Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए कुछ न कुछ ख़ास है गॉड्स ओन कंट्री केरल में

बच्चे, बूढ़े, जवान सभी के लिए कुछ न कुछ ख़ास है गॉड्स ओन कंट्री केरल में

By Belal Jafri

परिवार के लिए

परिवार के लिए

दि आप परिवार के साथ केरल की यात्रा पर निकल रहे हैं तो अलेप्पी में हाउस बोट की यात्रा करिये। यहां 900 किलोमीटर तक फैले बैकवॉटर और यहां का शांत वातावरण जरूर ही आपको मोहित कर लेंगे। लगून, शांति और फुरसत के पल बिताने की जगह के रूप में प्रसिद्ध अलेप्पी को पूरब का वेनिस कहा जाता है।

हनीमून कपल के लिए

हनीमून कपल के लिए

यदि आपकी अभी नयी नयी शादी हुई है और आप हनीमून पर जा रहे हैं तो मुन्नार आइये। मुन्‍नार एक अविश्‍वसनीय, शानदार और अतिआकर्षक मन को लुभाने वाला हिल स्‍टेशन है जो इडुक्‍की जिले में स्थित है। पहाड़ों के घुमावदार इलाकों से घिरा हुआ यह हिल स्‍टेशन पश्चिमी घाट पर स्थित है।

एडवेंचर के शौकीनों के लिए

एडवेंचर के शौकीनों के लिए

यदि आप डर को जीतने का दम रखते हैं और एडवेंचर के शौक़ीन हैं तो अथिराप्पिल्ली आइये। अथिराप्पिल्ली, त्रिशूर जिले के मुकुंदपुरम तालुक में स्थित है। यह अपनी राजसी झरने और करामाती वर्षावन के लिए प्रसिद्ध है। यह जगह जैव विविधता में समृद्ध है।

धर्म में रुचि रखने वालों के लिए

धर्म में रुचि रखने वालों के लिए

यदि आप बड़े ही धार्मिक हैं और धर्म में रुचि रखते हैं तो गुरूवायूर आइये। गुरूवायूर त्रिशूर जिले में एक भरा हुआ शहर है। इस जगह को भगवान कृष्ण का घर मन जाता है, भगवान विष्णु के देहधारण का घर भी माना जाता है। गुरूवायूर केरल के कई में से एक लोकप्रिय तीर्थ स्थल है।

कुछ नहीं करने वालों के लिए

कुछ नहीं करने वालों के लिए

यदि आप सिर्फ और सिर्फ मौज मस्ती और आराम के शकीन हैं तो आप केरल आकर एक बार प्राचीन आयुर्वेद मसाज लेना न भूलियेगा।

बुजुर्गों के लिए

बुजुर्गों के लिए

बच्चों और युवाओं के अलावा केरल बुजुर्गों के लिए भी अपने दामन में बहुत कुछ समेटे हुए है। यहां के घने जंगल, वेस्टर्न घाट, बैकवॉटर, शांत समुंद और दूर तक फैले नारियल के पेड़ किसी भी बुज़ुर्ग की चिंताओं को हर सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+