास्त्र के लिए जाना जाता है। इस शहर का निर्माण अम्‍बेर के राजा महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने कराई थी, जिसके लिए बंगाल के वास्‍तुकार विद्याधर भट्टाचार्य की मदद ली गई थी। दीवाली के त्योहार के दौरान इस शहर के खास तरीके से सजाया जाता है। ये पूरा शहर इस दिन रौशनी से सराबोर नजर आता है, जो किसी भी पर्यटक को आकर्षित कर सकता है। अगर आप भी इस खास नजारों का साक्षी बनना चाह रहे हैं तो इस साल या अगले साल की डेस्टिनेशन लिस्ट में इस जगह को जरूर शामिल करें।

अमृतसर, पंजाब

अमृतसर, पंजाब

पंजाब का अमृतसर शहर अपने ऐतिहासिकता के लिए जाना जाता है। पंजाब के सबसे खास धार्मिक व पर्यटन स्थलों में से एक स्वर्ण मंदिर भी यही स्थित है। अगर आप दीवाली के समय यहां घूमने जा रहे हैं तो इससे अच्छा समय और कोई हो ही नहीं सकता। इस खास पर्व के मौके पर इस पूरे शहर और स्वर्ण मंदिर को दीपों से जगमगाया जाता है।

शिवकाशी, तमिलनाडु

शिवकाशी, तमिलनाडु

तमिलनाडु का शिवकाशी पटाखों और माचिस के व्यापार के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यह स्थान अपने मंदिरों और मौसम के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि दीवाली के दौरान यहां पर पर्यटकों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। अगर दीवाली के लिए कोई खास डेस्टिनेशन के बारे में सोच रहे हैं तो आप दक्षिण के इस शहर में घूमने के लिए जा सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+