Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर को मिलेगा रोपवे, जोड़ेगा शहर के महत्वपूर्ण जगहें

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर को मिलेगा रोपवे, जोड़ेगा शहर के महत्वपूर्ण जगहें

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शहर उज्जैन ने महाकालेश्वर मंदिर तक श्रद्धालुओं की यात्रा को और सुविधाजनक बनाने के लिए एक नयी रोपवे परियोजना की घोषणा की है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य है कि शहर के प्रमुख स्थानों को जोड़कर मंदिर तक की यात्रा को आसान और शांतिपूर्ण बनाना। रोपवे के बन जाने से महाकालेश्वर मंदिर तक श्रद्धालुओं की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।

इस रोपवे के बन जाने से समय की बचत होगी और परेशानी मुक्त अनुभव मिलेगा। बता दें, उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

ujjain mahakaleshwar ropeway

इस रोपवे परियोजना की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  • रोपवे लगभग 2 किलोमीटर की दूरी को तय करेगा, जो शहर के महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ेगा।
  • यह रेलवे स्टेशन से शुरू होकर विक्रम कीर्ति मंदिर संग्रहालय से होकर महाकालेश्वर मंदिर तक जाएगा।
  • नया मार्ग यातायात की समस्याओं को दूर कर शहर में आसानी से घूमने की सुविधा प्रदान करेगा।

वर्तमान में, सड़क मार्ग से उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकालेश्वर मंदिर तक पहुंचने में लगभग 25-30 मिनट लगते हैं। लेकिन इस रोपवे के बन जाने से यह रास्ता काफी कम समय में आसानी से पूरा किया जा सकेगा। इस रोपवे से इस दूरी को तय करने में महज 7 मिनट का समय लगेगा। संभावना है कि इस नई प्रणाली से प्रतिदिन 64,000 यात्री स्टेशन से महाकालेश्वर मंदिर तक की यात्रा को पूरा कर सकेंगे। रोपवे से हर घंटे लगभग 2000 लोग यात्रा कर सकेंगे।

mahakaleshwar ropeway ujjain

कौन से होंगे स्टेशन?

इस रूट पर 3 मुख्य स्टेशन होंगे : उज्जैन रेलवे स्टेशन, त्रिवेणी म्यूजियम और गणेश कॉलोनी। इन स्टेशनों को बहुत ही सोच-समझकर तय किया गया है ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले भक्त भी इस रोपवे सुविधा का लाभ उठा सकें।

रोपवे के इस परियोजना से पर्यटकों और श्रद्धालुओं को कई लाभ मिलेंगे। यह यात्रा की अवधि को कम करता है, और ट्रैफ़िक की भीड़ को भी कम करता है। इसके साथ ही, रोपवे से ऊँचाई पर चढ़ने से यात्री उज्जैन के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद भी ले सकते हैं।

इस परियोजना में सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है, और इसे विश्वसनीय और सुरक्षित बनाने के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

इस परियोजना के जुलाई 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। यह उज्जैन के पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा। इससे श्रद्धालुओं के लिए महाकालेश्वर मंदिर एक आसान और तेज़ विकल्प बन जाएगा, जो यात्रा को आनंददायक और सुविधाजनक बनाएगा।

More News

    Read more about: ujjain madhya pradesh temple
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+