Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गर्मियों में बना लें दोस्तों के साथ लद्दाख घूमने का प्लान, IRCTC लाया है आकर्षक टूर पैकेज

गर्मियों में बना लें दोस्तों के साथ लद्दाख घूमने का प्लान, IRCTC लाया है आकर्षक टूर पैकेज

लद्दाख घूमना हर किसी के बकेट लिस्ट में जरूर शामिल होता है। अगर आपके बकेट लिस्ट में भी लद्दाख है तो अब उसे बाहर निकलने और दोस्तों के साथ प्लान बनाना शुरू कर दें। IRCTC लद्दाख के लिए एक आकर्षक टूर पैकेज 'Exotic Ladakh' लाया है।

बिना किसी परेशानी के 7 दिनों में लद्दाख के चुनिंदा जगहों को घूम भी सकेंगे और IRCTC के साथ जाने की वजह से टूर में होने वाले किसी भी तरह के झंझट से दूर भी रहेंगे। यह टूर मुंबई से शुरू होगा और एयरलाइंस कंपनी Indigo के विमान से करवाया जाएगा। IRCTC मई और जून में 4 बार यह टूर करवाएगी। अपनी सुविधानुसार किसी भी तारीख पर आप इस टूर की बुकिंग कर सकते हैं जिसके बारे में विस्तृत जानकारी आगे दी जा रही है।

ladakh town

कितने दिनों का टूर - 6 रात और 7 दिन

टूर शुरू होने की तारीख -

  • 20 मई से 26 मई 2024
  • 27 मई से 2 जून 2024
  • 10 जून से 16 जून 2024
  • 24 जून से 30 जून 2024

क्या होगी Itinerary

Day 1
मुंबई से लेह एयरपोर्ट पहुंचना। लेह में रातभर रूकना।

Day 2
लेह-श्रीनगर हाईवे पर साइटसीइंग। शांति स्तूप और लेह पैलेस घूमना। हॉल ऑफ फेम, गुरुद्वारा पत्थर साहिब घूमकर मैग्नेटिक हिल जाना। इसके बाद जांस्कर नदी देखने के बाद अल्ची मॉनेस्ट्री जाना और वापस लेह लौटना।

Day 3
खारदुंगला पास होते हुए नुब्रा वैली जाना। कैंप में चेकइन। लंच के बाद दिक्षीत और हंडर विलेज घूमना, मॉनेस्ट्री जाना। ऊंट सफारी का आनंद (खर्च खुद का)। रात को नुब्रा वैली में ही रुकना।

pangong lake ladakh

Day 4
तुर्टूक वैली जाना। वापस लौटते समय सियाचिन वार मेमोरियल, थांग जीरो प्वाएंट जाना। बाल्टी हेरिटेज हाउस और म्यूजियम जाना, नेचुरल कोल्ड स्टोरेज घूमना। शाम को नुब्रा वैली वापस लौटना। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाना।

Day 5
पैंगोंग लेक जाना, जहां थ्री इडियट्स फिल्म की शूटिंग हुई थी। रात को पैंगोंग लेक में ही रुकना।

Day 6
सुबह पैंगोंग लेक में सनराइज को एंजॉय करें। वापस लेह लौटे। रास्ते में थीकसे मॉनेस्ट्री और शे पैलेस, रैंचो का स्कूल (3 इडियट्स स्कूल) भी घूमे। शाम को लेह का मार्केट घूमें।

Day 7
लेह एयरपोर्ट पर ड्रॉप।

टूर पैकेज में क्या रहेगा शामिल

irctc ladakh tour package
  • मुंबई-लेह-मुंबई एयर टिकट।
  • सभी ट्रांसफर नॉन एसी टेंपो ट्रैवलर से।
  • 3 रात लेह, 2 रात नुब्रा वैली में टेंट और 1 रात पैंगोंग लेक में टेंट में रुकना।
  • 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर।
  • प्रत्येक व्यक्ति को 1 लिटर पानी।
  • शांति स्तूप, लेह पैलेस, हॉल ऑफ फेम, ज़ोरावर फोर्ट, अल्ची, थिस्की, दीक्षित और शे पैलेस का एंट्री टिकट।
  • हर गाड़ी में ऑक्सीजन का एक मिनी सिलिंडर मौजूद रहेगा।
  • इनर लाइन परमिट।
ladakh image

कितना होगा खर्च

सिंगल ₹64500
ट्विन ₹59500
ट्रिपल ₹58900

अधिक जानकारी और टूर पैकेज की बुकिंग के लिए IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं।

More News

Read more about: irctc railway train ladakh mumbai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+