Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बाइक से कैसे पहुंचें लेह लद्दाख?

बाइक से कैसे पहुंचें लेह लद्दाख?

क्या आपको भी लेह लद्दाख की यात्रा करना पसंद है? क्या आप भी यहां जाना चाहते हैं? पर सवाल उठता है कि आखिर कैसे? तो हम आपके इस सफर को और भी रोमांचक बनाने के तरीके बताने जा रहे हैं। आप यहां जाने के लिए बाइक का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, बाइक से लेह लद्दाख की यात्रा करना किसी एडवेंचरस ट्रिप से कम नहीं होगा। क्योंकि, बाइक से यात्रा करने के दौरान आप वहां के खुली हवाओं को एंजॉय कर सकते हैं। इसके अलावा वहां के अद्भुत व प्राकृतिक दृश्यों और हसीन वादियों का लुत्फ उठा सकते हैं।

लेकिन जैसा कि आप सोच रहे हैं कि बाइक से सफर करना आसान होगा तो ये बिल्कुल भी नहीं है। यहां हजारों मीटर पहाड़ों की ऊंचाई को पार करना बेहद कठिन है। अब ऐसे में इस यात्रा के दौरान आपको तमाम प्रकार के मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। तो आपको किन जरूरी सामान को साथ ले जाना है, ये हम आपको बताएंगे इस आर्टिकल में।

leh ladakh

साथ ले जाने के लिए जरूरी सामान

जब भी आप लेह लद्दाख की यात्रा करें आप अपने साथ नी-गार्ड, एल्बो-गार्ड व ग्लव्स जरूर लेकर जाएं। इसके अलावा गर्म कपड़े, वाटर प्रूफ बैग, रेनकोट जैसे जरूरत के सभी सामान रख लें। वहीं, अपने मोबाइल के लिए एक पावर बैंक और साथ ही एक पोस्टपेड सिम रख लें। रहने के लिए आप खुद का टेंट भी लेकर जा सकते हैं या तो आप किसी होटल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

leh ladakh

परमिट की भी पड़ती है जरूरत

जब आप श्रीनगर वाले रास्ते से जाएंगे तो आपको बस एक परमिट की जरूरत पड़ेगी। लेकिन जब आप मनाली वाले रास्ते से जाएंगे तो आपको दो परमिट की जरूरत पड़ेगी। परमिट बनवाने के लिए आपको एक फॉर्म दिया जाता है। उस फॉर्म में जिस-जिस जगह का जिक्र हो, उस-उस जगह पर आप ठीक लगा दें। अगर आप सारे जगहों पर ठीक कर देते हैं तो आप ले हमें किसी भी स्थान पर घूम सकते हैं। परमिट बनवाने के बाद उसकी कम से कम 10 फोटोकॉपी अपने पास रखें, क्योंकि कई जगहों पर फोटोकॉपी जमा करवा ली जाती है।

leh ladakh

कैसे बनवाएं परमिट

परमिट बनवाने के लिए या तो आप डीसी ऑफिस जा सकते हैं या आप ऑनलाइन वेबसाइट www.lahdclehpermit.in का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्रति व्यक्ति करीब 1,000 रुपऐ का खर्च आएगा।

leh ladakh

लेह लद्दाख जाने का सही समय

यहां जाने का सबसे अच्छा समय मई से लेकर जून तक का माना जाता है। वहीं, जुलाई और अगस्त में यहां बहुत ज्यादा बारिश होती है। सितंबर और अक्टूबर की बात की जाए तो इन महीनों में यहां बर्फबारी शुरू हो जाती है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

कैसे पहुंचे लेह लद्दाख

यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा लेह है, जहां से आप बाइक (बुलेट 350cc) रेंट पर ले सकते हैं, जिसका एक दिन का खर्च करीब 1,500 से 2,000 रुपये तक का आता है।

More News

Read more about: ladakh leh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+