Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मात्र 3 दिनों के शॉर्ट ट्रिप पर कर आएं तिरुपति के दर्शन, किराया सुनकर उछल पड़ेंगे

मात्र 3 दिनों के शॉर्ट ट्रिप पर कर आएं तिरुपति के दर्शन, किराया सुनकर उछल पड़ेंगे

लॉन्ग वीकेंड हो या 1 या 2 दिनों की छुट्टी, सिर्फ तिरुपति के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं लेकिन ऐसा कोई टूर पैकेज नहीं मिल रहा है? अब आपको इस बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। Irctc ने तिरुपति के दर्शन के लिए एक शॉर्ट ट्रिप की घोषणा की है। सबसे अच्छी बात है कि इस ट्रिप को IRCTC रोज संचालित कर रहा है।

तो जब भी आपका मन हो तिरुमाला तिरुपति के शॉर्ट ट्रिप पर निकल सकते हैं। अब तिरुपति के दर्शन के लिए जाने के लिए टूर पैकेज के साथ ऑफिस की छुट्टी को मिलाने की जरूरत नहीं होगी। IRCTC इस टूर पैकेज को कम्फर्ट और स्टैंडर्ड, दो तरह की श्रेणियों में संचालित कर रहा है।

tirupati temple

अगर आप स्टैंडर्ड श्रेणी में दो लोगों के लिए यह टूर पैकेज बुक करते हैं तो किराया ₹4,000 से भी कम होगा। इस टूर पैकेज का नाम गोविन्दम है। टूर पैकेज के बारे में विस्तृत जानकारी व टूर पैकेज की बुकिंग के लिए आपको IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जाना होगा। यह टूर पैकेज ट्रेन नंबर 12734 एक्सप्रेस द्वारा संचालित की जाएगी।

बोर्डिंग-डीबोर्डिंग

  • लिंगम्पल्ली
  • सिकंदराबाद
  • नलगोंडा

क्या है टूर Itinerary

Day 1
रात भर की ट्रेन यात्रा।

Day 2
सुबह तिरुपति स्टेशन पहुंचकर होटल में ट्रांसफर। ब्रेकफास्ट के बाद तिरुमाला मंदिर में सुबह 9 बजे जाना। स्पेशल एंट्री दर्शन (टूर पैकेज में शामिल) के माध्यम से भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन। खाली समय में लंच। शाम को ट्रेन नंबर 12733 से वापसी के लिए रवाना।

Day 3
नलगोंडा, सिकंदराबाद और लिंगमपल्ली स्टेशनों पर डीबोर्डिंग।

नोट -

  • दोपहर का भोजन अपने खर्च पर।
  • पुरुषों को सफेद धोती, शर्ट, कुर्ता या पैजामा पहनना अनिवार्य।
  • महिलाओं को साड़ी या सलवार कमीज के साथ पल्लु लेना अनिवार्य।
  • टी शर्ट-जींस जैसे परिधान वर्जित।
  • टूर पैकेज में केवल ब्रेकफास्ट शामिल।

कितना किराया

श्रेणी सिंगल शेयरिंग ट्विन शेयरिंग
कंफर्ट (3A) ₹6790 ₹5660
शयनयान (SL) ₹4940 ₹3800

More News

Read more about: tirupati irctc
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+