Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »21 सालों बाद खुला राम मंदिर, छत्तीसगढ़ के सुकमा में बंद करवा दिया गया था यह मंदिर, क्यों?

21 सालों बाद खुला राम मंदिर, छत्तीसगढ़ के सुकमा में बंद करवा दिया गया था यह मंदिर, क्यों?

करीब 21 सालों तक बंद रहने के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित राम मंदिर को आखिरकार फिर से खोल दिया गया है। इस मंदिर को पिछले सोमवार को ही खोल दिया गया। मंदिर खुलने के बाद इलाके के सभी ग्रामवासी आगे आएं और उन्होंने मंदिर की साफ-सफाई की।

इसके बाद सभी ने साथ मिलकर भगवान राम, देवी सीता और लक्ष्मण की मूर्तियों को भी अच्छी तरह से साफ कर मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू की। 21 सालों बाद मंदिर के खुलने से खुश इलाके के निवासियों ने नाच-गाकर अपनी खुशी व्यक्त की।

chhattisgrah sukma ram mandir

भगवान राम का अतिप्राचीन यह मंदिर छत्तीसगढ़ के बस्तर डिविजन में सुकमा जिला मुख्यालय से लगभग 90 किमी दूर केरलापेंडा गांव में मौजूद है। मंदिर को खोलने में CRPF की 74वीं वाहिनी के जवानों ने प्रमुख भूमिका निभायी है। इस मौके पर सुकमा के एसपी किरण चव्हान ने बताया कि साल 2003 में नक्सलियों ने जोर-जबर्दस्ती इस मंदिर को बंद करवा दिया था। यह ऐसा समय था, जब इलाके में नक्सलियों का प्रभाव काफी ज्यादा था।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों और माओवादियों ने धमकी दी थी कि कोई भी गांववासी न तो इस मंदिर को खोलेगा और न ही यहां पूजा-पाठ की जाएगी। उन्होंने बताया कि नक्सलियों और माओवादियों ने काफी सोची-समझी रणनीति के तहत ही इस मंदिर को बंद करवाया था। दरअसल, यह इलाका माओवादियों और नक्सलियों का गढ़ था। यहां वे अपनी सभी बैठकें और रणनीतियां तैयार करते थे। इन बैठकों में कोई बाधा न आएं, इसलिए मंदिर को बंद करवा दिया गया था।

sukma bastar ram mandir news

बस्तर क्षेत्र में जब लगभग 40 सुरक्षा कैम्प लगाए गये तो सुरक्षाकर्मियों को गांवों तक पहुंचने में आसानी होने लगी। केरलापेंडा और लखपाल गांवों के बीच में भी एक सुरक्षा कैम्प लगाया गया ताकि स्थानीय आदिवासियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच संवाद स्थापित हो सके जो पहले नहीं हो पाता था।

इसी तरह से एक दिन बातचीत के दौरान CRPF के एक जवान का ध्यान इस बंद मंदिर की ओर गया। ग्रामीणों से पूछने पर पता चला कि नक्सलियों ने साल 2003 में इस मंदिर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी, जिस कारण इसे बंद कर दिया गया। यह मंदिर कब और किसने बनवाया था, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर 1970 के दशक में बनवाया गया था।

ram sita and lakshman idols in temple

जमकर होगा राम नवमी का उत्सव

लगभग 2 दशकों तक बंद रहने के बाद छत्तीसगढ़ का यह मंदिर आखिरकार चैत्र नवरात्रि के समय खुला है। इस खुशी में स्थानीय गांव के निवासियों ने धूमधाम से राम नवमी का त्योहार मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के आसपास के गांवों में रहने वाले लगभग 800 लोगों ने राम नवमी के समय यहां भंडारा करने की योजना बनायी है। इसके साथ ही मंदिर परिसर को सजाया और पारंपरिक तरीके से रामलला का जन्मोत्सव मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। बता दें, इस साल राम नवमी का उत्सव 17 अप्रैल (बुधवार) को मनाया जाएगा।

More News

    Read more about: chhattisgarh ram mandir
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+