Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के वो टॉप 7 खूबसूरत शहर जिन्हें अब दूसरे नामों से जानते हैं आप और हम

भारत के वो टॉप 7 खूबसूरत शहर जिन्हें अब दूसरे नामों से जानते हैं आप और हम

By Super

15 वीं शताब्दी में जन्में अंग्रेजी के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपीयर, अपने नाटक रोमियो और जूलियट में कहते हैं कि "नाम में क्या रखा है"। ये जानने के बाद एक हद तक ये कहा जा सकता है कि नाम विलियम शेक्सपीयर के लिए कभी महत्त्वपूर्ण नहीं थे।इसके विपरीत अब अगर हम नामों या नामकरण की परंपरा को भारतीय परिपेक्ष में रखकर देखें तो मिलता है कि हम भारतियों के जीवन में नामों का बड़ा गहरा महत्त्व है और ये हमारे जीवन पर एक गहरी छाप छोड़ते हैं।

Read in English: India's Renamed Cities - The Old, The New and The Constant!

कहा जा सकता है कि नाम व्यक्ति की पहचान हैं। गौरतलब है कि नाम जहां एक तरफ व्यक्ति के लिए जरूरी हैं तो वहीं दूसरी ओर ये शहरों पर भी अपनी गहरी छाप छोड़ते हैं। यानी कि कुल मिला के ये कहा जा सकता है कि यदि नाम न हों तो न हो जगहों का अस्तित्त्व है और न ही व्यक्ति का।

Read : रोमांच को महसूस करने, नेचर को निहारने के लिए करें बैंगलोर से काबिनी की रोड ट्रिप

तो इसी क्रम में आज अपने इस आर्टिकल के जरिये हम आपको अवगत कराने जा रहे हैं भारत के उन शहरों से जो पहले किसी और नाम से जाने जाते थे और आज किसी और नाम से। ऐसा इसलिए क्योंकि वर्तमान में इन शहरों के नामों को बदल दिया गया है। तो अब देर किस बात की आइये जाना जाए कि उन शहरों के बारे में जिन्हें अब हम दूसरे नामों से जानते हैं।

त्रिवेन्द्रम से तिरुवनंतपुरम

त्रिवेन्द्रम से तिरुवनंतपुरम

तिरुवनंतपुरम शहर केरल की राजधानी है। इसे अक्सर त्रिवेंद्रम कहा जाता है, जो अंग्रेजों द्वारा दिए गए मूल नाम से लिया गया है। जब तक सरकार ने 1991 में इसे इसका मूल नाम नहीं दिया तब तक ये शहर इसी नाम से जाना जाता था। यह भारत के दक्षिणी सिरे के पश्चिमी तट पर स्थित है। यह लम्बे समय से एक ऐसा स्थान रहा है, जहां लोगों को 'जरूर आना चाहिए' और हाल के दिनों में नेशनल ज्योग्राफिक ट्रैवलर ने इसे इसी रूप में सूचीबद्ध किया है। महात्मा गांधी ने इस जगह को "भारत के सदाबहार शहर" की संज्ञा दी थी। आपको बताते चलें कि त्रिवेंद्रमको "भारत के दस हरियाली वाले शहरों" में गिना जाता है। जानिये तिरुवनंतपुरम में क्या कर सकते हैं आप।

बम्बई से मुंबई

बम्बई से मुंबई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित और भारत की सर्वाधिक आबादी वाली नगरी मुम्बई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। ज्ञात हो कि मुंबई सपनों का शहर है जो अपने फैशन, आकर्षक जीवनशैली, बालीवुड और कुछ बहुत प्रसिद्द सिने कलाकारों के घर के लिये जाना जाता है। आपको बताते चलें कि यहां एक पर्यटक के लिए वो सब कुछ है जिसकी उसे तलाश है। जानिये अपनी मुंबई यात्रा पर क्या अवश्य करें आप।

मद्रास से चेन्नई

मद्रास से चेन्नई

चेन्नई को पहले मद्रास के नाम से जाना जाता था। यह भारत के सुदूर दक्षिण में स्थित राज्य तामिलनाडू की राजधानी है। कोरोमंडल तट पर बसा यह शहर एक प्रमुख मेट्रोपॉलिटन और कास्मोपॉलिटन सिटी है। व्यापार, संस्कृति, शिक्षा और अर्थव्यवस्था के नजरिए से यह दक्षिण भारत के साथ-साथ देश का एक महत्वपूर्ण शहर है। वास्तव में चेन्नई को दक्षिण भारत की सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर जाना जाता है। जानिए ऐसा क्या है जो आपको चेन्नई में अवश्य देखा चाहिए।

कलकत्ता से कोलकाता

कलकत्ता से कोलकाता

यदि भारत को सांस्कारिक रूप से मजबूत और इसकी जडें पारंपरिक रूप से गहरी मानी जाती हैं तो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को देश का दिल कहना अतिश्योक्ति न होगी । इस शहर को पहले कलकत्ता के नाम से जाना जाता था जो अंग्रेजों के ज़माने से ही हमारे देश का सांस्कृतिक केंद्र रहा है। गौरतलब है कि कोलकाता के लोगों को कई दशकों से साहित्य और कला प्रदर्शन के लिए सराहा जाता रहा है। दुर्गा पूजा, दीवाली, दशहरे और काली पूजा जैसे त्योहारों को मनाने के तरीके और उनके द्वारा अपने घरों को सजाने के तरीके से उनके कला प्रेम के स्पष्ट सबूत मिलते हैं। कोलकाता के लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण।

पंजिम से पणजी

पंजिम से पणजी

वर्तमान गोवा, पणजी का पर्यायवाची है। बेशक यह सबसे बड़ा शहर नहीं है और न ही सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है; लेकिन फिर भी यही जगह गोवा में सभी प्रमुख कार्यों का केंद्र बनती है। पणजी का शाब्दिक अर्थ है,'वह भूमि जहाँ कभी बाढ़ नहीं आती'। यह जगह 7मी. की औसत उंचाई पर स्थित है तथा यहाँ प्रवेश करते ही आपको यह आभास हो जाएगा कि गोवा के बाकी शहरों की अपेक्षा यह शहर कुछ अधिक गतिशील है। लेकिन फिर भी, अधिकतर दूसरे महानगरों की अपेक्षा कम गतिशील होने के कारण शहरी लोग यहाँ छुट्टियों का पूरा मज़ा ले सकते हैं। जानिये पणजी के लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण।

सिमला से शिमला

सिमला से शिमला

शिमला, एक ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। समुद्र की सतह से 2202 मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस जगह को ‘समर रिफ्यूज' और ‘हिल स्टेशनों की रानी' के रूप में भी जाना जाता है। वर्तमान का शिमला जिला 1972 में निर्मित किया गया था। इस जगह का यह नाम ‘माँ काली' के दूसरे नाम ‘श्यामला' से व्युत्पन्न है। जाखू, प्रॉस्पैक्ट,ऑव्सर्वेटरी, एलीसियम और समर इस जगह की महत्वपूर्ण पहाड़ियाँ हैं। सन् 1864 में इस जगह को ब्रिटिश भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया था। स्वतन्त्रता के बाद यह जगह कुछ समय तक पंजाब की राजधानी भी रही। बाद में शिमला को हिमाचल प्रदेश की राजधानी बना दिया गया। शिमला में क्या करें पर्यटक

बैंगलोर से बेंगलुरु

बैंगलोर से बेंगलुरु

भीड़ - भाड़ वाले मॉल, आम लोगों से खचाखच भरी सड़कें और गगनचुंबी इमारतें, ऐसा नजारा आपको देखने को मिलेगा बेंगलुरु में। जो भारत के कर्नाटक राज्य की राजधानी है। आपको बताते चलें कि बंगलौर की जनसंख्या लगभग 61 लाख है और यह भारत का पांचवा सबसे बडा शहर है। इस शहर को भारत की सूचना प्रौद्योगिकी की राजधानी कहते हैं। यहाँ साफ्टवेयर तथा संगणक (कम्प्यूटर) से सम्बन्धित अनेकानेक प्रतिष्ठान (कम्पनियां) स्थित हैं। कहा जा सकता है कि बेंगलुरु नई पीढ़ी का शहर है जिसको विजयनगर साम्राज्य के एक सेनापति केंपेगौड़ा ने 1537 में बसाया था। बेंगलुरु के पर्यटक आकर्षणों के लिए यहां क्लिक करें।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+