Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दीघा का मरीन एक्वेरियम : यहां बसा है समुद्री जीवों की विशाल दुनिया का छोटा सा हिस्सा

दीघा का मरीन एक्वेरियम : यहां बसा है समुद्री जीवों की विशाल दुनिया का छोटा सा हिस्सा

शॉर्ट वीकेंट ट्रिप हो या फिर क्रिसमस-नये साल की छुट्टियां हो, समुद्रतटीय शहर दीघा होता है पश्चिम बंगाल के लोगों का फेवरेट Getaways। दीघा जाने के लिए यहां लोगों को बस एक मौके की तलाश होती है। खास तौर पर नये साल के समय यानी दिसंबर के अंत से लेकर जनवरी के पहले सप्ताह तक तो दीघा के सभी होटलों में कमरे मिलना तक मुश्किल हो जाता है।

marine aquarium

क्रिसमस की छुट्टियां या फिर नये साल के समय इस बार अगर आपने भी दीघा जाने का प्लान बनाया है तो सिर्फ समुद्रतट पर घूमकर वापस मत लौट आए। दीघा एक्वेरियम एंड रिज्योनल सेंटर में समुद्री जीवों की विशाल दुनिया को करीब से देखें और कुछ पल उनके साथ भी बिताएं।

क्या है एक्वेरियम एंड रिज्योनल सेंटर

दीघा का एक्वेरियम एंड रिज्योनल सेंटर मछलियों और समुद्री जीवों का चिड़ियाघर है। यहां विशाल एक्वेरियम में इन समुद्रीजीवों को रखा जाता है। दीघा के इस एक्वेरियम एंड रिज्योनल सेंटर में आप समुद्री केंकड़े, दीघा में खास मिलने वाले लाल केंकड़े से लेकर शार्क प्रजाति की मछलियां तक देख सकेंगे।

digha

खास बात यह है कि दीघा का एक्वेरियम एंड रिज्योनल सेंटर जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का 16वां रिज्योनल सेंटर है। पिछले काफी लंबे समय से दीघा में इस रिज्योनल सेंटर का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। साल 1989 में नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम ने यहां रिसर्च सेंटर की स्थापना की थी।

कितना बड़ा है यह एक्वेरियम सेंटर

दीघा के एक्वेरियम एंड रिज्योनल सेंटर की विशालता के बारे में इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां कुल 32 एक्वेरियम में समुद्री जीवों को रखा गया है। इनमें से 24 एक्वेरियम (टैंक) आकार में काफी बड़े हैं और 8 एक्वेरियम तुलनात्मक रूप से थोड़े छोटे आकार के हैं।

marine aquarium

इन टैंकों में रखे सभी समुद्री जीवों की जरूरतों का पूरा-पूरा ख्याल रखा जाता है। समय-समय पर टैंक की सफाई, बीमारियों या किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाना, नियमित अंतराल पर पौष्टिक खाना आदि की व्यवस्था की जाती है।

कहां है एक्वेरियम एंड रिज्योनल सेंटर

एक्वेरियम एंड रिज्योनल सेंटर न्यू नहीं बल्कि ओल्ड दीघा में स्थित है। अगर आप ट्रेन से दीघा जाते हैं तो यह आपको न्यू दीघा की तरफ जाते समय ही मिलेगा। दीघा रेलवे स्टेशन से मात्र 1 किमी की दूरी पर ही मौजूद है दीघा एक्वेरियम एंड रिज्योनल सेंटर। दीघा जाने के लिए आपको हावड़ा स्टेशन से कई ट्रेन मिल जाएंगी, जिनमें लोकल ट्रेनों के अलावा गरीब रथ जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं। यहां पूरा घूमने में आपको बमुश्किल 2 से 2.5 घंटे का समय ही लगेगा।

अगर आपने न्यू दीघा के किसी भी होटल में अपनी बुकिंग करवायी है तो हमारी सलाह है कि दीघा स्टेशन पर उतरने के बाद होटल जाने से पहले रास्ते में एक्वेरियम एंड रिज्योनल सेंटर में घूमने से ही अपने ट्रिप की शुरुआत कर लें। इसके बाद आप चाहे तो ओल्ड दीघा बीच पर घूमकर अपना लंच यहीं कर लें और फिर होटल की तरफ आगे बढ़े।

एंट्री फीस और समय

timing

दीघा आने वाले पर्यटकों के लिए एक्वेरियम एंड रिज्योनल सेंटर एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र होता है। मजेदार बात यह है कि यहां एंट्री के लिए आपको कोई शुल्क नहीं चुकाना पड़ता है। जी हां, दीघा एक्वेरियम एंड रिज्योनल सेंटर में प्रवेश निःशुल्क होता है। यह सेंटर मंगलवार के अतिरिक्त सप्ताह के बाकी 6 दिन खुला रहता है।

अगर आप यहां चाहते हैं तो सुबह 10 बजे से लेकर शाम को 6 बजे के बीच किसी भी समय आप यहां घूमने आ सकते हैं। हां, एक्वेरियम एंड रिज्योनल सेंटर के अंदर फोटोग्राफी करने की अनुमति नहीं है।

अपनी दीघा की अगली ट्रिप पर एक्वेरियम एंड रिज्योनल सेंटर जरूर घूमें और आपने वहां कितनी तरह की मछलियों और समुद्री जीवों की प्रजातियां देखी हैं और उनमें से कितने समुद्री जीवों को आप पहचान पाए हैं, इसके बारे में हमें जरूर बताएं।

More News

Read more about: west bengal new year
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+