Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों के ट्रैवल एडवाइजरी जारी

केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों के ट्रैवल एडवाइजरी जारी

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बादल फटने की वजह से हुई भारी बारिश और भूस्खलन में कम से कम 12 लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। अचानक आयी बाढ़ ने नदियों का जलस्तर बढ़ा दिया जिस वजह से कई घर बाढ़ की चपेट में आकर बह गये। बताया जाता है कि राज्य के कई नदियों का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए भी पुलिस प्रशासन ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

uttarakhand travel advisory

मीडिया रिपोर्ट में डिजास्टर कंट्रोल रूम देहरादून के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले में 6 लोग, टिहरी में 3, देहरादून में 2 और चमोली में 1 व्यक्ति के मारे जाने की जानकारी मिली है। इसके अलावा हलद्वानी में 2 लोग लापता हैं, जिनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

रुद्रप्रयाग पुलिस की तरफ से बताया गया है कि गौरीकुंड के आस-पास, जंगल चट्टी और भीमबली में कई जगहों पर पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि इस इलाके में नदियों का जलस्तर अब खतरे के निशान से नीचे होने की जानकारी दी गयी है।

कहां कितने यात्रियों को किया गया रेस्क्यू

kedarnath dham travel advisory

रुद्रप्रयाग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम यात्रा पैदल मार्ग में जगह-जगह फंसे यात्रियों को रेस्क्यू करने का काम जारी है। लिंचोली और भीमबली में फंसे 425 यात्रियों को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित स्थानों पर लाया गया है। वहीं लगभग 1100 यात्री विभिन्न रेस्क्यू टीम के सहयोग से अलग-अलग जगहों से सोनप्रयाग पहुंचे।

इसके बाद लगभग 630 तीर्थ यात्रियों को हेलीकॉप्टर और 1450 यात्रियों को पैदल चलकर विभिन्न रेस्क्यू टीम की मदद से सोनप्रयाग पहुंचाया गया। इसमें बड़ी संख्या में केदारनाथ धाम के तीर्थ यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी शामिल हैं।

landslide uttarakhand

केदारनाथ धाम के यात्रियों के लिए एडवाइजरी

रुद्रप्रयाग पुलिस की तरफ से खासतौर पर केदारनाथ धाम के यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे मार्ग के सुचारु रुप से फिर से शुरू होने तक अपनी तीर्थ यात्रा को स्थगित कर दे। बताया जाता है कि इस वक्त श्री केदारनाथ धाम जाने वाला पैदल मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। सोनप्रयाग मुख्य बाजार से लगभग 1 किमी आगे सड़क का काफी बड़ा हिस्सा उफनती नदी और पहाड़ी के दरकने के कारण पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है।

इस मार्ग से पैदल आवाजाही करना संभव नहीं है। इसलिए सभी यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि रुद्रप्रयाग जनपद में जो यात्री जहां है, वहीं सुरक्षित रहे। केदारनाथ धाम की अपनी यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दें। क्योंकि सोनप्रयाग से आगे न तो मोटर मार्ग और न ही पैदल मार्ग की स्थिति सही है। इसलिए यात्री अपनी जान को जोखिम में न डालें।

More News

    Read more about: kedarnath uttarakhand weather
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+