Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इडेन गार्डन्स में उतरा था युद्धविमान : दुर्लभ तस्वीरों में मिले सबूत, जानिए कहां देख सकेंगे इन्हें

इडेन गार्डन्स में उतरा था युद्धविमान : दुर्लभ तस्वीरों में मिले सबूत, जानिए कहां देख सकेंगे इन्हें

कोलकाता 'द सिटी ऑफ जॉय' सिर्फ आधुनिकता का ही नाम नहीं है, बल्कि यह शहर 400 सालों से भी अधिक पुराने इतिहास को अपने आप में समेटे हुए हैं। अब कोलकाता के न्यू सेक्रेटेरियट बिल्डिंग में सालों से बंद पड़े एक कमरे में खजाना हाथ लगा है। अरे नहीं, इस कमरे से कोई हीरा-मोती से भरा बक्सा नहीं मिला है बल्कि एक बक्से में से कुछ दुर्लभ तस्वीरों की ग्लास नेगेटिव मिली है।

Howrah brigre

ठीक वैसे ही जैसे जल समाधी ले चुके टाइटैनिक के एक जंग लग चुके संदूक में से रोज की एक डायरी मिलती है। इसके बाद ही दुनिया को टाइटैनिक पर परवान चढ़ी रोज और जैक की असली कहानी के बारे में लोगों को पता चलता है। ठीक उसी तरह बंद कमरे में मिले इस बक्से में ऐसी तस्वीरें हैं जो कम से कम 100 साल पुराने कलकत्ता की तस्वीरों को बयां करता है।

बंद कमरे में मिला पुराना बॉक्स

Writers building

कोलकाता के स्ट्रैंडरोड में स्थित न्यू सेक्रेटेरियट बिल्डिंग का एक कमरा, जिसे पिछले लगभग 30-40 सालों बाद खोला गया। इस कमरे में एक पुराना जंग लगा हुआ बॉक्स मिला, जिसके अंदर कार्डबोर्ड का एक और बॉक्स मिला। इस तरह के कई और बॉक्स इस कमरे में मौजूद तो थे, लेकिन दीमक ने उन सभी बॉक्सों को खराब कर दिया है। कमरे में से मिला एक बॉक्स, जिसे अभी तक दीमक चट नहीं कर पाएं हैं, के अंदर तह कर सजाए हुए कई ब्राउन पेपर के लिफाफे मिले। इन लिफाफों में ग्लास प्लेट नेगेटिव रखे हुए थे।

हर तस्वीर है दुर्लभ

Warpalne

न्यू सेक्रेटेरियट बिल्डिंग के इस बंद कमरे से जिन तस्वीरों के नेगेटिव मिले हैं, वो सभी काफी दुर्लभ हैं। सिर्फ तस्वीरें ही नहीं बल्कि ये नेगेटिव और जिस कैमरे से इन तस्वीरों को खींचा गया है वह भी अपने-आप में एंटिक पीस है। मिली जानकारी के अनुसार इस कमरे में मिली तस्वीरों को 4✕5 लार्ज फॉर्मैट कैमरा से खींचा गया है। यहां मिले नेगेटिव 120 MM फिल्म और ग्लास नेगेटिव समेत कई अन्य प्रकार के भी हैं, जिनका इस तरह मिलना ही बहुत दुर्लभ बात है। यहां मिली सभी तस्वीरें कोलकाता (तत्कालिन कलकत्ता) में वर्ष 1870 से 1920 के बीच में खींची गयी थी। इन तस्वीरों को सैम्यूल बॉन और समकालिन कई विदेशी फोटोग्राफरों ने खींची है। इन सभी नेगेटिव में से किसी को लाल या काले रंग के प्रकाश में देखने पर तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं।

कौन-कौन सी तस्वीरें मिली हैं

Eden gardens
  • निर्माणाधीन हावड़ा ब्रिज
  • इडेन गार्डन्स में उतरा युद्ध विमान
  • राईटर्स बिल्डिंग (पुराने कलकत्ता का मुख्य प्रशासनिक भवन)
  • हाईकोर्ट
  • निमतल्ला श्मशान घाट पर जलती चिता
  • हैरिसन रोड
  • इडेन का पगोडा
  • दो मंजीला ट्राम
  • कोलकाता का धोबी घाट
  • चांदी के जेवर बनाता बालश्रमिक

होगी इन दुर्लभ तस्वीरों की प्रदर्शनी

इन दुर्लभ तस्वीरों की प्रदर्शनी न्यू सेक्रेटेरियट बिल्डिंग के टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस फोटो एग्जिबिशन का नाम 'द सिटी ऑफ कलकत्ता एंड इट्स लाइफ : 1870-1920' रखा गया है। एग्जिबिशन का उद्घाटन 22 सितंबर को होगा, लेकिन आम लोगों के लिए यह एग्जिबिशन 23 और 24 सितंबर को खोला जाएगा। इस एग्जिबिशन में प्रदर्शित तस्वीरों की डिजीटल प्रिंट खरीदने का मौका भी आम लोगों को मिलेगा।

More News

Read more about: india kolkata west bengal history
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+