Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाराष्ट्र का अज्ञात कोरलाई किला, जानिए क्यों है खास

महाराष्ट्र का अज्ञात कोरलाई किला, जानिए क्यों है खास

कोरलाई फोर्ट महाराष्ट्र का एक प्राचीन किला है, जिसका निर्माण अहमदनगर सल्तनत के अतर्गत पुर्तगालियों ने 1521 में करवाया था।

महाराष्ट्र, भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है, जो अपने गौरवशाली अतीत के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। मराठाओं की कर्मभूमि रहा यह स्थल हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। भारतीय इतिहास के कई अहम पहलू इस भूमि से जुड़े हैं। यह राज्य ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से काफी महत्व रखता है, यही वजह है कि यहां करोड़ों की संख्या में पर्यटकों का आगमन होता है। आप यहां प्राचीन स्मारकों, किले, महल, मंदिरों के आलावा खूबसूरत हिल स्टेशन, नदी-झरने आदि भी देख सकते हैं। यहां घूमने-फिरने और देखने के लिए कई खास स्थल मौजूद हैं।

मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर, नवी मुंबई, पनवेल, थाणे, लोनावला, औरंगाबाद आदि यहां के प्रसिद्ध शहर हैं, जहां रोजाना पर्यटकों का भारी जमावड़ा लगता है। यह राज्य इतिहास से जुड़े स्थलों को देखने के लिए एक आदर्श स्थल है और आज इस लेख में हम आपको यहां के एक अज्ञात किले (कोरलाई फोर्ट) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपने शायद ही सुना हो।

कोरलाई का किला

कोरलाई का किला

PC-Alewis2388

महाराष्ट्र स्थित कोरलाई फोर्ट एक प्राचीन किला है, जिसका निर्माण अहमदनगर सल्तनत के अतर्गत पुर्तगालियों ने 1521 में करवाया था। इस किले का निर्माण उस वक्त कराया गया जब पुर्तगालियों ने अपने क्षेत्र को आकर्मणकारियों से बचाने की सोची। पुर्तगालियों का क्षेत्र कोरलाई से वसई तक फैला हुआ है। हालांकि यह अहमदनगर सल्तनत की ही हिस्सा था, लेकिन पुर्तगालियों की हमेशा इसपर नजर बनी रहती थी। और 1594 को यह पुर्तगालियों द्वारा कब्जा कर लिया गया। लेकिन बाद में जब पुर्तागाली अपनी सीमित सेना क साथ इस किले को संभाल न सके तो उन्होंने इसे बर्बाद कर दिया। वर्तमान में इस किले के अवशेष देख जा सकते हैं। कोरलाई का किला एक छोटी पहाड़ी पर स्थित है, जो खूबसूरत हरियाली से भरा हुआ है। यह किला अपने समय का सबसे मजबूत और विशाल किले में से एक था, जिसकी मजबूत दीवारें आज भी देखी जा सकती हैं।

क्यों आएं कोरलाई ?

क्यों आएं कोरलाई ?

PC-Alewis2388

कोरलाई किले का भ्रमण कई उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह एक आदर्श स्थल है, जहां अतीत से जुड़े कई पहलुओं को समझा जा सकता है। यह किला अरब सागर के तट पर बसा है, जहां से आप समुद्री खूबसूरती का आनंद भी ले सकते हैं। अज्ञात स्थल के खोजी भी इस स्थल का भ्रमण कर सकते हैं। अगर आप कला और वास्तुकला में दिलचस्पी रखते हैं, तो आप इस किले का भ्रमण कर सकते हैं। इस किले का निर्माण सेना के लिए किया गया था, जहां आराम से हजारों सैनिक और घोड़े रह सकते थे। किले का भ्रमण आपको अतीत में ले जाने का काम करेगा।

आने का सही समय

आने का सही समय

PC-Alewis2388

चूंकि यह एक ऐतिहासिक स्थल है इसलिए आप यहां साल के किसी भी समय आ सकते हैं। लेकिन अगर आप मौसम के अनुकूल यात्रा का प्लान बनाना चाहते हैं तो यहां अक्टूबर से लेकर अप्रैल के मध्य का प्लान बना सकते हैं। इस दौरान यहां का मौसम काफी खुशनुमा बना रहता है।

देखने लायक स्थल

देखने लायक स्थल

PC-Ccmarathe

कोरलाई किले का भ्रमण करने के अलावा आप यहां आसपास की खूबसूरती का आनंद भी ले सकते हैं। कोरलाई किले के आसपास आप कई शानदर स्थलों की सैर कर सकते हैं। आप यहां के निकटवर्ती स्थलों में अलीबाग का किला, जंजिरा फोर्ट,नागांव बीच, रेवडंडा फोर्ट, कनकेश्वर मंदिर और काशिद बीच आदि को देख सकते हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC-Ccmarathe

कोलराई फोर्ट आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं। यहां का निकटवर्ती हवाईअड्डा मुंबई एयरपोर्ट है, जो यहां से 120 कि.मी की दूरी पर स्थिति है। रेल मार्ग के लिए आप पेन रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते है, जो 50 कि.मी की दूरी पर स्थित है। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से कोरलाई किला राज्य के छोटे-बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+