Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कश्मीर से कन्याकुमारी तक लग रहे हैं 'गणपति बाप्पा मोरया' के नारे, देखें कुछ खास तस्वीरें

कश्मीर से कन्याकुमारी तक लग रहे हैं 'गणपति बाप्पा मोरया' के नारे, देखें कुछ खास तस्वीरें

गणपति बप्पा का आगमन हो चुका है और अगले 10 दिनों तक घर-घर में प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा की जाएगी। महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की बात ही निराली होती है, लेकिन देश के दूसरे राज्य भी इससे कहीं पीछे नहीं है। विभिन्न राज्यों में भगवान गणेश की कई आकर्षक और विस्मयकारी मूर्तियां तैयार की गयी हैं जिन्हें देखकर लोगों के मुंह खुले के खुले ही रह जाएंगे। कहीं करोड़ों रुपयों से भगवान गणेश की मूर्ति का निर्माण किया गया है तो कहीं फलों व सब्जियों से बप्पा की मूर्ति तैयार की गयी है। बॉलीवुड स्टार्स के घरों में भी गणपति बप्पा स्थापित हो चुके हैं।

आइए देश के हर कोने में स्थापित भगवान गणेश के दर्शन एक बार में ही करवाते हैं :

chennai

1. चेन्नई में 5,000 बिस्कुट के पैकेट से तैयार किया गया है भगवान गणेश की इको-फ्रेंडली मूर्ति।

chandrayaan guwahati

2. चंद्रयान-3 की सफलता से हर भारतीय सातवें आसमान में है। गुवाहाटी में चंद्रयान-3 की थीम पर बनाया गया गणेश उत्सव का पंडाल।

Hubbli ka raja

3. कर्नाटक के हुबली में विघ्नहर्ता 'हुबली का राजा' की 23 फीट ऊंची प्रतिमा ले जाते भक्त।

kasba ganapati

4. गणेश चतुर्थी के मौके पर पुणे के'कस्बा गणपति' जिसे 'मनाचा पाहिला गणपति' के नाम से जाना जाता है, की पालकी ले जाते भक्त।

Mumbai cha raja

5. मुंबई के प्रसिद्ध गणेशोत्सव पूजा पंडाल 'मुंबई चा राजा' में स्थापित भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा।

karad

6. महाराष्ट्र के करद में भगवान गणेश की मूर्ति ले जाते हुए भक्त।

rath of ganapti

7. पुणे के 'मंडई शारदा गजानन गणपति' का रथ खींचते भक्त।

jaipur moti dungari

8. गणेश चतुर्थी के मौके पर राजस्थान के जयपुर में स्थिति मोती डूंगरी गणपति के मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़।

kashmiri pandit

9. गणेश चतुर्थी की पूजा के बाद मूर्ति को झेलम नदी में विसर्जन के लिए ले जाते कश्मीरी पंडित।

bhubaneshwar

10. भुवनेश्वर के एक पंडाल में विभिन्न सब्जियों के बीज से बनायी गयी भगवान गणेश की इको-फ्रेंडली प्रतिमा।

Nitin Gadkari

11. अपने नागपुर स्थित आवास पर भगवान गणेश की सपरिवार आराधना करते केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी।

Bangalore

12. बैंगलोर के एक पंडाल में 50 लाख रुपये के सिक्के और 1 करोड़ रुपये के नोट से सजाए गये भगवान गणेश व उनका पंडाल।

srimant dagadu seth

13. पुणे में गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट में उत्सव मंडप के सामने हजारों महिलाओं ने 'अथर्वशीर्ष' का जाप किया।

vande bharat

14. मुंबई में वंदे भारत एक्सप्रेस की थीम पर सजाए गये एक पंडाल में विराजमान भगवान गणेश।

बॉलीवुड की गणेश-वंदना

shah rukh khan

15. बॉलीवुड के 'जवान' शाहरुख खान के घर विराजे विघ्नहर्ता गणेश।

shilpa shetty kundra

16. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने पूरे परिवार के साथ किया गजानन का अपने घर में स्वागत।

Jhanvi Kapoor

17. भगवान गणेश की पूजा में व्यस्त एक्ट्रेस जह्नावी कपूर।

Sara Ali khan

18. पटौदी खानदान की शहजादी सारा अली खान ने लंबोदर भगवान गणेश का अपने घर में स्वागत किया।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+