इस साल दशहरा को भव्य तरीके से मनाने के फैसले के बाद, कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम केएसटीडीसी ने दशहरा गोल्डन पास लॉन्च करने का प्रस्ताव कर्नाटक राज्य सरकार को भेजा है। बता दें केएसटीडीसी ने लगभग 1,000 गोल्डन पास लॉन्च करने का प्रस्ताव भेजा है। केएसटीडीसी के प्रबंध निदेशक जी. जगदीश ने कहा कि गोल्डन पास का उद्देश्य पर्यटकों को मैसूर से आगे ले जाना और उन्हें पर्यटन के अन्य स्थानों पर निर्देशित करना है। साथ ही उन्होंने कहा, "हम इस बार एक भव्य दशहरा का अधिकतम लाभ उठाना चाहते हैं और हम कर्नाटक के अन्य पर्यटन स्थलों के लिए थीम-आधारित पैकेज टूर के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने की योजना बना रहे हैं।"

इस गोल्डन पास के मदद से जंबो सावरी और मेलुकोटे, चिक्कमगलूर, कोडागु, बेलूर और हेलबीडु जैसे अन्य पर्यटन स्थलों की यात्रा भी कर सकते हैं।
आपको बता दें यह गोल्डन पास दशहरा गोल्ड कार्ड से अलग होगा। दशहरा गोल्ड कार्ड एक प्रीमियम पास है, जो मैसूर के सभी पर्यटक स्थलों के लिए उपलब्ध होता है।
केएसटीडीसी के प्रबंध जगदीश ने कहा, "हम गोल्डन पास के साथ एक दिन का पैकेज और लंबे पैकेज टूर की योजना बना रहे हैं और प्रत्येक पास के लिए शुल्क लिया जाएगा। 5,000 पैकेज टूर मैसूर में शुरू होगा और जंबू सावरी को देखने के बाद, पर्यटक केएसटीडीसी बसों में अन्य स्थानों पर जा सकते हैं।
मैसूरु दशहरा और इसके आकर्षणों को बेंगलुरु में शुरू हुए तीन दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट में बढ़ावा दिया गया है।
विभिन्न यात्रा और व्यापार संगठनों और पर्यटन बोर्डों के 200 से अधिक प्रतिभागी इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर, ई-ब्रोशर सेवाएं भी शुरू की गई, जहां पर्यटक होटलों और सेवाओं के विवरण के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं और तुरंत बुक कर सकते हैं।
पर्यटनविभाग पर्यटक को आकर्षित करने के लिए दशहरा का विपणन कर रहा है। इस मार्ट में सिंगापुर, मलेशिया, दुबई, थाईलैंड, मालदीव और नेपाल सहित 20 राज्यों और छह अंतरराष्ट्रीय जगहों का हॉलिडे पैकेज बेच रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications













