Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्यों हुआ मुंबई की काली-पीली टैक्सी का मीटर डाउन, खत्म हुआ 'प्रीमियर पद्मिनी'का 60 सालों का सफर!

क्यों हुआ मुंबई की काली-पीली टैक्सी का मीटर डाउन, खत्म हुआ 'प्रीमियर पद्मिनी'का 60 सालों का सफर!

मुंबई की सड़कों पर फर्राटे से घुमती काली-पीली टैक्सी को इसकी पहचान का अभिन्न हिस्सा माना जजाता है। लेकिन पद्मिनी प्रीमियर कंपनी की काली-पीली टैक्सी का 60 सालों का सफर अब थम गया है। डबल डेकर बसों के बाद अब काली-पीली टैक्सी भी मुंबई की सड़कों से हमेशा के लिए गायब होकर इतिहास के पन्नों में गुम हो गयी है। लेकिन अचानक क्यों मुंबई को एक अलग पहचान दिलाने वाली काली-पीली टैक्सी को बंद कर दिया गया?

kaali peeli taxi

दरअसल, ऐप बेस टैक्सी और कैब की मांग बढ़ने की वजह से पिछले काफी समय से ही काली-पीली टैक्सी का क्रेज कम हो गया था। परिवहन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक इन टैक्सियों का रजिस्ट्रेशन ताड़देव आरटीओ में होता था। आखिरी प्रीमियर पद्मिनी कार का रजिस्ट्रेशन 29 अक्टूबर 2003 को किया गया था जो आखिरी काली-पीली टैक्सी रही। यानी ठीक 20 साल पहले इसे रजिस्टर किया गया था।

60 सालों का रहा सफर

मुंबई में प्रीमियर पद्मिनी की काली-पीली टैक्सी के अलावा और भी कई कंपनियों की काली-पीली टैक्सी चलती थी। पद्मिनी प्रीमियर का सफर 1964 में शुरू हुआ था। महारानी पद्मिनी के नाम पर ही इस कंपनी का नामकरण हुआ था, जिसे प्रीमियर ऑटोमोबाइल लिमिटेड नामक कंपनी तैयार करती थी।

mumbai taxi

साल 2001 में इसका उत्पादन बंद हो गया था। इधर राज्य सरकार ने साल 2008 में टैक्सियों का जीवन 25 साल निर्धारित किया था जिसे साल 2013 में घटाकर 20 साल कर दिया गया। आखिरी काली-पीली टैक्सी का रजिस्ट्रेशन को 20 साल पूरे हो गये और नयी किसी काली-पीली टैक्सी का रजिस्ट्रेशन नहीं होने की वजह से इनका सफर खत्म कर दिया गया।

फिल्मों का भी रही है हिस्सा

काली-पीली टैक्सियों का इस्तेमाल सिर्फ मुंबईवाले ही नहीं बल्कि मुंबई घूमने जाने वाले सैलानी भी काफी ज्यादा करते थे। एक जमाना ऐसा भी था जब लोग बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमने के बजाए आईकॉनिक काली-पीली टैक्सियों में घूमना पसंद करते थे।

taxi image mumbai

ये काली-पीली टैक्सियां मुंबई की पहचान का एक हिस्सा बन गयी थी, इसलिए इनका फिल्मों में भी खूब इस्तेमाल किया गया। लेकिन अब इसका सफर खत्म होने वाला है। 30 अक्टूबर 2023 के बाद मुंबई में दादर स्टेशन हो या सिद्धिविनायक मंदिर के आसपास का इलाका, कहीं भी सड़कों पर काली-पीली टैक्सी नजर नहीं आएगी।

कुछ दिनों पहले ही बंद हुई डबल-डेकर बस

mumbai maharshtra

काली-पीली टैक्सी से कुछ दिनों पहले ही मुंबई की सड़कों पर फर्राटे से घूमती डबल डेकर बसों को बंद करने का फैसला लिया गया। हालांकि नॉन-एसी डबल डेकर बसों की जगह पर एसी डबल-डेकर बसों को शुरू करने की वजह से मुंबईकर ने भारी मन से ही सही लेकिन डबल-डेकर बसों को बंद करने का फैसला स्वीकार कर लिया था। लेकिन मुंबई के टैक्सी यूनियन काफी मजबूत और सक्रिय हैं। उन्होंने राज्य सरकार से कई बार काली-पीली टैक्सी को बचाने की गुहार तो लगायी थी, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं मिल सका।

FAQs
पद्मिनी प्रीमियर काली-पीली टैक्सी का नामकरण कैसे हुआ था?

काली-पीली टैक्सी का नाम पद्मिनी प्रीमियर रखा गया था। महारानी पद्मिनी के नाम पर और इस टैक्सी के मॉडल को प्रीमियर ऑटोमोबाइल लिमिटेड नामक कंपनी तैयार करती थी। इन दोनों नामों को मिलाकर ही पद्मिनी प्रीमियर काली-पीली टैक्सी का नामकरण किया गया था।

पद्मिनी प्रीमियर काली-पीली टैक्सी क्यों बंद हो गई?

महाराष्ट्र सरकार ने साल 2008 में टैक्सियों की आयु सीमा को 25 साल से घटाकर 20 साल कर किया और अब 20 साल पूरे होने पर आखिरी काली-पीली टैक्सी का रजिस्ट्रेशन खत्म हो गया है, जिसके कारण पद्मिनी प्रीमियर काली-पीली टैक्सी बंद हो गई।

पद्मिनी प्रीमियर काली-पीली टैक्सी क्या है?

पद्मिनी प्रीमियर काली-पीली टैक्सी मुंबई की सड़कों पर चलती थी, जो प्रीमियर ऑटोमोबाइल लिमिटेड कंपनी द्वारा निर्मित की गई थी। यह टैक्सी 1964 में लॉन्च की गई थी और 2001 में उत्पादन बंद किया गया था।

NativePlanet Travel

More News

Read more about: mumbai maharashtra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+