Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे के हिंजवाड़ी IT पार्क को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए MIDC ₹650 करोड़ से बनाएगी सड़क-फ्लाईओवर

पुणे के हिंजवाड़ी IT पार्क को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए MIDC ₹650 करोड़ से बनाएगी सड़क-फ्लाईओवर

पुणे में पिछले कुछ समय से ट्रैफिक जाम की समस्या बड़ी होती जा रही है। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रशासन की तरफ से लगातार कोशिशें भी की जा रही हैं जिसके तहत सड़कों को चौड़ा बनाना, नए फ्लाईओवर का निर्माण आदि किया जा रहा है। इसी क्रम में अब पुणे के हिंजवाड़ी राजीव गांधी इनफोटेक पार्क को ट्रैफिक के घनत्व और जाम जैसी परेशानियों से राहत दिलाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे के इस इलाके को ट्रैफिक जाम मुक्त बनाने के लिए महाराष्ट्र औद्योगिक विकास प्राधिकरण (MIDC) ने ₹650 करोड़ की परियोजना को लॉन्च करने का फैसला लिया है।

pune hinjewadi traffic

बनेगा वैकल्पिक रास्ता और फ्लाईओवर

दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार MIDC ने पुणे के हिंजवाड़ी IT पार्क को ट्रैफिक मुक्त बनाने के लिए ₹650 करोड़ की परियोजना को लॉन्च किया है। इस परियोजना के तहत यहां एक वैकल्पिक रास्ता बनाने के साथ-साथ एक फ्लाईओवर बनाने की योजना भी शामिल है। बताया जाता है कि इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम भी शुरू कर दिया गया है।

बताया जाता है कि पिछले कुछ सालों के दौरान हिंजवाड़ी इलाके में और इससे होकर आने-जाने वाली गाड़ियों की संख्या में बहुत वृद्धि हुई है। ट्रैफिक का घनत्व बढ़ जाने की वजह से वर्तमान सड़कें पर्याप्त नहीं है। खासतौर पर लक्ष्मी चौक के आसपास का इलाका, जो एक चोकिंग प्वाएंट (Chocking Point) बन गया है।

₹40 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार MIDC इस इलाके में लगभग 720 मीटर लंबी 4 लेन की फ्लाईओवर बनाने वाली है, जिसकी लागत लगभग ₹40 करोड़ होगी। इस परियोजना में ट्रैफिक को कम करने के लिए अन्य जो महत्वपूर्ण रास्ते बनाए जाएंगे, उनमें शामिल होंगे शिवाजी चौक से श्मशानभूमि के बीच बनने वाला 6 लेक का लगभग 900 मीटर लंबी सड़क। इस सड़क को बनाने की लागत करीब ₹24.74 करोड़ होने वाली है।

इसके साथ ही IT के फेज 1 और फेज 2 के बीच में लगभग ₹584.14 करोड़ की लागत से एक नई सड़क का भी निर्माण किया जाएगा। बताया जाता है कि MIDC ने जिलाधिकारी जितेंद्र दुदी के फैसले के बाद PWD से इस पूरी परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का अधिकार भी अपने कंधों पर ही लिया है।

MIDC की क्षेत्रिय अधिकारी अर्चना पथारे ने कहा कि एक बार इस परियोजना को मंजूरी मिल जाती है, उसके तुरंत बाद ही निर्माण कार्यों को शुरू कर दिया जाएगा। हिंजवाड़ी IT पार्क इलाके में रहने वाले स्थानीय निवासियों और यहां से होकर आने-जाने वाले लोगों ने इस परियोजना का स्वागत किया है। लेकिन उन्होंने इस परियोजना में राज्य सरकार को भी शामिल होने की मांग की है।

बता दें, हिंजवाड़ी इलाका लगातार ट्रैफिक जाम की परेशानियों से जुझ रहा है। परिवहन के सार्वजनिक साधनों का विकल्प नहीं होने की वजह से इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों से आवाजाही करते हैं। बताया जाता है कि हर दिन इस इलाके से होकर लाखों की संख्या में गाड़ियां आवाजाही करती हैं।

हालांकि पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (PMPML) भी यहां से होकर करीब 200 बसों का परिचालन करती है। पीक आवर के दौरान जाम की परिस्थिति बड़ी ही भयावह हो जाती है, जिसकी वजह से इस इलाके में जल्द से जल्द मेट्रो का संचालन शुरू करने की मांग भी आम जनता द्वारा की जा रही है।

महत्वपूर्ण तथ्य :

1. लक्ष्मी चौक पर फ्लाईओवर

  • लंबाई - 720 मीटर
  • लागत - ₹40 करोड़

शिवाजी चौक से श्मशानभूमि तक सड़क

  • लंबाई - 900 मीटर
  • चौड़ाई - 6 लेन
  • लागत - ₹24.74 करोड़

3. IT पार्क फेज 1 से नई सड़क

  • लंबाई - लगभग 5 किमी
  • लागत - ₹584.14 करोड़

उम्मीद की जा रही है कि इस परियोजना के पूरी होने के बाद पुणे का हिंजवाड़ी IT पार्क इलाका काफी हद तक ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्त हो जाएगा। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से यह जानकारी नहीं मिल सकती है कि यह परियोजना कब तक पूरी होगी। संभावना जतायी जा रही है कि आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द इसे पूरा कर लिया जाएगा।

More News

Read more about: pune traffic maharashtra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+