Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इंतजार खत्म, जल्द खुलेगा समृद्धि महामार्ग - कब? मुंबई, पुणे और नासिक के बीच कौन सी जगहों को जोड़ेगा?

इंतजार खत्म, जल्द खुलेगा समृद्धि महामार्ग - कब? मुंबई, पुणे और नासिक के बीच कौन सी जगहों को जोड़ेगा?

बीतने वाले हैं, वह दिन जब मुंबई, पुणे और नासिक के बीच आने-जाने में पूरा-पूरा दिन लग जाता था। इस रूट पर दो मुख्य परियोजनाएं लगभग पूरी होने वाली हैं, जिनके पूरा होते ही मुंबई, पुणे और नासिक के बीच आवाजाही बड़ी आसान बन जाएगी। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के इगतपुरी से अमाने (भिवंडी के पास) के बीच समृद्धि महामार्ग का 76 किमी लंबा आखिरी स्ट्रेच का निर्माण बस पूरा होने ही वाला है।

संभावना जतायी जा रही है कि कुछ दिनों के अंदर ही इसे आम नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके अलावा मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक (Missing Link) परियोजना भी लगभग पूरी होने वाली है, जिसके अगस्त कर खुलने की संभावना जतायी जा रही है।

smruddhi mahamarg

समृद्धि महामार्ग के खुलने से क्या मिलेगा फायदा?

समृद्धि महामार्ग के जिस 76 किमी लंबे आखिरी स्ट्रेच के बारे में हम बात कर रहे हैं, उसके खुल जाने के बाद मुंबई से नासिक के बीच ड्राईविंग काफी आसान बन जाएगी और ट्रैफिक जाम की परेशानियां भी कम होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस महामार्ग पर 5 सुरंग और 16 ब्रिज का निर्माण किया गया है। यह महामार्ग महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा।

परिवहन की सुविधाएं बढ़ने की वजह से न सिर्फ किसानों को फायदा मिलेगा बल्कि व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह समृद्धि महामार्ग फायदेमंद साबित होने वाला है। इस महामार्ग के एक बार शुरू होने से लोगों को मुंबई से नासिक, औरंगाबाद और नागपुर तक सीधे पहुंचना आसान हो जाएगा, जो समय की काफी बचत करेगा।

कौन से शहरों को जोड़ेगा?

समृद्धि महामार्ग की कुल लंबाई 701 किमी है। यह नागपुर को मुंबई से जोड़ता है। महामार्ग का यह वाला हिस्सा नागपुर, औरंगाबाद, नासिक और मुंबई के बीच आवाजाही में काफी समय की बचत करता है। अब तक मुंबई से इगतपुरी तक आने के लिए लोगों को पुराना मुंबई-नासिक हाईवे लेना पड़ता था।

इगतपुरी से वे एक्सप्रेसवे ले सकते थे। लेकिन 76 किमी लंबे समृद्धि महामार्ग के आखिरी स्ट्रेच के खुल जाने के बाद मुंबई से नागपुर के बीच आते-जाते समय कसारा घाट, जो सबसे अधिक ट्रैफिक वाला इलाका है, को बायपास कर आगे बढ़ने का मौका देगा। इससे यह सफर आसान बनेगा और समय की भी बचत होगी।

कब तक खुलने की है संभावना?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार समृद्धि महामार्ग के आखिरी स्ट्रेच में फिलहाल क्रैश बैरियर, साइनबोर्ड आदि लगाने का काम चल रहा है। संभावना है कि इस काम को 15 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि मार्च के मध्य या अंत तक समृद्धि महामार्ग के आखिरी स्ट्रेच के साथ ही इसे पूरी तरह से खोल दिया जा सकता है।

More News

Read more about: mumbai pune nashik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+