Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गणेश चतुर्थी पर ट्रेन में मिलेगी कंफर्म टिकट, भारतीय रेलवे ने कर दिया इंतजाम

गणेश चतुर्थी पर ट्रेन में मिलेगी कंफर्म टिकट, भारतीय रेलवे ने कर दिया इंतजाम

गणेश चतुर्थी के समय बड़ी संख्या में दूसरे शहरों में रहने वाले लोग मायानगरी मुंबई का रूख करते हैं। ऐसे में ट्रेनों में सीट नहीं मिलती है और स्टेशनों पर भी अनियंत्रित भीड़ उमड़ती है। इस वजह से त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने गणेश चतुर्थी स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है।

सिर्फ इतना ही नहीं पहले से चल रही ट्रेनों का फेरा बढ़ाने का भी फैसला लिया गया। इस बाबत सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल धनराज नीला ने कहा कि इन स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत 1 सितंबर से होगी। इनके लिए बुकिंग 21 जुलाई से ही शुरू हो चुकी है। यानी गणेश चतुर्थी के समय ट्रेनों में सीट न मिलने की परेशानी और समस्या का सीधा और सरल समाधान भारतीय रेलवे ने कर दिया है।

ganesh chaturthi special train

इन रूट्स पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें

  • मुंबई सेंट्रल-ठोकुर
  • मुंबई सेंट्रल-सावंतवाड़ी रोड
  • बांद्रा टर्मिनस-कुडाल
  • अहमदाबाद-कुडाल
  • विश्वामित्री-कुडाल
  • अहमदाबाद-मंगलुरु

क्या है रेलवे की योजना

  • ट्रेन नंबर 09001 मुंबई सेंट्रल-ठोकुल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हर मंगलवार को दोपहर 12 बजे मुंबई से खुलेगी जो अगले दिन सुबह 8.50 बजे ठोकुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 3 से 17 सितंबर तक चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 09002 ठोकुर-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हर बुधवार को ठोकुर से सुबह 11 बजे खुलेगी जो अगले दिन सुबह 07.05 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 4 से 18 सितंबर तक चलेगी।
  • मिली जानकारी के अनुसार दोनों ट्रेनों में एसी-3 टियर, शयनयान श्रेणी और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।
  • ट्रेन नंबर 09009 मुंबई-सावंतवाड़ी रोड स्पेशल हर दिन (मंगलवार को छोड़कर) मुंबई सेंट्रल से दोपहर 12 बजे रवाना होगी जो अगले दिन 2.30 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। यह ट्रेन 2 से 16 सितंबर तक चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 09010 सावंतवाड़ी रोड-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन (बुधवार को छोड़कर) सावंतवाड़ी रोड से 4.50 बजे खुलेगी जो उसी दिन 20.10 बजे मुंबई सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन 3 से 17 सितंबर तक चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 09015 बांद्रा टर्मिनस-कुडाल साप्ताहिक स्पेशल हर गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से 14.40 बजे खुलेगी जो अगले दिन 3.30 बजे कुडाल पहुंचेगी। यह ट्रेन 5 से 19 सितंबर तक चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 09016 कुडाल-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हर शुक्रवार को कुडाल से 4.30 बजे रवाना होगी, जो उसी दिन 18.15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 6 से 20 सितंबर तक चलेगी।
  • इसके अलावा विशेष मांग होने की वजह से दिवा से चिपलून तक के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी। यह ट्रेन सुबह 7.15 बजे दिवा से रवाना होगी जो दोपहर 2 बजे चिपलून पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3.30 बजे चिपलून से रवाना होगी।

More News

Read more about: mumbai ganesh chaturthi train
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+