Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु के जयानगर मार्केट जैसा मॉर्डन शॉपिंग हब बनेगा दिल्ली का सरोजिनी नगर मार्केट

बेंगलुरु के जयानगर मार्केट जैसा मॉर्डन शॉपिंग हब बनेगा दिल्ली का सरोजिनी नगर मार्केट

दिल्ली वालों के लिए एक बड़ी खबर आयी है। यह खबर खास तौर से उन लोगों के लिए है जो यहां के सरोजिनी नगर मार्केट से कपड़े खरीदना पसंद करते हैं। जी हां अलीगंज और मालचा मार्केट के साथ-साथ सरोजिनी नगर मार्केट को मॉडर्न शॉपिंग हब में परिवर्तित किया जाएगा। प्लान को देखने से साफ है कि यह कायाकल्प बेंगलुरु के जयानगर फोर्थ ब्लॉक मार्केट की तर्ज पर किया जाएगा।

यह फैसला नई दिल्ली मुनिस्पल काउंसिल (एनडीएमसी) की एक बैठक में लिया गया है। बैठक के बाद एनडीएमसी ने इस मार्केट के कायाकल्प का पूरा प्लान जारी किया है। इस प्लान के मुताबिक इन तीनों बाजारों को एक नया लुक दिया जायगा। यानि कि आने वाले समय में आपको सरोजिनी नगर मार्केट में बेतरतीब ढंग से कपड़ों के स्टॉल नज़र नहीं आयेंगे। चाट कॉर्नर व फूड प्‍वाइंट से निकलने वाला कूड़ा भी इधर-उधर बिखरा नज़र नहीं आयेगा। तो चलिये जानते हैं कि एनडीएमसी ने इन बाजारों के लिए क्या प्लानिंग की है।

मॉर्डन बाजार बनाने का प्लान जारी

एनडीएमसी के चेयरमैन कुलजीत सिंह चहल ने मंगलवार को तीनों बाज़ारों को अत्याधुनिक बनाने का प्लान जारी किया। इस प्‍लान के मुताबिक बाजारों का कायाकल्प अर्बन रिन्‍यूवल इनिशिएटिव के पहले चरण में किया जाएगा।

दिल्ली मास्टर प्‍लान 2021 के तहत इस सस्ते कपड़ों के लिए मशहूर इन बाजारों में कमर्शियल हब स्थापित किए जाएंगे। कमर्शियल हब के लिए एक बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा, जिसमें तीन मंजिलें होंगी। ग्राउंड, फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर कपड़ों व अन्‍य चीजों की मार्केट होगी जबकि तीसरे फ्लोर पर ऑफिस स्पेस होंगे। यह सब ठीक वैसे ही होगा जैसा बेंगलुरु के जयानगर मार्केट में किया गया।

6 वर्ष पहले कैसा था जयानगर मार्केट

जी हां आज से करीब 6 वर्ष पहले तक बेंगलुरु का जयानगर मार्केट भी दिल्ली के इन बाजारों की तरह था, जहां अलग-अलग जगहों से वेंडर आते थे और चादर बिछा कर कपड़े बेचने लगते थे। न केवल कपड़े, फुटपाथ के किनारे पर्दे, चादर, टेबल कवर, भी टंगे दिखते थे। और तो और बच्चों के खिलौने, किचन आइटम, ड्रॉइंग रूम में सजावट के सामान, पीतल, लोहा, स्‍टील आदि के बर्तन आदि का कोई निश्चित स्थान नहीं था।

फोर्थ ब्लॉक में जयानगर बस सटैंड के सामने इस मार्केट में बीबीएमपी ने एक बिल्डिंग का निर्माण किया, जिसमें बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा है, ग्राउंड फ्लोर पर पूजा का सामान, सजावट का सामान, कपड़े, खिलौने आदि मिलते हैं। फर्स्ट फलोर पर कपड़े पर्दे, चादर, टेबल कवर, सोफा कवर आदि मिलते हैं, वहीं बाकी ऊपर के फ्लोर कमर्शिल स्पेस बना दिये गये हैं, जहां विभिन्न कंपनियों के ऑफिस हैं। यही नहीं रेलवे बुकिंग काउंटर भी इस बिल्डिंग में है।

अब आते हैं दिल्ली के सरोजिनी नगर, अलीगंज और मालचा मार्केट की ओर। इन तीनों बाजारों के इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को आधुनिक पैमाने पर तैयार किया जाएगा, जहां पर निम्न परिवर्तन करने की योजना है-

1. बेहतर पार्किंग सुविधा
2. स्‍मार्ट स्ट्रीट फर्नीचर
3. आधुनिक स्‍तर की पब्लिक एमिनिटीज़
4. शौचालय की बेहतर व्‍यवस्था
5. व्यापारियों के लिए बेहतर दुकानों की व्यवसथा
6. फूड प्‍वाइंट के लिए अलग कॉर्नर
7. मार्केट को सुंदर बनाने के लिए जगह-जगह पेड़ व फूल वाले पौधे
8. आम लोगों के बैठने के लिए बेंच, आदि की व्‍यवस्‍था

इनके अलावा कई अन्‍य व्‍यवस्‍था भी शामिल की जाएंगी, जिनके साथ ये तीनों मार्केट एक अलग रूप में दिखायी देंगे। एनडीएमसी के चेयरमैन चहल को विश्‍वास है कि जिस तरह से दिल्ली के खन्ना मार्केट को बेहतर बनाने का काम किया गया है, उसी तरह यहां भी लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी। उन्‍होंने कहा कि इस काम में व्यापारी संगठनों की भूमिका अहम होगी। उनके सहयोग से ही इन बाजारों का कायाकल्प बेहतर एवं सुचारु रूप से सफल हो पायेगा। उन्‍होंने कहा कि इस कायाकल्प के बाद यहां के व्यापारियों की आमदनी में इज़ाफा होगा। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें विश्‍वास है कि आने वाले समय में सरोजिनी नगर और बाकी के दो मार्केट अर्बन मार्केट स्पेस में एक मिसाल बनेंगे।

क्या होंगे फायदे

1. सरोजिनी नगर, अलीगंज व मालचा रोड पर रहने वालों को खरीददारी के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
2. अभी आप केवल तभी जाते हैं जब आपको कुछ खरीदना हो, आधुनिक शॉपिंग हब बनने के बाद आप शाम को गप्पे मारने भी यहां जा सकेंगे।
3. साफ-सुथरे शौचालय की अच्‍छी व्यवस्था का लाभ व्‍यापरियों व यहां आने वालों को मिलेगा।
4. फायर सेफ्टी के पुख्‍ता इंतजाम होंगे, जो कि अभी उस स्तर पर नहीं हैं, जैसे होने चाहिए।
5. त्योहारों पर जब यहां सजावट होगी तब ये मार्केट एक अलग ही रूप में दिखेगा, जो आपकी शॉपिंग क्रेविंग को और बढ़ायेगा।

अब देखने वाली बात यह है कि सरोजिनी नगर मार्केट का नया लुक बेंगलुरु के जयानगर फोर्थ ब्लॉक मार्केट जैसा होगा या दिल्ली के खन्ना मार्केट की तरह।

More News

Read more about: delhi bangalore
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+