मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (MAHSR) पर बड़ी तेजी से देश के पहले बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। मुंबई से अहमदाबाद के बीच लगभग 320 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ती बुलेट ट्रेन दोनों शहरों के बीच की दूरी को आधी से कम कर देगी। मुंबई-अहमदाबाद के बीच 508 किमी की दूरी को तय करने में बुलेट ट्रेन मात्र 2 घंटा 07 मिनट का समय लेगी।
इस कॉरिडोर में 12 स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन सिर्फ यहीं इसकी खासियत नहीं है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर जिन 12 स्टेशनों को बनाया जा रहा है उन सभी स्टेशनों को किसी न किसी विशेष थीम के आधार पर तैयार किया जा रहा है। यूं कहा जा सकता है कि उन स्टेशनों की संरचनाओं पर ही उस खास थीम (Theme) का विशेष प्रभाव स्पष्ट नजर आएगा।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन हाई स्पीड कॉरिडोर के 12 स्टेशनों के नाम -
1. मुंबई
2. ठाणे
3. विरार
4. बोईसर
5. वापी
6. बिलीमोरा
7. सूरत
8. भरुच
9. वडोदरा
10. आणंद
11. अहमदाबाद
12. साबरमती
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के सभी 12 स्टेशनों को कौन सी थीम के आधार पर बनाया जा रहा है?
इस बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही आपको ग्राफिक्स (Graphics) की मदद से बनाए गये फोटो भी दिखाते हैं कि पूरी तरह से बन जाने के बाद दिखने में वो कैसे दिखेंगे!
1. मुंबई स्टेशन
इस लिस्ट की शुरुआत हम मायानगरी मुंबई के साथ ही करते हैं। अरब सागर के तट पर बसे इस शहर के बुलेट ट्रेन स्टेशन की इमारत भी समुद्र की लहरों की तरह ही दिखाई देने वाली है। मुंबई स्टेशन का डिजाइन आसमान में बादल और नीचे समुद्र की ऊंची उठती लहरों से प्रभावित होने वाला है।
2. ठाणे स्टेशन
ठाणे शहर को उल्हास नदी के किनारे पर बसाया गया है। ठाणे स्टेशन की जो इमारत बनायी जा रही है, उसका छत नदी की तरंगों जैसा महसूस करवाएगा। नदी में जब तरंगें उठती हैं, तब वह जिस तरह बेहद सुन्दर तरीके से लयबद्ध तरीके से आगे बढ़ती हैं, ठाणे स्टेशन का छत (Roof) भी बिल्कुल पानी में उठती तरंगों जैसा ही तैयार किया जा रहा है।
3. विरार स्टेशन
महाराष्ट्र में बन रहा बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का यह तीसरा स्टेशन है। पहाड़ी इलाके में बसे विरार स्टेशन का डिजाइन बिल्कुल पहाड़ों से टकराकर आते हवा के किसी झोंके से प्रभावित लगता है। स्टेशन का यह डिजाइन विरार शहर की प्राकृतिक सुन्दरता और पहाड़ों से आती ठंडी हवा का प्रतीक है।
4. बोईसर स्टेशन
यह बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का महाराष्ट्र में आखिरी स्टेशन है। बोईसर में बड़ी संख्या में कोंकणी समुदाय के लोग रहते हैं, जो मछली पकड़कर अपना जीवनयापन करते हैं। बोईसर बुलेट ट्रेन स्टेशन का डिजाइन भी मछली पकड़ने वाली जाल से प्रभावित है। यह इस तटवर्तीय शहर, यहां रहने वाले मछुआरों और मछली पकड़ने की इस परंपरा का प्रतीक है।
5. वापी स्टेशन
यह बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के गुजरात में प्रवेश करने के बाद पहला स्टेशन है। वापी स्टेशन औद्योगिक क्षेत्रों के पास स्थित है। इसलिए वापी स्टेशन के डिजाइन को तैयार करते समय इस शहर की तेज रफ्तार और लोगों की तेज रफ्तार वाली जीवनधारा को ध्यान में रखा गया है।
6.बिलीमोरा स्टेशन
हम सभी को पता है कि बिलीमोरा के आम के बागिचे कितने फेमस है जिसकी छाप बिलीमोरा बुलेट ट्रेन स्टेशन पर भी देखने को मिलेगी। स्टेशन की बाहरी डिजाइन में आम के पेड़ों जैसे आकार बनाए हुए हैं। ये जालीदार डिजाइन पैसेंजर एरिया में सूरज की रोशनी और हवा की आवाजाही में मददगार भी साबित होंगे।
7. सूरत स्टेशन
अपने हीरों के व्यापार के लिए सूरत दुनिया भर में एक चमकता सितारा है। फिर भरा सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन से हीरों की चमक को कैसे दूर किया जा सकता है। सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन की छत और इमारत पर हीरों के आकार वाला डिजाइन बनाया जाएगा जो इस बात की गवाही देता है कि यह शहर दुनिया भर में हीरों के व्यापार के लिए कितना ज्यादा प्रसिद्ध है।
8. भरुच स्टेशन
भरुच में पिछले लगभग 150 सालों से कपास की बुनाई का काम होता है। भरुच की इस ऐतिहासिक धरोहर के प्रति सम्मान जताते हुए ही बुलेट ट्रेन स्टेशन का डिजाइन भी तैयार किया गया है। यह स्टेशन एक तरह से भरुच की ऐतिहासिकता और कलाकारी को समर्पित है।
9. वडोदरा स्टेशन
वडोदरा स्टेशन का डिजाइन इसके नाम से ही मिलता-जुलता बनाया गया है। इस स्टेशन का डिजाइन तैयार करते समय यहां मौजूद बड़ी संख्या में बरगद के पेड़ों और शहर के नाम वडोदरा (वद मतलब बरगद) को ध्यान में रखा गया था।
10. आणंद स्टेशन
किसी समय गुजरात के आणंद को भारत का दूध का शहर कहलाता है, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में डेयरी उत्पादन के लिए कारखाने मौजूद हैं। इसलिए आणंद बुलेट ट्रेन स्टेशन का डिजाइन भी दूध की एक बूंद की तरह ही बनाया गया है जो इस शहर के डेयरी उद्योग के प्रति सम्मान जताता है और इस शहर को 'Milk Capital' के रूप में प्रतिष्ठित करता है।
11. अहमदाबाद स्टेशन
गुजरात के इस शहर के बारे में हम सभी जानते हैं कि कला और संस्कृति का गढ़ है अहमदाबाद। यहां की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को ध्यान में रखते हुए ही इस बुलेट ट्रेन स्टेशन को किसी रंग-बिरंगे पतंग से भरे आसमान जैसा डिजाइन किया गया है। स्टेशन की इमारत का सामने वाला हिस्सा सैय्द सिद्दिकी की जालियों से प्रेरित है जो जीव वृक्ष का प्रतिनिधित्व करता है।
12. साबरमती स्टेशन
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का यह आखिरी स्टेशन है। यह महात्मा गांधी के सिंद्धांतों का प्रतिनिधित्व करता है। साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन का डिजाइन साबरमती नदी और महात्मा गांधी के चरखा से प्रेरित है। इसके अलावा इस स्टेशन की डिजाइन में आपको बुनाई जैसा पैटर्न और कुछ जगहों पर अशोक चक्र जैसा गोलाकार भी दिखेगा।
इस परियोजना का हर स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से तो लैस है ही, लेकिन पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोलर पैनल, वर्षाजल संचय और एनर्जी-एफिशिएंट प्रकाश व्यवस्था से भी लैस है। सभी स्टेशनों का डिजाइन इस तरह से तैयार किया गया है कि स्टेशनों में अधिक से अधिक मात्रा में सूर्य की प्राकृतिक रोशनी प्रवेश कर सकें और वेंटिलेशन भी अच्छी तरह से संभव हो। सभी स्टेशनों का डिजाइन तैयार करते समय स्थानीय इलाकों के साथ उनके संबंधों को भी ध्यान में रखा गया है जो इनकी डिजाइन में झलकता भी है।



Click it and Unblock the Notifications


























