Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आप भी एडवेंचरस ट्रिप का शौक रखते हैं तो यहां जरूर जाएं

आप भी एडवेंचरस ट्रिप का शौक रखते हैं तो यहां जरूर जाएं

दुनिया में हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि वो अपने परिवार, प्यार या दोस्तों के साथ किसी ठंडे स्थान पर घूमने जाए। ऐसे में जब भी हम किसी ठंडे स्थान के बारे में सोचते हैं तब हमारे मन में कुल्लु-मनाली, लेह-लद्दाख व शिमला जैसी जगहें चित्रित होने लगती है। अब सवाल ये उठता है कि इन जगहों में से कहां के लिए ट्रिप बनाई जाए। तो हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी ही जगह के बारे में, जहां जाकर आप खुद को जन्नत में होने जैसा महसूस करेंगे।

अब हम आपको बताने जा रहे हैं, लद्दाख स्थित चादर ट्रेक के बारे में। सर्दियों के मौसम में यहां हजारों सैलानी एडवेंचर की खोज में पहुंचते हैं। यह पूरा इलाका जंस्कार नदी की दो धाराओं के साथ बसा है। इस दौरान जंस्कार घाटी में की गई ये दुर्गम यात्रा चादर ट्रेक के नाम से जानी जाती है। यह पार कर पाना सभी के बस की बात नहीं, इसे अनुभवी ट्रैवलर्स ही पार कर पाते हैं।

Chadar trek ladakh

सर्दियों में ट्रेकिंग तो गर्मियों में रिवर राफ्टिंग

चादर ट्रेक भारत के रोमांचक व साहसिक ट्रेकिंग रूट में से एक है, जो सर्दियों में ही की जाती है। क्योंकि, इस मौसम में यहां चारों ओर सिर्फ और सिर्फ बर्फ की चादरें बिछी रहती है। सर्दियां आते ही यहां जंस्कार नदी पर बर्फ की परतें बननी शुरू हो जाती है, जिससे ये ट्रेकिंग और भी रोमांचर बन जाती है।

वहीं, अगर गर्मी की मौसम की बात की जाए तो यहां गर्मी के मौसम में पर्यटकों को रिवर राफ्टिंग करने का मौका मिलता है। यही कारण है कि सैलानियों को यहां आना बेहद पसंद है। तो ऐसे में अगर आप भी एडवेंचर ट्रिप के शौकीन है तो यहां आकर आप भरपूर आनंद ले सकते हैं।

Chadar trek ladakh

105 किमी. का पूरा पैदल ट्रेकिंग रूट

सर्दियों के साथ-साथ गर्मियों में भी बढ़ती चादर ट्रेक की पॉपुलरिटी इसे एक प्रसिद्ध स्थल के रूप में विकसित कर रही है। यहां पूरा पैदल ट्रेकिंग रूट है जो करीब 105 किलोमीटर लंबा है, जहां रोजाना 15 से 17 किमी. की दूरी तय की जाती है। इन खूबसूरत पहाड़ों के बीच तय किया गया ये पूरा बर्फीला सफर काफी रोमांचक एहसास दिलाता है और इसे काफी एडवेंचरस ट्रिप भी बनाता है। इसके अलावा यहां प्राकृतिक खूबसूरती का नजारा देखने को मिलता है।

यहां घूमने सही समय

चादर ट्रेक आने का सही समय जनवरी से लेकर फरवरी तक का है। क्योंकि, इस दौरान यहां कि पूरी नदी कांच के समान दिखाई देती है, जो आपके ट्रिप को और भी मजेदार बनाती है। अगर आप भी चादर ट्रेक का आनंद लेना चाहते हैं तो इसी मौसम में आए और हां, साथ में जरूरी गर्म कपड़े ना भूलें।

कैसे पहुंचे चादर ट्रेक

यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा लेह है, जो करीब 105 किमी. की दूरी पर स्थित है। जहां से जंस्कार के लिए आपको आसानी से टैक्सी मिल जाती है। इसके अलावा आप रेलमार्ग से भी यहां पहुंच सकते हैं। यहां का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन जम्मू तवी है।

More News

Read more about: ladakh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+