Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस वसंत ऋतु बनाएं इन खूबसूरत स्थलों की सैर का प्लान

इस वसंत ऋतु बनाएं इन खूबसूरत स्थलों की सैर का प्लान

भारत में वसंत ऋतु के दौरान घूमने लायक खूबसूरत स्थान। Beautiful place to visit during the spring in India.

वसंत को छ: ऋतुओं में सबसे खूबसूरत माना जाता है। इस दौरान प्रकृति की सौंदर्यता अपने पूरे शबाब पर होती है। पेड़ों पर नए पत्तों के आगमन के साथ पूरा मौसम सुहावना हो जाता है। खेतों में सरसों के पीले-पीले फूल और आम के पेड़ों पर लदे बौरों की खुशबू से मौसम का पूरा मिजाज बदल जाता है। इस बीच सब कुछ नया-नया सा लगता है।

कुदरत की इस खूबसूरत करवट को देख सबका मन उमंग से भर उठता है। इसलिए वसंत को ऋतुराज कहा जाता है। वसंत ऋतु फरवरी लेकर अप्रैल माह तक रहती है। अगर आप इस खूबसूरत मौसम का आनंद जी भरकर उठाना चाहते हैं तो बताई जा रही जगहों में से किसी एक प्लान बना सकते हैं।

केरल के वायनाड की सैर

केरल के वायनाड की सैर

PC- Sarath Kuchi

केरल का वायनाड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। जहां आप वसंत ऋतु का मजा जी भरकर उठा सकते हैं। वायनाड केरल राज्य का एक आकर्षक हिल स्टेशन है, जो लगभग 2100 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। इस पर्वतीय स्थल का इतिहास 18 वीं शताब्दी का बताया जाता है। जहां कभी वेद ट्राइब राजाओं का शासन था।रहस्य : दिन की रोशनी से जुड़ा भोलेनाथ के मंदिर का बड़ा रहस्य

वायनाड भारत के चुनिंदा स्प्रिंग गतव्यों में गिना जाता है। जहां सैलानी ज्यादा जाना पसंद करते हैं। आप यहां सैर सपाटे के साथ एडवेंचर एक्टिविटी(ट्रेकिंग, कैपिंग) का भी आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा खूबसूरत झरनों व अन्य प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

हिमाचल का कसोल

हिमाचल का कसोल

PC- lawepw

हिमाचल प्रदेश स्थित कसोल घूमने का मजा वसंत ऋतु में ही है। क्योंकि सर्दियों के मौसम में यहां ठंड काफी ज्यादा पड़ती है। लेकिन वसंत आते ही ठंड कम हो जाती है, हल्कि धूप के साथ यहां का प्राकृतिक वातावरण काफी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है।रहस्य : हिमाचल की इस झील में गढ़ा है अरबों-खरबों का खजाना

आप यहां अपने दोस्तों के साथ एक यादगार ट्रिप का आनद ले सकते हैं। यह जगह प्राकृतिक दृश्यों के साथ-साथ एडवेंचर के लिए भी जानी जाती है। यहां आप ट्रेकिंग, कैंपिग और बोनफायर का आनंद उठा सकते हैं। वसंत ऋतु के दौरान यहां का प्लान एक आदर्श विकल्प हो सकता है।

बंगाल का दार्जिलिंग

बंगाल का दार्जिलिंग

PC- Matt Stabile

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल स्थित एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जहां साल के हर माह सैलानियों का तांता लगा रहता है। दार्जिलिंग हिल स्टेशन भारत में अग्रेजों द्वारा बनवाया गया था। जहां ब्रिटिश अफसर गर्मी के दिनों में आराम फरमाने के लिए आया करते थे। यह पर्वतीय स्थल अपने चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। छुट्टियां बिताने के लिए दार्जिलिंग एक आदर्श विकल्प माना जाता है।

यहां कई खूबसूरत दर्शनीय स्थल मौजूद हैं जहां आप प्राकृतिक खूबसूरती का जी भरकर आनंद उठा सकते हैं। सक्या मठ, माकडोग मठ, जापानी मंदिर, टाइगर हिल, घूम मठ, भूटिया बस्ती, चाय बागान आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।

हिमाचल प्रदेश का बीर

हिमाचल प्रदेश का बीर

PC- Fredi Bach

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित बीर एक खूबसूरत प्राकृतिक स्थल है। यह शानदार जगह हर तरह के ट्रेवलर्स के लिए आदर्श मानी जाती है। जहां आप एक अच्छा समय अपने दोस्तों व परिवार के साथ बिता सकते हैं। बीर की मनमोहक आबोहवा को देखते हुए इसे प्रमुख स्प्रिंग गंतव्यों में गिना जाता है।रहस्य पड़ताल : पाताल से जुड़ा कुआं बना वैज्ञानिकों के लिए बड़ी चुनौती

यहां आप जी भरकर मौज-मस्ती कर सकते हैं। प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ यह जगह एडवेंचर के लिए भी जानी जाती है। जहां आप पैराग्लिडिंग का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। यह स्थल अपने चाय के बागानों और बौद्ध मठों के लिए प्रसिद्ध है।

गुलमर्ग की सैर

गुलमर्ग की सैर

PC- Basharat Alam Shah

जम्मू-कश्मीर स्थित गुलमर्ग एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ यह स्थल शीतकालीन खेलों के लिए जाना जाता है। जिसमें स्कीइंग, टोबगोंग से लेकर हैली स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग आदि खेलों का आयोजन किया जाता है। इस दौरान विश्व से कोने-कोने से एडवेंचर लवर्स यहां तक का सफर तय करते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+