महाराष्ट्र के माथेरान स्टेशन के बाद अब हाईटेक बनने की बारी है उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज की। प्रयागराज स्टेशन पर जल्द ही यात्रियों के लिए Sleeping Pods होटल की सुविधा उपलब्ध होने वाली है। स्लीपिंग पॉड्स को जापान से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार भारत के हर स्टेशन पर यात्रियों को कम खर्च में होटल जैसी सुविधा प्रदान करने के लिए स्लीपिंग पॉड्स बनाने पर सोच-विचार किया जा रहा है।

इससे पहले मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर इस तरह के स्लीपिंग पॉड तैयार किये जा चुके हैं। इसके बाद माथेरान और अब प्रयागराज स्टेशन पर इन्हें बनाने पर विचार किया जा रहा है।
कब तक बनेंगे Sleeping Pods
मिली जानकारी के अनुसार अगले साल जनवरी में प्रयागराज में माघ मेला होने वाला है, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंचने वाले हैं। माघ मेला 14 जनवरी 2024 को होगा। इसलिए माघ मेले को ध्यान में रखते हुए ही प्रयागराज स्टेशन पर Sleeping Pods की व्यवस्था की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जनवरी 2024 तक प्रयागराज स्टेशन पर Sleeping Pods तैयार कर लिये जाएंगे।
कितना होगा किराया

दूसरे स्टेशनों की तरह ही प्रयागराज स्टेशन पर भी Sleeping Pods किराए पर उपलब्ध होंगे। बताया जाता है कि उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने प्रयागराज जंक्शन पर 60 Sleeping Pods तैयार करने का फैसला लिया है ताकि माघ मेला के समय यहां आने वाले तीर्थयात्रियों की भीड़ को आसानी से नियंत्रित किया जा सकें। 8 फीट लंबी और 6 फीट चौड़ा प्रत्येक पॉड ₹500 से लेकर ₹1,500 की रेंज में किराए पर उपलब्ध होगा।
इन Sleeping Pods को करीब 12 घंटे तक के लिए बुक किया जा सकेगा। Sleeping Pods होटल में खुद का कैफेटेरिया भी होगा, जहां से यात्री अपनी मनपसंद चीजे खरीदकर खा सकता है।
क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं
प्रयागराज स्टेशन पर लगभग 60 Sleeping Pods तैयार किया जा रहा है, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं जैसे फोन चार्जिंग प्वाएंट, वाई-फाई, लॉकर रूम और बाथरुम आदि उपलब्ध होंगे। इनमें से 45 Sleeping Pods सिंगल, 10 Sleeping Pods डबल, 5 Sleeping Pods छोटे परिवारों के लिए और 10 अतिरिक्त Sleeping Pods सिर्फ महिला यात्रियों के लिए आरक्षित होंगे।

प्रयागराज स्टेशन पर सीविल लाइन साइड में टूटे हुए फुटओवर ब्रिज के बगल में प्रयागराज जंक्शन के ठीक पास पुराने बुकिंग ऑफिस में Sleeping Pods होटल बनाया गया है।
बता दें, कुछ महीने पहले ही NCR के प्रयागराज डिविजन के लिए Sleeping Pods होटल तैयार करने का प्रोजेक्ट पुणे की एक कंपनी को दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रयागराज में Sleeping Pods होटल को मकर संक्रांति (15 जनवरी) के दिन शुरू होने वाले माघ मेला से पहले ही शुरू करने की योजना है। बता दें, प्रयागराज में लगने वाला माघ मेला अगले 54 दिनों तक चलता है।



Click it and Unblock the Notifications














