Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »100 किलो सोने के गहनों से सजेंगी नैहाटी की 'बोरो माँ', काली पूजा ने पूरा किया 100 सालों का सफर

100 किलो सोने के गहनों से सजेंगी नैहाटी की 'बोरो माँ', काली पूजा ने पूरा किया 100 सालों का सफर

दिवाली की रात को कोलकाता समेत देश के कई शहरों में पूरी रात शक्ति की प्रतिक माँ काली की पूजा की जाती है। सिर्फ कोलकाता ही नहीं बल्कि उपनगरीय क्षेत्रों में भी कई ऐसे काली पूजा पंडाल हैं, जहाँ काली पूजा की रात भक्तों की भीड़ लाखों की संख्या में उमड़ती है। ऐसी ही एक काली पूजा कोलकाता से सटे उपनगरीय क्षेत्र नैहाटी में होती है। यहाँ माँ काली को 'बोरो माँ' (बड़ी माँ) के नाम से पुकारा जाता है।

boro maa

नैहाटी की बोरो माँ के भक्त सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैले हुए हैं, जो खास तौर पर दिवाली-काली पूजा के मौके पर नैहाटी आते हैं। इस साल नैहाटी के बोरो माँ की पूजा ने 100 सालों का सफर तय कर लिया है।

कैसे शुरू हुई पूजा

नैहाटी में पहले कई पूजा कमेटी काली पूजा के समय माँ काली की पूजा किया करते थे। लेकिन बोरो माँ की पूजा 100 साल पहले ही शुरू हुई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार 100 साल पहले नैहाटी के रहने वाले भवतोष चक्रवर्ती/चटर्जी अपने 5 दोस्तों के साथ रास उत्सव में शामिल होने के लिए नवद्वीप गये थे।

kali puja

वहां विशालाकार राधा-गोविन्द की मूर्ति देखकर उनका मन हुआ कि नैहाटी में भी ऐसे ही माँ काली की विशाल मूर्ति तैयार कर काली पूजा की जाए। बस फिर क्या था, नवद्वीप से वापस लौटकर ही 5 दोस्तों के इस समूह ने 21 फीट ऊंची माँ काली की प्रतिमा तैयार कर उनकी पूजा शुरू कर दी।

क्यों कहा जाता है बोरो माँ

नैहाटी में बोरो माँ को न सिर्फ जाग्रत बल्कि सबसे अधिक पूज्य भी माना जाता है। जब तक नैहाटी की बोरो माँ की पूजा शुरू नहीं हो जाती है, तब तक नैहाटी उपनगरीय क्षेत्र में कहीं भी काली पूजा शुरू नहीं होती है। बोरो माँ की मूर्ति बनाने की शुरुआत कोजागरी लक्ष्मी पूजा के दिन मूर्ति के काठामो (लकड़ी से बना ढांचा, जो मूर्ति के लिए आधार का काम करता है। इसपर मिट्टी चढ़ाकर ही मूर्ति तैयार की जाती है) की पूजा के बाद होती है।

statues

नैहाटी में बोरो माँ की प्रतिमा ही सबसे बड़ी होती है। इसलिए इन्हें बोरो माँ के नाम से संबोधित किया जाता है। नैहाटी की बोरो माँ दक्षिणा काली के रूप में पूजित होती हैं, जिनको बली चढ़ाने की कोई प्रथा नहीं है।

100 किलो सोने के गहनों से होता है श्रृंगार

नैहाटी की बोरो माँ का श्रृंगार करीब 100 किलो सोने और 200 भरी चाँदी के गहनों से किया जाता है। इस साल भी बोरो माँ की मूर्ति को 100 किलो सोने के गहनों से सजाया जाएगा। बोरो माँ के गहनों में कर्ण फूल, पायल, गले का हार, माँगटिका, नथ आदि तो होते ही हैं इसके साथ-साथ जीभ, त्रिनयन, भगवान शिव की आँखें आदि भी सोने से ही बनी होती है। दरअसल, हर साल यहां देश-विदेश से हजारों भक्त आते हैं।

kali puja 2023

इनमें से कई विभिन्न मन्नत मांग कर जाते हैं। इन मन्नतों के पूरा होने पर वे वापस लौटते हैं और भक्तिभाव से बोरो माँ को सोने के गहने चढ़ाते हैं। इस तरह धीरे-धीरे बोरो माँ की संपत्ति और जेवरों में वृद्धि हुई है और आज 100 किलो सोने की स्वामिनी हैं।

विसर्जन के दिन होता है विशेष श्रृंगार

बोरो माँ की पूजा के साथ-साथ विसर्जन का दिन भी काफी खास होता है। नैहाटी में जब तक बोरो माँ का विसर्जन नहीं हो जाता है, किसी भी और पूजा पंडाल से माँ काली का विसर्जन नहीं किया जाता है। विसर्जन के समय माँ काली और भगवान शिव की प्रतिमा पर केवल नेत्रों को छोड़कर बाकी सभी सोने-चाँदी के गहनों को उतार लिया जाता है। इसके बाद बोरो माँ का श्रृंगार फूलों के गहनों से किया जाता है जिसके लिए खास तौर पर ताजे फूलों से गहने तैयार किये जाते हैं।

bisarjan boro maa

गंगा में विसर्जन से ठीक पहले बोरो माँ को लेकर भक्त विसर्जन नृत्य करते हैं, जो देखने लायक होता है। 21 फीट ऊंची प्रतिमा को लेकर उछलते-कुदते भक्त विसर्जन के लिए घाटों की तरफ बढ़ते हैं लेकिन इससे प्रतिमा ना तो एक बार भी झुकती है और ना ही मिट्टी से बनी प्रतिमा कहीं से टूटती है।

बोरो माँ को पूजा चढ़ाने का सिलसिला हो चुका है शुरू

हाल ही में नैहाटी में बोरो माँ के मंदिर में काले रंग के पत्थर से बनी बोरो माँ की प्रतिमा को स्थापित किया गया है। मंदिर में स्थापित प्रतिमा का स्वरूप हुबहू वैसा ही है, जैसा पूजा पंडाल में बोरो माँ का होता है। काली पूजा के दिन बोरो माँ को पूजा चढ़ाने के लिए भक्तों की अनियंत्रित भीड़ जमा हो जाने से होने वाली समस्या से बचने के लिए इस साल मंदिर ट्रस्ट ने पहले से ही पूजा स्वीकार करना शुरू किया है।

maa kali

यानी इस साल जो भक्त काली पूजा के दिन बोरो माँ को प्रसाद चढ़ाना चाहते हैं, वे 11 नवंबर (शनिवार) को ही जाकर वहां अपनी पूजा की थाली जमा कर आ सकते हैं। 11 नवंबर को पूरी रात काउंटर खुला रहेगा।

चढ़ता है हजार किलो का अन्न भोग

काली पूजा के समय 5 हजार किलो से भी अधिक का अन्न भोग माँ काली को चढ़ाया जाता है। नैहाटी में काली पूजा 4 दिनों तक होती है। इन 4 दिनों तक हर रोज देवी माँ को अलग-अलग भोग चढ़ाये जाते हैं। बोरो माँ का भोग शुद्ध घी से तैयार किया जाता है। भोग को अनाथ आश्रम और वृद्धाश्रमों में वितरित किया जाता है। भक्तों द्वारा बोरो माँ की पूजा के लिए चढ़ाये गये फलों को अस्पतालों में इलाजरत लोगों के बीच प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाता है।

maa kali boro maa

कैसे पहुंचे नैहाटी

नैहाटी कोलकाता से सड़क मार्ग और रेल मार्ग से जुड़ा हुआ है। नैहाटी पहुंचने के लिए आपको सियालदह स्टेशन से डायरेक्ट ट्रेन मिल जाएगी। आप चाहे तो विधाननगर या फिर दमदम स्टेशन से भी नैहाटी की ट्रेन में सवार हो सकते हैं। अगर आप नैहाटी सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं तो कोलकाता से टैक्सी या फिर कैब आसानी से मिल जाएगी। लेकिन ध्यान रखें, चूंकि नैहाटी में बोरो माँ काली की पूजा उस समय धूमधाम से होती है और पूरा नैहाटी शहर भक्तिभाव में डूबा होता है, इसलिए ट्रेन में भीड़ या फिर सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या मिल सकती है।

More News

Read more about: west bengal kali puja kolkata
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+