पर्यटकों की पहली पसंद कहे जाने वाली सिक्किम का आज स्थापना दिवस है। आज ही के दिन साल 1975 में सिक्किम 22वें राज्य के रूप में भारत में शामिल हुआ था। इससे पहले सिक्किम एक स्वतन्त्र राज्य हुआ करता था, जहां नामग्याल राजवंश द्वारा करीब 350 सालों तक राज किया गया। सिक्किम साल 1642 में वजूद में आया, जब फुन्त्सोंग नामग्याल को तीन बौद्ध भिक्षुओं द्वारा सिक्किम का पहला राजा घोषित किया गया। सिक्किम में भारत व चीन का बॉर्डर भी है, जिसके चलते यहां दोनों देशों केे बीच काफी तना-तनी भी देखी जाती है।
सिक्किम में घूमने लायक अच्छी जगहें
पर्यटन के मामले में सिक्किम का कोई जवाब नहीं है। यहां पर्यटन के लिहाज से घूमने लायक कई बेहतरीन जगहें है। इनमें गंगटोक, युक्सोम, त्सोंगमो झील, नाथुला पास, युमथांग घाटी (उत्तरी सिक्किम), जूलुक, पेलिंग (वेस्ट सिक्किम), रुमटेक मठ, गुरुडोंगमार झील जैसी सुंदर जगहें शामिल है। दुनिया की सबसे ऊँची चोटियों में से एक कंचनजंगा के शानदार दृश्यों को भी गंगटोक से निहारा जा सकता है। इसके साथ ही गंगटोक की घुमावदार सड़कें और पहाड़ी बहुत ही ज्याद आकर्षक दिखाई देती है, जो इसे रोमांचक व प्रेमियों के घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह बनाती है।

सिक्किम का इतिहास
सिक्किम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की यात्रा से पहले हम आपको उसके इतिहास के बारे में बताते हैं। इतिहासकारों की मानें तो 9वीं शताब्दी में बौद्ध संत गुरु रिनपोछे यहां से गुजरे और उन्होंने बौद्ध धर्म को यहां पेश किया था। इसके बाद साल 1642 में तीन बौद्ध भिक्षुओं द्वारा फुन्त्सोंग नामग्याल को यहां का पहला राजा घोषित कर दिया गया। इसके बाद से ही सिक्किम में राजतंत्र की शुरुआत हुई, जो करीब 333 सालों तक चली। अर्थात 333 सालों तक यहां सिक्किम में नामग्याल राजवंश द्वारा राज किया गया।

एडवेंचर करने के लिए भी सही जगह है सिक्किम
सिक्किम एक ऐसा राज्य है जो अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और अनोखी संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां का गोइचला ट्रेक ट्रेकिंग के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा तीस्ता नदी में रिवर राफ्टिंग करना, त्सोंगमो झील के पास याक की सवारी करना, गंगटोक से लेकर रंगपो तक का बाइकिंग मार्ग यहां के शानदार जगहों में से एक है। क्योंकि, यहां से आपको शहर की उंचाई से शानदार दृश्यों को देखने का मौका मिलेगा।

सिक्किम में खान-पान
सिक्किम अपने पर्यटन स्थलों के साथ-साथ अपने खान-पान के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां आपको नेपाल, भूटान, तिब्बत और भारत के कई अवयवों, शैलियों और तत्वों से मिलता-जुलता भोजन मिलेगा, जो आपके इस यात्रा को और भी मजेदार कर देगा।

सिक्किम जाने का सही समय
सिक्किम घूमने के लिए सबसे सही समय अप्रैल से लेकर सितंबर तक का है। इस दौरान आप यहां घूम सकते हैं।
कैसे पहुंचे सिक्किम
यहां हवाई, रेल व सड़क तीनों मार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications












