भारत में दक्षिण का इलाका बेहद खास माना जाता है। यहां की सुंदर कलाकृतियों व वास्तुकला के हिसाब से बनाए गए ऐतिहासिक व धार्मिक स्थान पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए काफी है। हजारों साल पुराने यहां के मंदिर और उनसे जुड़ा पौराणित महत्व बार-बार श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां का सुप्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर व रामेश्वरम ज्योतिर्लिंगम दक्षिण के उन मंदिरों में से एक है, जहां सबसे ज्यादा भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
अब ऐसे में नए साल पर आपको इन जगहों पर दर्शन करने की बात हो तब आप क्या करेंगे। जाहिर है कि आप इन मंदिरों के दर्शन करना चाहेंगे, लेकिन आप पैसे की चिंता कर रहे होंगे, समय की चिंता कर रहे होंगे और सबसे ज्यादा टिकट की तो आईआरसीटीसी ने इसके लिए एक पैकेज निकाला है। इसके लिए आप अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इस 9 दिवसीय पैकेज का नाम है - साउथ इंडिया डिवाइन टूर पैकेज (South India Divine Tour Package) और इस पैकेज की शुरुआत 24 जनवरी से होगी।
'साउथ इंडिया डिवाइन' टूर पैकेज का रूट मैप
पहला दिन (24-01-2023) - इस यात्रा की शुरुआत राजकोट से की जाएगी, इसके अलावा यात्री साबरमती, वडोदरा, कल्याण व पुणे से भी ट्रेन पकड़ सकते हैं।
दूसरा दिन (25-01-2023) - रेल यात्रा
तीसरा दिन (26-01-2023) - रामेश्वरम पहुंचने पर सभी को होटल ले जाया जाएगा, जहां से फ्रेश होने के बाद सभी को रामनाथस्वामी ज्योतिर्लिंग मंदिर (रामेश्वरम ज्योतिर्लिंगम) ले जाया जाएगा। जहां से लौटने के बाद सभी यात्री होटल में आराम कर सकेंगे।

चौथा दिन (27-01-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद सभी को मदुरई ले जाया जाएगा। शाम में मदुरई पहुंचने के बाद मीनाक्षी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे और देर रात ट्रेन के जरिए कन्याकुमारी के लिए ले जाया जाएगा।
पांचवां दिन (28-01-2023) - कन्याकुमारी में यात्रियों को विवेकानंद रॉक मेमोरियल, कन्याकुमारी मंदिर, गांधी मंडपम और कन्याकुमारी बीच (खुद के खर्चे से) घुमाया जाएगा। फिर देर शाम तिरुपति ले जाया जाएगा।
छठा दिन (29-01-2023) - तिरुपति पहुंचने पर फ्रेश होने के बाद सभी को तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। अगर कोई यात्री स्पेशल दर्शन करना चाहता है तो वह खुद से स्पेशल दर्शन के लिए टिकट खरीद सकता है। फिर रात में सभी को तिरुपति में ही ठहराया जाएगा।

सातवां दिन (30-01-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद सभी यात्रियों को पद्मावती मंदिर और कलाहस्ती घुमाया जाएगा और फिर देर शाम राजकोट के लिए वापसी कराई जाएगी।
आठवां दिन (31-01-2023) - रेल यात्रा (पुणे व कल्याण जंक्शन पर ठहराव)
नौवां दिन (01-02-2023) - वडोदरा व साबरमती होते हुए ट्रेन राजकोट पहुंचेगी।
यहां आपकी सुंदर और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।
'साउथ इंडिया डिवाइन' टूर पैकेज का टिकट मूल्य
IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'साउथ इंडिया डिवाइन' टूर पैकेज के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार (कैटगरी के हिसाब से) टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -
बजट क्लास (SL) के लिए - 13900 रुपये
स्टैंडर्ड क्लास (SL) के लिए - 15300 रुपये
कंफर्ट क्लास (3AC) के लिए - 23800 रुपये
नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...



Click it and Unblock the Notifications















