Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इंतजार हुआ खत्म, 8 जून को जम्मू में भक्तों को दर्शन देंगे तिरुपति बालाजी

इंतजार हुआ खत्म, 8 जून को जम्मू में भक्तों को दर्शन देंगे तिरुपति बालाजी

आखिर लंबा इंतजार हुआ खत्म! 8 जून को जम्मू में अपने भक्तों को दर्शन देने वाले हैं तिरुपति बालाजी। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् बोर्ड द्वारा निर्मित यह देश में भगवान वेंकटेश का 6ठवां मंदिर है। इससे पहले देश के कई अन्य शहरों में भगवान तिरुपति बालाजी के मंदिर स्थापित हो चुके हैं।

tirupati bala

करीब 62 एकड़ भूमि पर जम्मू के सिधरा में बनाया गया यह विशाल मंदिर है। मंदिर के कपाट को भक्तों के लिए 8 जून को खोल दिया जाएगा।

माता वैष्णो देवी के बाद यह मंदिर जम्मू में सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन स्थल बनकर उभरने की उम्मीद है। मंदिर के उद्धाटन के लिए 3 दिवसीय पूजा-अर्चना की शुरुआत मंगलवार (6 जून) को ही हो चुकी है। पूरा जम्मू शहर इस समय तिरुपति बालाजी के 6ठवें मंदिर में होने वाले हवन पूजन की ध्वनी से गुंज रहा है। 8 जून को होने वाले भव्य उद्धाटन समारोह में जम्मु कश्मीर के लेफ्ट. राज्यपाल मनोज सिन्हा, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् बोर्ड के अध्यक्ष वाई. वी. सुब्बा रेड्डी व अन्य पुजारी के उपस्थित रहने की संभावना है।

tirupathi balaji

दो चरणों में तैयार हो रहे इस भव्य मंदिर का निर्माण करने में करीब 33.22 करोड़ रुपयों का खर्च आने वाला है। मंदिर परिसर में भगवान वेंकटेश, देवी पद्मावती और श्री अंदल श्रीवल्लीपुथुर का मंदिर बनाया गया है। मंदिर के पहले चरण का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस चरण में मंदिर के पुजारियों, सेवकों के रहने के लिए घर, पार्किंग और शौचालय का निर्माण किया गया है।

मंदिर में स्थापित होने वाली भगवान की मूर्तियों को आंध्र प्रदेश से ही मंगवाया गया है। इससे पहले हैदराबाद, दिल्ली, कन्याकुमारी, चेन्नई और भुवनेश्वर में तिरुपति बालाजी के मंदिर स्थापित हो चुके हैं। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् बोर्ड का कहना है कि देश के हर राज्य में भगवान वेंकटेश का मंदिर बनाया जाएगा। अगले चरण में मुंबई, रायपुर और अहमदाबाद में तिरुपति के भव्य मंदिर का निर्माण करने की योजना है।

More News

    Read more about: jammu tirupati
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+