Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अकासा एयर ने एक और रूट का किया एलान, यहां देखें किराए की पूरी लिस्ट

अकासा एयर ने एक और रूट का किया एलान, यहां देखें किराए की पूरी लिस्ट

राकेश झुनझुनवाला की नई एयरलाइन अकासा एयर जल्‍द आसमान में उड़ान भरने वाली है। कंपनी ने एक और रूट के बारे में जानकारी दी है। बता दें एयरलाइन ने जानकरी दी है क‍ि 19 अगस्‍त 2022 से बेंगलुरू से मुंबई के लिए अकासा एयर की नई फ्लाइट शुरू होगी। साथ ही 7 अगस्‍त से शुरू होने वाली इस नई एयरलाइन की क‍िराये की ल‍िस्‍ट भी जारी की गई है। आपको बता दें 7 अगस्‍त को अकासा एयर की पहली उड़ान मुंबई से अहमदाबाद के लिए होगी। इसके बाद 13 अगस्‍त से अकासा की बेंगलुरू से कोच्‍च‍ि के ल‍िए उड़ान शुरू होगी।

Akasa Air

वहीं एयरलाइन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार अकासा एयर बेहद खास होगी। दरअसल इसकी फ्लाइट में यात्र‍ियों को कई ऐसी सुव‍िधाएं दी जाएंगी, जो यात्र‍ियों को पहली बार किसी फ्लाइट म‍िलेंगी। बताया जा रहा है चीन इस व‍िमान की सीट ज्‍यादा आरामदायक है। साथ ही सभी यात्र‍ियों को सीट पर यूएसबी पोर्ट की सुव‍िधा भी म‍िलेगी।

कंपनी ने जानकारी दी है क‍ि मुंबई से अहमदाबार के रूट पर हर सप्‍ताह 26 फ्लाइट, बेंगलुरू से कोच्‍च‍ि रूट और बेंगलुरू से मुंबई रूट पर हर सप्‍ताह 28 उड़ानें संचालित होंगी। अहमदाबाद, मुंबई, कोच्चि और बेंगलुरू को जोड़ने वाली 82 उड़ानें हर सप्‍ताह संचालित होंगी।

आपको बता दें कंपनी अपने प्लान के बारे में जिक्र करते हुए बताया की 7 अगस्त को दो व‍िमानों के साथ कंपनी की उड़ान शुरू की जाएंगी। इसके बाद एक निश्चित समय के बाद हर महीने फ्लाइट में दो नए एयरक्रॉफ्ट शामिल क‍िए जाएंगे। 2023 के अंत तक अकासा के पास कुल 18 विमान हो जाएंगे।

क‍ितना होगा क‍िराया

मुंबई से बेंगलुरू के लिए यात्रियों को 4938 रुपये देने होंगे।
बेंगलुरू से मुंबई के लिए यात्रियों को 5209 रुपये देने होंगे।
मुंबई से अहमदाबाद जाने के लिए यात्रियों को 3948 रुपये देने होंगे।
अहमदाबाद से मुंबई के लिए यात्रियों को 3906 रुपये देने होंगे।
बेंगलुरू से कोच्‍च‍ि के लिए यात्रियों को 3483 रुपये देने होंगे।
कोच्‍च‍ि से बेंगलुरू के लिए यात्रियों को 3282 रुपये देने होंगे।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+