गोवा के बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है। ये एक ऐसा टूरिस्ट प्लेस है, जहां जाना हर कोई चाहता है। यहां के सुंदर नजारे, समुद्र का तट, सी-फूड और कसीनों का लुत्फ उठाने के लिए यहां हर साल लाखों युवा जाते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए गोवा एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। यहां कपल्स भी जाना खूब पसंद करते हैं।
लेकिन गोवा जाने का असली मजा तो क्रिसमस और न्यू ईयर पर ही आता है। अब ऐसे में आप प्लानिंग तो कर ही रहे होंगे.. अब इसके लिए भी परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि IRCTC लेकर आया है एक शानदार पैकेज..। इस पैकेज के तहत आप अपनी 'क्रिसमस की शाम, गोवा के नाम' कर सकते हैं। इस पैकेज का नाम है- क्रिसमस इन गोवा (Christmas In Goa)...। इस 5 दिवसीय पैकेज की शुरुआत गुवाहाटी से 22 दिसम्बर को शुरू होगी, जो 26 दिसम्बर तक चलेगी।

'क्रिसमस इन गोवा' पैकेज का रूट मैप
पहला दिन (22-12-2022) - पहले दिन सभी यात्रियों को सुबह 09:00 बजे तक पहुंचना होगा, जहां से उन्हें गोवा के लिए सुबह 10:55 बजे फ्लाइट (विमान संख्या - 6E-6552/399) मिलेगी और शाम 06:00 बजे तक सभी यात्री गोवा एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। फिर शाम में आपको होटल ले जाएगा, जहां आराम करें और डिनर कर रात होटल में गुजारें।
दूसरा दिन (23-12-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद सभी को नॉर्थ गोवा घुमाने के लिए ले जाएगा, जहां यात्री कलुंगुट बीच, अजुना बीच, वागा बीच व फोर्ट अगुडा का लुत्फ उठा सकते हैं। फिर रात में डिनर कर आराम करें।
तीसरा दिन (24-12-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद सभी को साउथ गोवा के सैर पर ले जाया जाएगा, जहां यात्री अंगुशी मंदिर, ओल्ड गोवा चर्च, मीरामार बीच, डोनापौला बीच व मांडवी नदी का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर यात्री चाहे तो अपने खर्च पर मांडवी नदी में क्रुज की सैर भी कर सकते हैं। फिर रात में डिनर कर आराम करें।
चौथा दिन (25-12-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद सभी यात्रियों के पास दिनभर के लिए फुर्सत के पल रहेंगे, इस दौरान वे शॉपिंग या कुछ एक्टिविटी कर सकते हैं। फिर रात में डिनर कर आराम करें।
पांचवां दिन (26-12-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद यात्रियों के पास सुबह के समय कुछ फुर्सत का पल रहेगा। फिर सभी यात्रियों 01:00 बजे तक गोवा एयरपोर्ट ले जाया जाएगा, जहां दोपहर 03:20 बजे गुवाहाटी के लिए फ्लाइट (विमान संख्या - 6E-5019/889) मिलेगी, जो सभी को रात 11:20 बजे तक गुवाहाटी एयरपोर्ट पर छोड़ देगी।
यहां आपकी सुंदर और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

'क्रिसमस इन गोवा' पैकेज का टिकट मूल्य
IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'क्रिसमस इन गोवा' पैकेज के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -
एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 53610 रुपये
दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 43220 रुपये
तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 40900 रुपये
बच्चों के लिए (5-11 Years) - 35300 रुपये
बच्चों के लिए (2-4 Years) - 35300 रुपये
नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...



Click it and Unblock the Notifications













