Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »धीरे-धीरे झुकता जा रहा है दुनिया का सबसे ऊंचा तुंगनाथ मंदिर

धीरे-धीरे झुकता जा रहा है दुनिया का सबसे ऊंचा तुंगनाथ मंदिर

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में करीब 12,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित तुंगनाथ मंदिर करीब 6 से 10 डिग्री तक झुक गया है। इस बात का खुलासा आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के हाल ही में एक अध्ययन से हुआ है। आखिर इसकी वजह क्या है? क्या मंदिर ऐसे ही धंस जाएगा? ऐसे कई सवाल भक्तों के मन में घुमने लगे हैं।

tungnath temple

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अध्ययन से पता चला है कि सिर्फ मंदिर परिसर ही नहीं बल्कि मंदिर में स्थापित भगवान की मूर्तियां भी झुकती रही हैं। एएसआई के अधिकारियों ने इस बारे में केंद्र सरकार को अवगत करवाया है और इसे राष्ट्रीय महत्व के स्मारक के तौर पर घोषित करने का सुझाव भी दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने यह प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

tungnath temple

इसके लिए जनता से आपत्तियां मांगते हुए एक विज्ञप्ति भी जारी कर दी गयी है। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि तुंगनाथ मंदिर परिसर लगभग 6 डिग्री तक झुक गया है और मंदिर परिसर में स्थापित मूर्तियां और छोटी संरचानाओं में 10 डिग्री तक का झुकाव देखने को मिला है।

nandi maharaj

मंदिर के झुकने के मूल कारणों का पता आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया लगाएगी जिसके बाद मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मंदिर के झुकने के कारणों का पता लगते ही फौरन मरम्मत कार्य को शुरू करने की योजना बनायी गयी है। बताया जाता है कि एएसआई के अधिकारियों ने तुंगनाथ मंदिर के धंसने के कारणों से भी इंकार नहीं किया है। एक्सपर्ट्स की सलाह से तुंगनाथ मंदिर की नींव के पत्थरों को भी बदलने के बारे में सोच-विचार किया जा रहा है।

tungnath temple

गौरतलब है कि तुंगनाथ मंदिर को दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर माना जाता है। इसका निर्माण 8वीं सदी में कत्युरी शासकों ने करवाया था। मंदिर की देखरेख की जिम्मेदारी बद्री केदार मंदिर प्रशासन की है। तुंगनाथ मंदिर पंच केदार में शामिल हैं।

More News

    Read more about: rudraprayag uttarakhand
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+