अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। एयरपोर्ट जैसी रूप-रेखा और सुविधाओं के साथ इस रेलवे स्टेशन को साल 2027 में फिर से खोलने की कोशिश की जाएगी। इस बात की घोषणा पिछले दिनों ही पश्चिम रेलवे के डिवीजनल रेलवे मैनेजर सुधीर कुमार ने की। लेकिन क्या आप जानते हैं कालूपुर रेलवे स्टेशन को पुनर्विकास के बाद फिर से खोलने के लिए कौन सी तारीख निर्धारित की गयी है?
कालूपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास तो किया जा रहा है लेकिन यहां कौन-कौन सी नई सुविधाएं उपलब्ध होंगी?

इस बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े -
TV9 की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास लगभग ₹24 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इस रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ ही नहीं, बल्कि बाहर से देखने में भी बिल्कुल किसी एयरपोर्ट जैसा ही बनाया जा रहा है। स्टेशन के पुनर्विकास का उद्देश्य ही इसे विश्व स्तरीय मल्टी मॉडल ट्रांजिट हब के रूप में बदलना है।
अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पूरी तरह से बन जाने के बाद यह स्टेशन लगभग 35 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला होगा। खास बात यह है कि इस स्टेशन का डिजाइन न्यूयॉर्क के हडसन हाई लाइन से प्रेरित होकर तैयार किया गया है।
एक ही स्टेशन परिसर में होगा बुलेट और सामान्य ट्रेनों का टर्मिनल
मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावे को सच माने तो कालूपुर रेलवे स्टेशन के एक ही परिसर में दो तरह की ट्रेनों के लिए टर्मिनल बनाया जा रहा है। इसी स्टेशन के नीचले हिस्से से होकर गुजरेगा सबवे। दावा किया जा रहा है कि स्टेशन के सबसे ऊपरी स्तर को बुलेट ट्रेन, बीच वाले स्तर को पारंपरिक ट्रेनों के लिए और सबसे नीचली यानी अंडरग्राउंड स्तर में सबवे बनाया जाएगा। शायद ऐसा करने वाला अहमदाबाद का कालूपुर रेलवे स्टेशन देश का पहला स्टेशन बन जाएगा।

क्या-क्या मिलेंगी विशेष सुविधाएं?
- इस स्टेशन का पुनर्विकास कार्य पूरा हो जाने के बाद इससे होकर यात्रा करने वाले यात्रियों की क्षमता लगभग 3 लाख तक बढ़ जाएगी।
- रेलवे स्टेशन पर लगभग 3,316 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था होगी।
- कालूपुर स्टेशन को 16 मंजिला मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनाया जाएगा, जिसमें पार्किंग, 4 स्टार होटल, ऑफिस, गार्डन और मॉल जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।
- स्टेशन एक इको फ्रेंडली सेंटर में बदलेगा जो बड़ा ही आधुनिक होने वाला है।
- स्टेशन का डिजाइन तैयार करते समय अहमदाबाद की सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखा गया है।
- स्टेशन के साथ रोड नेटवर्क को बनाने के लिए अहमदाबाद शहर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से से एलिवेटेड सड़कों को जोड़ा जाएगा।
- यात्रियों को पिक और ड्रॉप करने के लिए 3 निर्धारित प्वाएंट बनेंगे।
कब होगा उद्घाटन?
Ahmedabad Mirror की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस स्टेशन के पुनर्विकास का काम 5 जून 2027 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हाल ही में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पश्चिम रेलवे के DRM ने इस तारीख की घोषणा की।
यह विकास कार्य स्टेशन को पूरी तरह से बंद कर नहीं किया जा रहा है बल्कि अलग-अलग चरण में पूरा किया जा रहा है। जिस समय स्टेशन के जिस हिस्से का विकास कार्य किया जा रहा है, तब स्टेशन के उस हिस्से को बंद किया जा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications














