Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद का लाड बाजार : सिर्फ मोती और बिरयानी ही नहीं यहां लाख से बनी चूड़ियां भी हैं मशहूर

हैदराबाद का लाड बाजार : सिर्फ मोती और बिरयानी ही नहीं यहां लाख से बनी चूड़ियां भी हैं मशहूर

हैदराबाद का नाम लेते ही हमारे मन में कुछ खास चीजें घूमने लगती हैं, जैसे हैदराबादी बिरयानी, चारमीनार और मोती। हैदराबाद जो 'City of Pearl' के नाम से भी मशहूर है। लेकिन इन चीजों के अलावा हैदराबाद की एक और फेमस चीज का नाम लेना हम अक्सर भूल जाते हैं और वह है लाख से बनी रंग-बिरंगी चूड़ियां। हैदराबाद आने वाले पर्यटकों में लाख से बनी और कृत्रिम हीरे से सजी इन चूड़ियों के लिए लाड-बाजार सबसे अधिक लोकप्रिय है।

bangles

किसी जमाने में इस बाजार का नाम लॉर्ड बाजार हुआ करता था। यहां कम से कम 350 ऐसी दुकानें हैं, जहां लाख से बनी हजारों डिजाइंस की चूड़ियां बिकती हैं। इन दुकानों में चूड़ियों के अलावा ब्रेसलेट भी मिलती हैं और ये सभी लाख और कृत्रिम हीरों से ही सजायी जाती है। लाड बाजार को अपना नाम भी लाख की वजह से ही मिली थी। बाजार में करीब 150 से अधिक वर्कशॉप हैं, जहां घंटों की मेहनत के बाद लाख से बनीं ये बेहद खुबसूरत चूड़ियों को तैयार किया जाता है।

bangles made from lac

लाख से बनी इन चूड़ियों को आमतौर पर एल्यूमिनीयम के बेस पर टाइटेनियम पाउडर और बेल्जियम के मिश्रण से बने लाख को ढालकर चूड़ियां तैयार की जाती हैं। लाख पर विभिन्न प्रकार के रंगों और पत्थरों का इस्तेमाल कर कई तरह के पैटर्न बनाए जाते हैं।

त्योहारों के मौसम के अलावा छुट्टियों के सीजन में भी इस बाजार में लाख की चूड़ियों की बिक्री कई गुणा बढ़ जाती है जब अधिक संख्या में पर्यटक हैदराबाद घूमने के लिए आते हैं। लाड बाजार कई किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ एक मार्केट है, जहां सिर्फ लाख से बनी चूड़ियां ही नहीं बल्कि शादी के सामान, साड़ियां और गहने बड़ी ही किफायती कीमतों पर उपलब्ध होता है।

hyderabad

लाड बाजार हैदराबाद के आईकॉनिक चारमीनार के चारों तरफ जाते रास्तों में से एक में होता है। अगर आप भी अपनी हैदराबाद की ट्रिप में लाड बाजार से लाख की बनी इन रंग-बिरंगी सुन्दर चूड़ियों को खरीदना चाहते हैं, तो चारमीनार, मक्का मस्जिद और चौमहल्ला पैलेस इलाकों में जरूर जाएं। यहां आपको हैदराबाद की संस्कृति को समझने में भी मदद मिलेगी। लाड बाजार को अगर लाख से बनी चूड़ियों का हब कहा जाए तो यह कहना गलत नहीं होगा।

कैसे पहुंचे और क्या खरीदें

hyderabad bangles

लाड बाजार में लाख से बनी हजारों डिजाइंस की इन चूड़ियों के अलावा और भी कई तरह की चीजें जैसे महंगे और कीमती पत्थर, मोती, गहने, पेंटिंग, सिल्क, सूती, वेल्वेट और ब्रोकेड के कपड़े भी खरीद सकते हैं। लाड बाजार में चारमीनार की तरफ गाड़ियों और ऑटो-रिक्शा का प्रवेश बैन होता है। यहां सिर्फ पैदल, साइकिल या फिर मोटर साइकिल से ही जा सकते हैं। इसके बावजूद पिछले करीब 200 सालों से लाड बाजार लाखों की संख्या में देसी-विदेशी पर्यटकों और खास तौर पर महिलाओं को आकर्षित कर रहा है।

More News

    Read more about: telangana hyderabad
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+